फॉर्च्यूनर की टक्कर से बेटा गंवाने वाले पिता का दर्द:बोले- मुझे इंसाफ चाहिए, आरोपी को जेल भेजो, बेटे को कुचलकर भाग गया था चालक

Updated on 05-12-2025 12:09 PM

मुझे इंसाफ चाहिए, मेरे होनहार बेटे को कुचलने वाले को सख्त सजा मिले। उसके खिलाफ हिट एंड रन की धाराओं में इजाफा होना चाहिए। बेटे को कुचलने के बाद आरोपी चालक मौके से भाग निकला था। लोगों ने पीछा कर घटना स्थल से काफी दूर आरोपी चालक नितिन मूलानी को पकड़ा। पुलिस को सौंपा, पुलिस ने उसे बुधवार की दोपहर से गुरुवार कोर्ट पेश करने तक थाने में बैठाकर रखा।

उसे जेल जाना चाहिए, मेरे बेटे को तभी इंसाफ मिलेगा। यह कहते हुए आतिफ के पिता आसिफ का गला रुंध गया। वह बेटे को याद करते हुए फफक पड़े। आरोपी को जेल जाता देखने की आस में वह बेटे की मौत के अगले ही दिन कोर्ट पहुंच गए। JMFC हर्षा परमार की कोर्ट में अपने वकील के माध्यम से आरोपी की जमानत पर आपत्ति लगवाई। पूरी बहस सुनी, इसके बाद पिता नम आंखों के साथ कोर्ट रूम से बाहर निकले और रिश्तेदारों के साथ घर के लिए लौट गए। आरोपी पक्ष की ओर से करीब दस से अधिक वकील कोर्ट रूम में मौजूद थे।

कोर्ट ने जमानत मंजूर की गुरुवार दोपहर पुलिस ने आरोपी बिल्डर नितिन मूलानी को JMFC हर्षा परमार की कोर्ट में पेश किया। शाम को कोर्ट ने आरोपी की जमानत स्वीकार कर ली। इससे पहले आरोपी चालक और मृतक छात्र के वकीलों के बीच बहस हुई। मृतक छात्र के पिता की ओर से जमानत पर आपत्ति लगाई गई थी।

पीड़ित पक्ष के वकील ने पुलिस पर कमजोर धाराओं में एफआईआर दर्ज करने के आरोप लगाए थे। धाराओं में इजाफा कर हिट एंड रन की धाराओं को बढ़ाने और आरोपी को जेल भेजने की मांग की। आरोपी की ओर से पैरवी कर रहे सीनियर लॉयर विजय चौधरी ने तर्क दिया कि घटना के बाद नितिन मौके पर रुके, लेकिन उन पर हमला किया गया। लिहाजा जान बचाने के लिए उनके क्लाइंट को भागना पड़ा। इस कारण यह केस हिट एंड रन का नहीं है। दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने जमानत को मंजूर किया है।

पीछे से मारी थी जोरदार टक्कर

बुधवार दोपहर पॉलिटेक्निक पेट्रोल पंप के पास शहर के नामी बिल्डर नितिन मूलानी ने तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार से स्कूटी सवार 12वीं के छात्र को पीछे से टक्कर मार दी थी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

आरोपी चालक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ ने करीब दो किमी पीछा कर रेत घाट चौकी के पास उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। मृतक की पहचान आतिफ पिता आसिफ (18) के रूप में हुई। वह गिन्नौरी थाना क्षेत्र के तलैया का रहने वाला था और ऑल सेंट स्कूल से 12 वीं कक्षा की पढ़ाई कर रहा था।

उसके पिता आसिफ ठेकेदारी करते हैं। उनकी तबीयत खराब थी इसलिए आतिफ स्कूटी से दवा लेने के लिए निकला था। उसने पॉलिटेक्निक पेट्रोल पंप के पास मेडिकल स्टोर से दवा खरीदी। उसे लेकर घर जा रहा था, तभी पीछे से फॉर्च्यूनर कार ने उसे टक्कर मार दी।

भोजपाल बिल्डर्स के नाम है कार टक्कर मारने वाली कार भोजपाल बिल्डर्स के मालिक केएल मूलानी के नाम रजिस्टर्ड है। टक्कर मारने वाला युवक उनका बेटा नितिन मूलानी है। पुलिस ने उसे हिरासत में ले रखा है। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 June 2026
भोपाल। कोलार थाना क्षेत्र स्थित ओमनगर में शनिवार को बच्चों से भरी स्कूल वैन पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने पत्थर से हमला कर दिया और रास्ता रोककर वैन चालक…
 28 June 2026
 भोपाल । मानसून की पहली बारिश ने ही नगर निगम के दावों की पोल खोल दी है। शनिवार रात करीब नौ बजे हुई मानसून की पहली बारिश में शिवनगर, विश्वकर्मा…
 28 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने उपस्थिति व्यवस्था को लेकर बड़ा निर्णय लिया है। अब तक ई-अटेंडेंस (E-Attendance Mandatory) केवल शिक्षकों के लिए लागू थी, लेकिन अब विभाग के…
 28 June 2026
 भोपाल। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत रविवार 28 जून को जिले में पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। इस अभियान के अंतर्गत भोपाल में…
 28 June 2026
भोपाल। वर्ष 2027 में प्रस्तावित नगरीय निकायों के चुनावों के संबंध में कांग्रेस ने संगठनात्मक और रणनीतिक तैयारी प्रारंभ कर दी है। इसे लेकर शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में…
 28 June 2026
भोपाल। ट्रेन में सफर के दौरान एसी खराब होने या पर्याप्त ठंडक नहीं मिलने की समस्या से यात्रियों को जल्द राहत मिल सकती है। यात्रियों को बेहतर और निर्बाध एसी…
 27 June 2026
भोपाल, कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) की गलती के कारण विशेष शिक्षक भर्ती परीक्षा में बिना योग्यता के चयनित हुए अभ्यर्थियों की अब जांच होगी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद ईएसबी ने…
 27 June 2026
भोपाल, भोपाल के अरेरा हिल्स स्थित एमएलए रेस्ट हाउस के बाहर कांग्रेस विधायक दिनेश गुर्जर के बेटे देवराज सिंह गुर्जर से मारपीट के मामले में अब नया मोड़ आ गया है।…
 27 June 2026
 भोपाल। जिले के हुजूर तहसील क्षेत्र में केरवा डैम और उसके आसपास विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ जिला प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। एसडीएम विनोद सोनकिया…
Advt.