नई शिक्षा नीति प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का बेहतर शिक्षा की दिशा में एक दूरदर्शी प्रयास है : स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह

Updated on 20-06-2024 12:50 PM

स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह बुधवार को शासकीय कमला नेहरू कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, भोपाल में 'स्कूल चलें हम अभियान' के तहत अभिभावक - शिक्षक संवाद कार्यक्रम (पीटीएम) में शामिल हुए। स्कूल शिक्षा मंत्री श्री सिंह ने माँ भारती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर पीटीएम का शुभारंभ किया।

पीटीएम को संबोधित करते हुए स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि कमला नेहरू विद्यालय सत्र 2025-26 में सीएम राईज विद्यालय करीब 60 करोड़ रुपए की लागत से बनकर तैयार होगा। श्री सिंह ने कहा कि पहले परिजन अपने बच्चों को प्राइवेट स्कूल में पढ़ाना पसंद करते थे, क्योंकि वह प्राइवेट स्कूल को सरकारी स्कूल से बेहतर समझते थे। लेकिन हमारी पूर्ववर्ती और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तय किया कि प्रदेश के बच्चों को बेहतर से बेहतर शिक्षा देंगे। शासकीय स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को बेहतर शिक्षा, बेहतर माहौल, अच्छा कैंपस, मोटिवेशन क्लास मिले। हम इसी दिशा में कार्य कर रहे है।

श्री सिंह ने कहा कि नई शिक्षा नीति प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का बेहतर शिक्षा को लेकर भविष्य का सपना है। यह इस दिशा में किया गया एक दूरदर्शी प्रयास है, जिसके परिणाम हमें शीघ्र ही दिखाई देंगे।प्रदेश के सीएम राइज स्कूल किसी प्राइवेट स्कूल से कम नहीं होंगे, आधुनिक संसाधन इस सीएम राइज स्कूल में मिले, यह हमारी सरकार ने सुनिश्चित किया। हमारी सरकार ने तय किया है हमारी बेटियाँ12वीं कक्षा तक की पढ़ाई भी करेगी और भविष्य में ब्यूटीशियन बन सके, ऐसा पाठ्यक्रम भी हम तैयार कर रहे हैं। नई शिक्षा नीति में शिक्षा के साथ-साथ अनेक तरह के रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा कि सीएम राईज स्कूल के पेरेंट्स अब मंच पर आकर अपनी बात रख रहे हैं, यह भी उनके बढ़ते कॉन्फिडेंस को दिखाता है। सीएम राईज स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों की प्रोग्रेस कोई रोक नहीं सकता। इस दौरान स्कूल शिक्षा मंत्री श्री सिंह ने पालकों से अनुरोध किया कि वे पेरेंट्स टीचर मीटिंग (पीटीएम) को महत्व दें और समय-समय पर इसमें जरूर शामिल हों।

कार्यक्रम में स्थानीय विधायक श्री भगवानदास सबनानी, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा श्रीमती रश्मि अरुण शमी सहित शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 July 2026
भोपाल, भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक ने अपनी कथित प्रेमिका के घर में घुसकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता शुक्रवार सुबह तब…
 11 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में पिछले करीब पांच वर्षों से कार्यवाहक पदोन्नति के आधार पर उच्च पदों पर कार्यरत लगभग 15 हजार पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के सामने अब पद…
 11 July 2026
भोपाल, दिल्ली से भोपाल आ रही 12002 नई दिल्ली–रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस में शनिवार सुबह यात्रियों को नाश्ते में एक्सपायरी ब्रेड परोसने का मामला सामने आया।C-4 कोच के करीब 74 यात्रियों,…
 11 July 2026
 भोपाल। राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर इस मानसून में बार-बार उड़ानें डायवर्ट होने की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी। एयरपोर्ट अथारिटी ने अत्याधुनिक कैटेगरी-2 इंस्टूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) की…
 11 July 2026
भोपाल । इंदौर में मप्र युवा संकल्प-2026 दस्तावेज तैयार होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ…
 11 July 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को घेरने के लिए उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में…
 11 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कॉल सेंटर सेवाओं का विस्तार करते हुए नया हेल्पलाइन नंबर 0755-4314165 शुरू किया है। अब…
 11 July 2026
भोपाल। आमतौर पर यह धारणा रहती है कि पढ़े-लिखे और शहरी लोग छोटा परिवार पसंद करते हैं। जनगणना निदेशालय की सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसआरएस) रिपोर्ट 2024 से यह सिद्ध भी…
 11 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशन पर अक्सर ऐसे लोग दिखाई देते हैं, जो कई दिनों या महीनों से वहीं रह रहे होते हैं। इनमें कोई परिवार से बिछड़ जाता है, कोई घर…
Advt.