MP में डिफाल्टर किसानों के लिए एकमुश्त समझौता योजना लाएगी सरकार, मूलधन चुकाने पर ब्याज की मिलेगी माफी

Updated on 25-12-2025 12:17 PM

भोपाल। प्रदेश में प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों के माध्यम से फसल ऋण लेकर किन्हीं कारणों से ना चुका पाने वाले किसानों के लिए सरकार एकमुश्त समझौता योजना लाएगी। इसमें मूलधन चुकाने पर ब्याज की माफी दी जाएगी।

साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों की प्रत्येक ग्राम पंचायत तथा नगरीय क्षेत्रों के प्रत्येक वार्ड में युवाओं की सहकारी समितियों का गठन किया जाएगा। सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने बुधवार को विभाग की दो वर्ष की उपलब्धि और आगामी तीन वर्ष की कार्य योजना मीडिया से साझा की।उन्होंने कहा कि किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज पर 2024-25 में 34.42 लाख किसानों को 21,493 करोड़ रुपये का ऋण उपलब्ध कराया गया। उन्हें अब समय पर ऋण चुकाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। किन्हीं कारणों से जो किसान समय पर ऋण नहीं चुका पाते वे डिफाल्टर हो जाते हैं और उन्हें आगे ऋण नहीं मिलता।

ऐसे किसानों के लिए एकमुश्त समझौता योजना लाई जाएगी। वहीं, भारत सरकार की मंशा के अनुरूप 656 प्राथमिक साख सहकारी, 758 दुग्ध और 203 मत्स्य सहकारी संस्थाओं का गठन किया गया है।

सहकारी समितियों को निजी निवेश के माध्यम से व्यावसायिक गतिविधियों से जोड़ा जा रहा है ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें। आने वाले तीन साल में ग्रामीण क्षेत्रों की प्रत्येक ग्राम पंचायत तथा नगरीय क्षेत्रों के प्रत्येक वार्ड में युवाओं की सहकारी समितियों के गठन प्रस्तावित किया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
भोपाल, कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) की गलती के कारण विशेष शिक्षक भर्ती परीक्षा में बिना योग्यता के चयनित हुए अभ्यर्थियों की अब जांच होगी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद ईएसबी ने…
 27 June 2026
भोपाल, भोपाल के अरेरा हिल्स स्थित एमएलए रेस्ट हाउस के बाहर कांग्रेस विधायक दिनेश गुर्जर के बेटे देवराज सिंह गुर्जर से मारपीट के मामले में अब नया मोड़ आ गया है।…
 27 June 2026
 भोपाल। जिले के हुजूर तहसील क्षेत्र में केरवा डैम और उसके आसपास विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ जिला प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। एसडीएम विनोद सोनकिया…
 27 June 2026
भोपाल। रेलवे में टिकट जांच का काम केवल टिकट देखना ही नहीं, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा और मानवीय जिम्मेदारी निभाना भी है। इसका उदाहरण पश्चिम मध्य रेल के भोपाल मंडल…
 27 June 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों में बिजली कंपनी की कार्यप्रणाली को लेकर उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आरोप है कि उपभोक्ताओं की गैर-मौजूदगी में और बिना किसी…
 27 June 2026
भोपाल । राजधानी के चंदनपुरा सिटी फॉरेस्ट क्षेत्र के पास एक बार फिर बाघ की मौजूदगी सामने आने से लोगों में चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार शुक्रवार…
 27 June 2026
भोपाल। एनसीईआरटी द्वारा नकली और पायरेटेड पुस्तकों को लेकर जारी किए गए सर्कुलर पर राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने इस मुद्दे को लेकर केंद्र…
 27 June 2026
भोपाल। नियति का क्रूर खेल और बेबसी जब किसी हंसते-खेलते परिवार पर टूटती है, तो पीछे सिर्फ चीखें और कभी न भरने वाले जख्म छोड़ जाती है। राजधानी भोपाल के…
 27 June 2026
भोपाल। वर्ष 2028 में होने वाले उज्जैन सिंहस्थ महापर्व की तैयारियां प्रशासनिक स्तर पर शुरू हो चुकी हैं, लेकिन रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई गंभीर सवाल सामने आ रहे…
Advt.