कर्ज की राशि से सिर्फ निर्माण संबंंधी विकास हो रहे:डिप्टी सीएम देवड़ा की प्रेस कांफ्रेंस

Updated on 19-12-2025 12:05 PM

डिप्टी सीएम और वित्त व वाणिज्यिक कर मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा राज्य सरकार द्वारा लिए जाने वाले ऋण को कर्ज नहीं निवेश कहेंगे। कर्ज की इस राशि से सिर्फ अधोसंरचना के कामों को ही कराया जाता है। उन्होंने लाडली बहना योजना की राशि बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा घोषणा किए जाने पर वित्तीय प्रबंधन को लेकर कहा कि सरकार इसके लिए घोषणा के आधार पर प्रबंधन कर लेगी। देवड़ा ने कहा कि वित्त विभाग श्रेष्ठ वित्तीय प्रबंधन द्वारा शून्य आधारित बजट तैयार कर रहा है।

डिप्टी सीएम देवड़ा ने कहा कि तीन वर्षों के लिये रोलिंग बजट की प्रक्रिया अपनाई गई है, जिसमें बजट प्रक्रिया से संबंधित नवाचार अपनाए जा रहे है। डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने यह जानकारी मीडिया से चर्चा में दी। इस दौरान यह जानकारी दी गई है कि लिमिट में कर्ज लेने के साथ राज्य सरकार हर साल 28 से 30 हजार करोड़ रुपए का ब्याज कर्ज की राशि पर चुका रही है।

बार-बार कर्ज लेने पर एसीएस वित्त रस्तोगी ने दिया जवाब

सरकार द्वारा बार-बार कर्ज लिए जाने के सवाल पर अपर मुख्य सचिव वित्त विभाग मनीष रस्तोगी ने कहा कि बजट मैनेजमेंट एक्ट के अंतर्गत ऋण लेने की व्यवस्था तय की गई है। चूंकि राज्य सरकारें कर्ज लेकर चुका नहीं पाती हैं। इसलिए बजट प्रबंधन अधिनियम बनाया गया है। बजट प्रबंधन अधिनियम का उल्लंघन किए बगैर भारत सरकार द्वारा निर्धारित लिमिट के आधार पर राज्य सरकार कर्ज लेती है। जीएसडीपी का तीन प्रतिशत लोन सरकार ले सकती है। इस साल की जीएसडीपी 16 लाख 94 हजार करोड़ की है। इसका तीन प्रतिशत कर्ज सरकार ले सकती है। रस्तोगी ने कहा कि जितना एलाउड है उतना ही ऋण ले रहे हैं। राज्य सरकार आज की तारीख में 28 से 30 हजार करोड़ रुपए सालाना ब्याज चुकाती है। अपर मुख्य सचिव रस्तोगी ने कहा कि ऋण लिमिट में लिया गया है। कोविड के समय ऋण का पैसा भी राजस्व में लगाना पड़ा था। विकास के लिए कर्ज लेना जरूरी है। इसलिए ही सरकार कर्ज लेती है। भारत सरकार ने सेस योजना लागू की है, वह कर्ज भी दिखाई देता है जो अधिक लगता है जबकि इसे 50 साल में लौटाना होता है।

रोलिंग बजट बनेगा पर विधानसभा में आ नहीं सकेगा

अपर मुख्य सचिव वित्त रस्तोगी ने कहा कि सरकार 2028-29 तक के लिए रोलिंग बजट तैयार कर रही है पर इसे विधानसभा में पेश नहीं किया जा सकेगा क्योंकि ऐसा कोई प्रावधान नहीं है। रोलिंग बजट का फायदा यह है कि किस विभाग ने कितना पैसा खर्च किया है और कितना बाकी है, इसका हिसाब सरकार के पास होता है।

टैक्स चोरी रोकने के लिए हो रहे प्रयास

उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने कहा कि शासकीय सेवकों, पेंशनरों के हित में कई निर्णय लिये गये है। वाणिज्यिक कर विभाग की दो साल की विभागीय उपलब्धियां बताते हुए उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में 55 हजार 634 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ था। वर्ष 2025-26 में माह नवम्बर तक कुल 34 हजार 829 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। वर्ष 2025-26 में माह नवम्बर तक डेटा एनालिटिक्स आधारित चिन्हित प्रकरणों में प्रवर्तन कार्यवाहियों से 967 करोड़ एवं ऑडिट की कार्यवाही से 404 करोड़ रु का राजस्व प्राप्त हुआ है। बुरहानपुर, राजगढ़, खरगोन, झाबुआ, कटनी एवं नरसिंहपुर जिलों में नए कार्यालय भवनों का निर्माण कराया जा रहा है।

आबकारी विभाग की आगामी तीन वर्षों की कार्य योजना

देवड़ा ने बताया कि राजस्व में वृद्धि के लिये राज्य तथा देश के बाहर मदिरा के निर्यात को बढ़ावा देने के लिये एकीकृत पॉलिसी बनाई जाएगी। मदिरा उपभोग, विक्रय के एक दिवस का लाइसेंस मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से जारी किया जाएगा। प्रदेश के सभी शासकीय विभाग, निगम, मंडल द्वारा दिए जा रहे वर्क आर्डर तथा भुगतान की जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सके, इसके लिये डेटा रिपोजटरी बनाया जाएगा। डेटा एनालिटिक्स के उपयोग से प्रवर्तन की कार्यवाही की जावेगी तथा बोगस व्यवसायियों पर निगरानी रखी जाकर गलत ITC के उपयोग पर अंकुश लगाया जाएगा। टैक्स चोरी पर नियंत्रण एवं निगरानी के लिए यूनिफाइड लॉजिस्टिक्स इंटरफेस प्लेटफॉर्म (ULIP) का उपयोग किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विभाग में अलग से डेटा एनालिटिक्स एवं टैक्स रिसर्च यूनिट का गठन किया जायेगा।

पंजीयन विभाग की उपलब्धियां

उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने बताया कि मध्यप्रदेश देश का प्रथम राज्य है जिसमें 75 प्रकार के दस्तावेज पट्टा, पॉवर ऑफ अटर्नी, बंधक इत्यादि का घर बैठे वीडियो केवायसी के माध्यम से पंजीयन हो रहा है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि संपदा 2.0 को राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2025 में स्वर्ण पदक मिला है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
भोपाल, कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) की गलती के कारण विशेष शिक्षक भर्ती परीक्षा में बिना योग्यता के चयनित हुए अभ्यर्थियों की अब जांच होगी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद ईएसबी ने…
 27 June 2026
भोपाल, भोपाल के अरेरा हिल्स स्थित एमएलए रेस्ट हाउस के बाहर कांग्रेस विधायक दिनेश गुर्जर के बेटे देवराज सिंह गुर्जर से मारपीट के मामले में अब नया मोड़ आ गया है।…
 27 June 2026
 भोपाल। जिले के हुजूर तहसील क्षेत्र में केरवा डैम और उसके आसपास विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ जिला प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। एसडीएम विनोद सोनकिया…
 27 June 2026
भोपाल। रेलवे में टिकट जांच का काम केवल टिकट देखना ही नहीं, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा और मानवीय जिम्मेदारी निभाना भी है। इसका उदाहरण पश्चिम मध्य रेल के भोपाल मंडल…
 27 June 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों में बिजली कंपनी की कार्यप्रणाली को लेकर उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आरोप है कि उपभोक्ताओं की गैर-मौजूदगी में और बिना किसी…
 27 June 2026
भोपाल । राजधानी के चंदनपुरा सिटी फॉरेस्ट क्षेत्र के पास एक बार फिर बाघ की मौजूदगी सामने आने से लोगों में चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार शुक्रवार…
 27 June 2026
भोपाल। एनसीईआरटी द्वारा नकली और पायरेटेड पुस्तकों को लेकर जारी किए गए सर्कुलर पर राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने इस मुद्दे को लेकर केंद्र…
 27 June 2026
भोपाल। नियति का क्रूर खेल और बेबसी जब किसी हंसते-खेलते परिवार पर टूटती है, तो पीछे सिर्फ चीखें और कभी न भरने वाले जख्म छोड़ जाती है। राजधानी भोपाल के…
 27 June 2026
भोपाल। वर्ष 2028 में होने वाले उज्जैन सिंहस्थ महापर्व की तैयारियां प्रशासनिक स्तर पर शुरू हो चुकी हैं, लेकिन रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई गंभीर सवाल सामने आ रहे…
Advt.