किराये पर कार लेकर दूसरे जिलों में बेच रहा था गिरोह, एक करोड़ की दस कारें बरामद

Updated on 12-09-2023 12:45 PM
भोपाल। एक करोड़ कीमत की 10 कारें मिसरोद पुलिस ने एक शातिर जालसाज गिरोह से बरामद की हैं। पुलिस को आरोपित के दो साथियों की तलाश है। तीन दोस्तों ने मिलकर एक गिरोह तैयार किया था और वह ट्रांसपोर्टर से किराए पर कार चलाने का बोलकर गाड़ी लेते थे। बाद में फर्जी दस्तावेज की मदद से यह कार दूसरे जिलों में ले जाकर बेच देते थे या गिरवी रख देते थे। इंटरनेट मीडिया के अलग-अलग माध्यमों पर लुभावने आफर देकर वह लोगों को अपने जाल में फांसते थे।आरोपित भोपाल के अलावा ग्वालियर, विदिशा, नरसिंहगढ़, अशोकनगर सहित अन्य जिलों में भी धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दे चुके हैं।

सर्चिंग में जुटी थीं तीन टीमें

मिसरोद थाना प्रभारी आरबी शर्मा ने बताया कि धोखाधड़ी के संबंध में पांच सितंबर को फरियादी ने आवेदन देते हुए बताया था कि मैंने अपनी तीन कारें मोनिस नायर को किराए पर चलाने को दी थी। 30 हजार रुपये प्रतिमाह के हिसाब से किराया तय हुआ था, लेकिन उसने न तो किराया दिया और न ही मेरी कारें लौटा रहा है। इस पर पुलिस ने आरोपित मोनिस नायर के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने तीन टीमें बनाई और तकनीकी जांच के बाद आरोपित मोनिस नायर को गिरफ्तार किया।

ऐसे करते थे वारदात

आरोपित मोनिस ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने अपने दो साथी आशीष उर्फ आसू और नितिन सोनी के साथ मिलकर आशिमा माल में इनोवेटिव सेल्फ ड्राइन रेंटल कार्स एंड ट्रेवल नाम से कंपनी बनाकर भोले-भाले लोगों को अपने जाल में फांसते थे। वह लोगों को लुभावने आफर देकर उनकी कार किराए पर लेते थे। इसके बाद फर्जी दस्तावेज तैयार कर उनकी किराये पर ली कारों को बेच देते थे या गिरवी रखकर रुपये ले लेते थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 July 2026
राजधानी भोपाल से निकलने वाले कचरे के वैज्ञानिक निष्पादन के लिए बनाई गई आदमपुर कचरा खंती अब आसपास के 10 गांवों के लोगों के लिए गंभीर समस्या बन चुकी है।…
 07 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी के जाति प्रमाण पत्र को लेकर चल रहे विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। सोमवार को मंत्रालय…
 07 July 2026
भोपाल। भोपाल रियासत के अंतिम नवाब हमीदुल्ला खां की दूसरी पत्नी व पाकिस्तान निवासी आफताब जहां बेगम द्वारा वर्ष 1994 में भोपाल के बेहटा क्षेत्र की 30.55 एकड़ भूमि बेचने…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश राज्य शिक्षा केन्द्र, स्कूल शिक्षा विभाग ने मंगलवार को कक्षा 5वीं व 8वीं की पुन: परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए। विद्यार्थी व अभिभावक राज्य शिक्षा केन्द्र के परीक्षा…
 07 July 2026
भोपाल। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में प्रदेश की मेडिकल सप्लाई चेन व्यवस्था की कार्ययोजना की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रदेश की सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में आवश्यकता…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड के नवनियुक्त 10 कनिष्ठ अभियंताओं (सिविल) का छह सप्ताह का विशेष तकनीकी प्रशिक्षण राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण संस्थान, नागपुर में आयोजित किया गया। अभियंताओं को ताप…
 07 July 2026
भोपाल। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने मंगलवार को टी.टी. नगर स्टेडियम में आगामी एशियन गेम्स के लिए क्वालिफाई करने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों से मुलाकात…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) के शक्ति भवन मुख्यालय में "साइबर सिक्योर 2026" अभियान के अंतर्गत साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश साइबर पुलिस के…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में "सेफ क्लिक 2.0" अभियान प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। 24 जून 2026 से प्रारंभ इस विशेष अभियान का उद्देश्य नागरिकों को साइबर…
Advt.