वन विहार में जिस नर गौर ने बढ़ाया कुनबा, उसकी मौत, वनकर्मियों ने किया अंतिम संस्कार

Updated on 08-08-2024 12:25 PM
भोपाल। वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में मंगलवार शाम एक नर गौर की मृत्यु हो गई। इस नर गौर का जन्म वन विहार में 27 नवंबर 2014 में हुआ था। ज्ञात हो कि तीन मार्च 2011 में एक नर गौर को खरगोन से और 17 मार्च 2011 को मादा गौर को कान्हा राष्ट्रीय उद्यान से वन विहार लाया गया था। विगत वर्षों में इसी मादा गौर ने तीन नर गौर शावकों को समय-समय पर जन्म दिया था। इन्हें वन विहार के मुख्य मार्ग पर स्थित बाड़े में रखा गया था।

डॉक्टरों की टीम ने किया पोस्टमार्टम्

पूर्व में आपसी लड़ाई में 11 फरवरी 2018 को एक नर गौर शावक की मृत्यु हो गई थी। वर्तमान में बाड़े में दो नर गौर ही थे, जिनमें से एक नर गौर की मंगलवार को मृत्यु हो गई। बुधवार को उक्त मृत नर गौर का पोस्टमार्टम डा. अतुल गुप्ता, वन्यप्राणी स्वास्थ्य अधिकारी. डा. रजत कुलकर्णी, वाइल्ड लाइफ एसओएस वन विहार और डा. प्रशांत देशमुख, वाइल्डलाइफ कंजर्वेशन ट्रस्ट द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

यह है मृत्यु की वजह

मृत्यु का कारण दम घुटना (ऐसपेक्यिया) परिलक्षित हुआ है। मृत नर गौर के सैंपल एकत्रित कर परीक्षण के लिए स्कूल आफ वाइल्डलाइफ फारेंसिक हेल्थ जबलपुर भेजे गए हैं। पोस्टमार्टम उपरांत मृत नर गौर का वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में उपस्थिति अधिकारियों, कर्मचारियों के समक्ष नियमानुसार दाह संस्कार कर दिया गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 July 2026
भोपाल, भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक ने अपनी कथित प्रेमिका के घर में घुसकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता शुक्रवार सुबह तब…
 11 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में पिछले करीब पांच वर्षों से कार्यवाहक पदोन्नति के आधार पर उच्च पदों पर कार्यरत लगभग 15 हजार पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के सामने अब पद…
 11 July 2026
भोपाल, दिल्ली से भोपाल आ रही 12002 नई दिल्ली–रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस में शनिवार सुबह यात्रियों को नाश्ते में एक्सपायरी ब्रेड परोसने का मामला सामने आया।C-4 कोच के करीब 74 यात्रियों,…
 11 July 2026
 भोपाल। राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर इस मानसून में बार-बार उड़ानें डायवर्ट होने की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी। एयरपोर्ट अथारिटी ने अत्याधुनिक कैटेगरी-2 इंस्टूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) की…
 11 July 2026
भोपाल । इंदौर में मप्र युवा संकल्प-2026 दस्तावेज तैयार होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ…
 11 July 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को घेरने के लिए उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में…
 11 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कॉल सेंटर सेवाओं का विस्तार करते हुए नया हेल्पलाइन नंबर 0755-4314165 शुरू किया है। अब…
 11 July 2026
भोपाल। आमतौर पर यह धारणा रहती है कि पढ़े-लिखे और शहरी लोग छोटा परिवार पसंद करते हैं। जनगणना निदेशालय की सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसआरएस) रिपोर्ट 2024 से यह सिद्ध भी…
 11 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशन पर अक्सर ऐसे लोग दिखाई देते हैं, जो कई दिनों या महीनों से वहीं रह रहे होते हैं। इनमें कोई परिवार से बिछड़ जाता है, कोई घर…
Advt.