भोपाल में डेंगू के मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 716 पहुंच गया है

Updated on 14-11-2023 12:44 PM

भोपाल । जिला मलेरिया विभाग और नगर निगम की सभी प्रयासों के बाद भी राजधानी में डेंगू का खतरा कम नहीं हो रहा। 11 नवंबर को 7 नए मरीज सामने आए। इसके साथ ही मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 716 पहुंच गया है। दो साल बाद यह पहला मौका है, जब डेंगू के मरीजों की संख्या 700 के पार हुई हो। इसके पूर्व 2021 में 735 मरीज मिले थे। विशेषज्ञों ने बताया कि ठंड जब तक नहीं बढ़ती, तब तक डेंगू का खतरा बना रहेगा। ऐसे में अब विशेषज्ञों को डेंगू को कम करने के लिए ठंड पर भरोसा है। अभी तक दिन में गर्मी और रात में हल्की ठंड पड़ रही थी। यह मच्छरों को तेजी से पनपने के लिए अनुकूल होता है। लेकिन 12 नवंबर की रात से से थोड़ा बदलाव हुआ है। जिसके बाद रात में ठंड थोड़ी तेज हुई है।

बीते साल से 205 केस अधिक

इस साल 2022 के मुकाबले राजधानी में डेंगू के 205 अधिक केस सामने आ चुके हैं। मलेरिया विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, वर्ष 2022 में 1 नवंबर तक 414 डेंगू के मामले सामने आए थे। वहीं 2023 में अब तक यह संख्या 619 पहुंच गई है। वहीं 2021 में एक नवंबर तक 598 डेंगू के मामले सामने आए थे।

चार साल में डेंगू के केस

2020 में 74

2021 में 735

2022 में 675

2023 ( अब तक)

डेंगू केस- 716

इनका कहना है

सर्दियां बढ़ने के साथ ही डेंगू का खतरा कम होने लगता है। वर्तमान में दिन में थोड़ी ठंड बढ़ी है। जो आगे भी बढ़ेगी, ऐसे मौसम में लार्वा आसानी से नहीं पनपेगा। ऐसे में आने वाले दिनों में मच्छर के साथ डेंगू पर भी नियंत्रण होगा।

- अखिलेश दुबे, जिला मलेरिया अधिकारी भोपाल


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.