बीएचईएल के व्यापारियों और दुकानदारों की लंबित समस्याओं का होगा निराकरण

Updated on 01-08-2024 05:32 PM

बीएचईएल स्थित 1420 दुकानों की नवीनकरण की कार्यवाही जल्द शुरू होगी। दुकानदारों द्वारा नवीनकरण के संबंध में लांयसेंस फीस निर्धारण और नामांतरण की राशि के दिये गये प्रस्ताव अनुसार कार्यवाही के लिये पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर के प्रस्ताव पर केन्द्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री श्री एचडी कुमारस्वामी ने कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है। राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने गुरूवार को नई दिल्ली में संसद भवन में केन्द्रीय भारी उद्योग मंत्री श्री कुमारस्वामी से भेंट कर उन्हें बीएचईएल व्यवसाइयों, दुकानदारों एवं ठेका श्रमिकों की समस्याओं से संबंधित मांग पत्र सौपा।

राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने बीएचईएल में स्थित 1420 दुकानों के नवीनिकरण के संबंध में लायसेंस फीस और नामांतरण राशि के निर्धारण में की गई वृद्धि और दुकानदारों द्वारा दिये गये प्रस्ताव की जानकारी से भारी उद्योग मंत्री श्री कुमारस्वामी को अवगत कराया। केन्द्रीय मंत्री श्री कुमारस्वामी ने उद्योग मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ प्रस्ताव पर विचार कर निराकरण के लिये कहा।

राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने बीएचईएल के 15 मार्केट के 1422 व्यापरियों के द्वारा बीएचईएल और व्यापरियों के मध्य अनुबंध के संबंध आ रही समस्या से अवगत कराया। इस संबंध में भारी उद्योग मंत्री श्री कुमारस्वामी ने समस्या के तुरंत निराकरण के लिये अधिकारियों को निर्देश दिये। राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने बीएचईएल के ठेका श्रमिकों (वर्क्स कॉन्ट्रैक्ट श्रमिकों) को ठेकेदार द्वारा समय पर वेतन नहीं देने, बिना कारण बताये कार्य से बाहर करने और फिर से कार्य पर लेने के लिये पैसे की मांग करना, ठेकदार द्वारा श्रमिकों को दिये जाने वाले मासिक वेतन में से कमीशन लेने, बोनस की पूरी राशि नहीं देने और श्रमिकों के वेतन से काटी गई इएसआई और पीएफ राशि भी ठेकेदारों द्वारा खाते में कम जमा कराने की समस्या से भारी उद्योग मंत्री श्री कुमारस्वामी को अवगत कराया। केन्द्रीय मंत्री श्री कुमारस्वामी ने इस संबंध में भी निराकरण के लिये संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 July 2026
भोपाल, भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक ने अपनी कथित प्रेमिका के घर में घुसकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता शुक्रवार सुबह तब…
 11 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में पिछले करीब पांच वर्षों से कार्यवाहक पदोन्नति के आधार पर उच्च पदों पर कार्यरत लगभग 15 हजार पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के सामने अब पद…
 11 July 2026
भोपाल, दिल्ली से भोपाल आ रही 12002 नई दिल्ली–रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस में शनिवार सुबह यात्रियों को नाश्ते में एक्सपायरी ब्रेड परोसने का मामला सामने आया।C-4 कोच के करीब 74 यात्रियों,…
 11 July 2026
 भोपाल। राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर इस मानसून में बार-बार उड़ानें डायवर्ट होने की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी। एयरपोर्ट अथारिटी ने अत्याधुनिक कैटेगरी-2 इंस्टूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) की…
 11 July 2026
भोपाल । इंदौर में मप्र युवा संकल्प-2026 दस्तावेज तैयार होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ…
 11 July 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को घेरने के लिए उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में…
 11 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कॉल सेंटर सेवाओं का विस्तार करते हुए नया हेल्पलाइन नंबर 0755-4314165 शुरू किया है। अब…
 11 July 2026
भोपाल। आमतौर पर यह धारणा रहती है कि पढ़े-लिखे और शहरी लोग छोटा परिवार पसंद करते हैं। जनगणना निदेशालय की सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसआरएस) रिपोर्ट 2024 से यह सिद्ध भी…
 11 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशन पर अक्सर ऐसे लोग दिखाई देते हैं, जो कई दिनों या महीनों से वहीं रह रहे होते हैं। इनमें कोई परिवार से बिछड़ जाता है, कोई घर…
Advt.