प्रेमी ही निकला महिला का हत्यारा... बोरे में भरकर खदान में फेंक दिया था शव, बाद में खुद भी लगा ली फांसी

Updated on 13-11-2024 12:45 PM

भोपाल। दानापानी रोड स्थित पीसी नगर मल्टी के पीछे मिला महिला का शव और उसी मल्टी में तीन बाद हुई खुदकुशी का राज एक चप्पल से खुल गया। महिला के प्रेमी ने गला दबाकर अपने कबाड़ गोदाम में उसकी हत्या की थी और फिर बोरे में बांधकर शव मल्टी परिसर के पीछे फेंक दिया था।


इस पूरी वारदात के बीच महिला की चप्पल उसके प्रेमी के घर पर ही छूट गई थी। महिला के स्वजन उसे ढूंढते हुए जब प्रेमी के घर पहुंचे तो उन्होंने वहां पड़ी महिला की चप्पल पहचान ली। इससे स्वजनों को प्रेमी पर हत्या का शक हुआ।


महिला का शव मल्टी के पीछे मिला


वहीं जब प्रेमी को पूरे प्रकरण के राजफाश होने की भनक लगी तो वह घबरा गया और उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। हत्या के करीब एक सप्ताह बाद महिला का शव मल्टी के पीछे मिला था। हबीबगंज थाना पुलिस ने महिला के स्वजनों के आरोपों के आधार पर जांच शुरू की और फिर सीसीटीवी खंगालकर पूरी वारदात का पर्दाफाश किया और मृतक प्रेमी के विरुद्ध हत्या का प्रकरण दर्ज किया।

दो साल पहले हुआ था परिचय


26 वर्षीय प्रभा रावत अपने आठ वर्षीय बेटे के साथ पीसी नगर मल्टी के बी-5 ब्लॉक में रहती थी। वह भाजपा के एक बड़े नेता के घर साफ-सफाई का काम करती थी। इसी परिसर के एक अन्य ब्लॉक में 24 वर्षीय शंकर राजोड़े अपने परिवार के साथ रहता था।

वह कबाड़ का काम करता था, घर के ठीक सामने उसका कबाड़ का गोदाम था। प्रभा ने नौ साल पहले पूरन रावत से प्रेम विवाह किया था, लेकिन अक्सर झगड़ा होने के चलते वह पति से अलग हो गई। 2022 में वह पीसी नगर मल्टी में बेटे के साथ रहने लगी थी। इसी दौरान वह शंकर के संपर्क में आई थी और दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग शुरू हुआ था।

शादी करना चाहते थे


तीन नवंबर की शाम करीब छह बजे प्रभा और शंकर उसके कबाड़ के गोदाम में जाते हुए दिखाई दिए थे। करीब चार घंटे बाद शंकर अपने गोदाम से बाहर निकला। उसने शव को बोरे में बांधकर रखा था और फिर कुछ देर बाद मल्टी परिसर के पीछे एक खदान में फेंक दिया था।

यह घटना परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी, जिसके आधार पर पुलिस ने शंकर के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया। साथ ही कॉल डिटेल और रिकार्डिंग खंगालने के बाद इस बात की पुष्टि हुई है कि दोनों शादी भी करना चाहते थे।

वारदात से पहले झगड़े का शक


एसआइ शिवेंद्र पाठक ने बताया कि गोदाम में जाने के चार घंटे बाद शंकर शव को बोरे में भरकर बाहर लाया था। ऐसे में संभावना है कि दोनों के बीच झगड़ा हुआ होगा। प्रभा ने नवरात्र के दौरान शंकर से पांच हजार रुपये उधार लिए थे। इस बात को लेकर दोनों के बीच एक नवंबर को विवाद हुआ था और उसने प्रभा का मोबाइल भी तोड़ दिया था। इसके अलावा प्रभा शंकर पर शादी का दबाव भी बना रही थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 July 2026
भोपाल, भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक ने अपनी कथित प्रेमिका के घर में घुसकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता शुक्रवार सुबह तब…
 11 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में पिछले करीब पांच वर्षों से कार्यवाहक पदोन्नति के आधार पर उच्च पदों पर कार्यरत लगभग 15 हजार पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के सामने अब पद…
 11 July 2026
भोपाल, दिल्ली से भोपाल आ रही 12002 नई दिल्ली–रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस में शनिवार सुबह यात्रियों को नाश्ते में एक्सपायरी ब्रेड परोसने का मामला सामने आया।C-4 कोच के करीब 74 यात्रियों,…
 11 July 2026
 भोपाल। राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर इस मानसून में बार-बार उड़ानें डायवर्ट होने की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी। एयरपोर्ट अथारिटी ने अत्याधुनिक कैटेगरी-2 इंस्टूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) की…
 11 July 2026
भोपाल । इंदौर में मप्र युवा संकल्प-2026 दस्तावेज तैयार होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ…
 11 July 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को घेरने के लिए उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में…
 11 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कॉल सेंटर सेवाओं का विस्तार करते हुए नया हेल्पलाइन नंबर 0755-4314165 शुरू किया है। अब…
 11 July 2026
भोपाल। आमतौर पर यह धारणा रहती है कि पढ़े-लिखे और शहरी लोग छोटा परिवार पसंद करते हैं। जनगणना निदेशालय की सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसआरएस) रिपोर्ट 2024 से यह सिद्ध भी…
 11 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशन पर अक्सर ऐसे लोग दिखाई देते हैं, जो कई दिनों या महीनों से वहीं रह रहे होते हैं। इनमें कोई परिवार से बिछड़ जाता है, कोई घर…
Advt.