नवीन शिक्षक वर्ग को अब तक नहीं मिला सातवें वेतनमान का एरियर

Updated on 07-11-2023 11:59 AM

भोपाल। सातवें वेतनमान का एरियर की राशि नहीं मिलने से नाराज शिक्षकों ने जिला शिक्षा अधिकारी (डीइओ) के खिलाफ आंदोलन का ऐलान किया है। अध्यापक संवर्ग से नवीन शिक्षक वर्ग में गए शिक्षकों को अब तक एरियर की राशि नहीं मिली है। शिक्षक संगठनों का आरोप है कि द्वारा शासन के आदेशों का पालन नहीं किया जा रहा है। इसे लेकर शिक्षक संगठनों ने प्रमुख सचिव रश्मि अरूण शमी को पत्र लिखकर एरियर भुगतान की मांग की है।

शासकीय शिक्षक संगठन के जितेंद्र शाक्य व उपेंद्र कौशल ने बताया कि पत्र में नवीन शिक्षक संवर्ग (अध्यापक संवर्ग) को सातवें वेतनमान के एरियर की चतुर्थ किश्त का भुगतान के लिए लोक शिक्षण संचालनालय की आयुक्त ने सभी संयुक्त संचालक एवं जिला शिक्षा अधिकारियों को 31 मई 2023 तक करने के निर्देश दिए थे, लेकिन छह माह से अधिक का समय व्यतीत हो जाने बाद भी आज दिनांक तक अध्यापक संवर्ग को एरियर का भुगतान नहीं हो सका है।

शासकीय शिक्षक संगठन के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र कौशल ने बताया कि नवीन शिक्षक संवर्ग को सातवें वेतनमान जुलाई 2018 से प्रदान किया गया था। लेकिन नकद नवंबर 2019 से प्राप्त होने के फलस्वरूप 15 माह का सातवें वेतनमान का एरियर पांच किश्तो में वर्ष 2020, 21, 22, 23 एवं 24 में देने के शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किये थे। इसी के तहत एरियर की चतुर्थ किश्त मई 2023 में मिलना थी। किन्तु आज दिनांक तक शिक्षा विभाग के आदेशों के पश्चात भी एरियर की किश्त नहीं दी गई है। राजधानी के संकुल गांधी नगर, कन्या हमीदिया क्रमांक 1, बालक स्टेशन, चांदबड, शाहजहांनाबाद, परवलिया सडक सहित अनेकों संकुलों के अंतर्गत कार्यरत अध्यापकों को एरियर की राशि का भुगतान नहीं हो सका है। दीपावली का त्योहार नजदीक होने के बाद भी जिम्मेदार अधिकारियों की आंखे नहीं खुल रही है। अगर जल्द ही राशि का भुगतान नहीं किया, तो जिला शिक्षा कार्यालय के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.