शाहरुख खान पर कहर बनकर टूटे बीते 5 साल, बोले- लोगों ने कहा मेरा टाइम खत्म हो गया, पर पिक्चर अभी बाकी है

Updated on 11-01-2024 01:54 PM
शाहरुख खान के लिए भले ही साल 2023 जबरदस्त रहा और तीन सुपरहिट फिल्में दीं, पर पिछले पांच साल उनके साथ-साथ परिवार पर कहर बनकर टूटे। शाहरुख ने हाल ही उस मुश्किल दौर के बारे में बात की, और बताया उन्होंने क्या-कुछ झेला और क्या सीखा। बेटे आर्यन खान के ड्रग्स केस में फंसने के बाद ऐसी परिस्थितियां आ गईं कि शाहरुख ने पब्लिक से भी दूरी बना ली। उन्होंने कोई इंटरव्यू नहीं दिया। यहां तक कि 2023 में भी वह सिर्फ अपनी फिल्मों के प्रमोशन और उसी से जुड़ी बातें करते दिखे। लेकिन अब उन्होंने अपने मुश्किल वक्त पर बात की है।
Shah Rukh Khan ने न्यूज18 के एक कार्यक्रम में बताया कि परिवार पिछले कुछ साल में कितने मुश्किल हालातों से गुजरा और उन्होंने क्या सीखा। यहां उन्हें एक खास सम्मान से भी नवाजा गया था।

झेले गए बुरे वक्त पर यह बोले शाहरुख खान

शाहरुख खान ने कहा, 'बीते 4-5 साल मेरे और परिवार के लिए थोड़े उथल-पुथल भरे रहे। कोविड के कारण आप लोगों के लिए भी बुरा वक्त रहा होगा। मेरी ज्यादातर फिल्में फ्लॉप हो गईं। एनालिस्ट ने मेरे बारे में बुरा लिखना शुरू कर दिया। कहा जाने लगा कि मेरा टाइम खत्म हो गया है। कुछ बेवकूफ लोगों ने भी ऐसा ही करना शुरू कर दिया। पर मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ा।'

शाहरुख ने बताया बुरे वक्त से क्या सबक लिया

शाहरुख ने आगे कहा, 'और फिर निजी स्तर पर कुछ और अप्रिय, दिल दुखाने वाली चीजें हुईं, जिन्होंने परेशान कर दिया। इससे मैंने सबक सिखा कि चुप रहो, एकदम शांत और गरिमा के साथ काम करते रहो। जब आप सोचते हैं कि सबकुछ अच्छा चल रहा है, तभी अचानक कहीं से कुछ ऐसा होता है कि आपको तगड़ा झटका लगता है।' शायद इसके जरिए शाहरुख का इशारा बेटे आर्यन के ड्रग्स केस से था। आर्यन 2021 में क्रूज ड्रग्स केस में फंस गए थे।


शाहरुख ने बताया बुरे वक्त से क्या सबक लिया

शाहरुख ने आगे कहा, 'और फिर निजी स्तर पर कुछ और अप्रिय, दिल दुखाने वाली चीजें हुईं, जिन्होंने परेशान कर दिया। इससे मैंने सबक सिखा कि चुप रहो, एकदम शांत और गरिमा के साथ काम करते रहो। जब आप सोचते हैं कि सबकुछ अच्छा चल रहा है, तभी अचानक कहीं से कुछ ऐसा होता है कि आपको तगड़ा झटका लगता है।' शायद इसके जरिए शाहरुख का इशारा बेटे आर्यन के ड्रग्स केस से था। आर्यन 2021 में क्रूज ड्रग्स केस में फंस गए थे।


शाहरुख खान के पास अब कौन सी फिल्म?

प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें, तो शाहरुख खान हाल ही रिलीज हुई 'डंकी' में नजर आए थे। 21 दिसंबर को रिलीज हुई यह फिल्म थिएटर्स में 'सलार' से टकराई थी। फिलहाल शाहरुख ने कोई नई फिल्म अनाउंस नहीं की है। लेकिन चर्चा है कि वह इस साल सलमान के साथ 'टाइगर वर्सेस पठान' की शूटिंग शुरू करेंगे। पर अभी कुछ कन्फर्म नहीं है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.