विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य प्रत्येक पात्रताधारी को लाभ दिलाना : ग्रामीण विकास मंत्री श्री पटेल

Updated on 05-01-2024 12:55 PM

सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास के सूत्र वाक्य को साकार करने के लिये केन्द्र सरकार की विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं से प्रत्येक पात्रताधारी को लाभान्वित करने के लिये विकसित भारत संकल्प यात्रा निकाली जा रही है। इसमें लाभों से वंचित रह गये व्यक्तियों को लाभान्वित करने का कार्य भी किया जा रहा है। पंचायत, ग्रामीण विकास एवं श्रम मंत्री श्री प्रह्लाद सिंह पटेल नरसिंहपुर जिले के ग्राम तिंसरा में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में आमगांव से दिल्हेरी मार्ग पर एक करोड़ 21 लाख रुपये की लागत के पुल निर्माण कार्य का शिलान्यास कर कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि हमें तकनीकी के इस युग में जानकारी के साथ जीवन जीना होगा। विकास के लिए विरासत को भी अपना हिस्सा बनाकर रखना होगा।

पंचायत मंत्री श्री पटेल ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में प्रधानमंत्री सड़क योजना शुरू की गई थी। इसका उद्देश्य गाँवों को सड़क मार्ग से जोड़ना था, जिससे बारहमासी आवागमन आसानी से हो सकें। बरसात का पानी जब रपटे या छोटे पुल के ऊपर हो जाता था, तो सरकार ने तय किया कि रपटे या छोटे पुल के स्थान पर एक साथ ही बड़े पुल बना दिये जायें। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा चलाई जा रही जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ गरीबों को मिल रहा है। गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत प्रधानमंत्री ने घोषणा की थी कि देश के 80 करोड़ लोगों को पिछले 3 साल से मुफ्त राशन दिया जा रहा है। ज़रूरतमंद एवं ग़रीब को भोजन का संकट न आए, इसलिए यह संकल्प प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा लिया गया है।

विकसित भारत संकल्प यात्रा पर प्रकाश डालते हुए मंत्री सिंह पटेल ने कहा कि इस यात्रा से योजनाओं के लाभों से वंचित रह गये पात्रताधारियों को लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने लाभान्वितों से कहा कि योजना का लाभ मिलने के बाद होने वाली ख़ुशी को अन्य लोगों से भी साझा करना चाहिए। पहले के समय में व्यक्ति के पास कच्चा मकान होने से अपनी फ़सल को अन्यत्र रखना पड़ता था, किन्तु अब पक्के मकान बन जाने से लोगों की यह तक़लीफ दूर हुई है। उन्होंने आमगांव में 15वें वित्त आयोग और मनरेगा से संयुक्त रूप से निर्मित होने वाली सीसी रोड का भी लोकार्पण किया।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक श्री जालम सिंह पटेल, ज़िला पंचायत सदस्य श्री सीताराम रामदेव, श्री महंत प्रीतमपुरी, श्री सुरजीत सिंह सिसोदिया, सरपंच श्री प्रशांत कौरव सहित अन्य जन-प्रतिनिधि मौजूद थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.