भोपाल । कांग्रेस वाले पूछते हैं कि अच्छे दिन कहां आए, तो उन्हें बता दो कि जो गांधी परिवार न्यायालय में श्रीराम के अस्तित्व पर सवाल उठाता था, अब उसी परिवार के बेटा-बेटी मंदिर-मंदिर घूम रहे हैं, पूजा-अर्चना कर रहे हैं। इससे बढ़िया संकेत क्या हो सकता है अच्छे दिन का। मैं जब पिछले चुनाव में आई थी, तब विश्वास सारंग के पिता अस्पताल में थे। तब उन्होंने न तो पिता को छोड़ा और न ही नरेला की जनता को छोड़ा है। यह बात केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री
स्मृति ईरानी ने बुधवार को नरेला विधानसभा क्षेत्र में करोंद चौराहे पर भाजपा प्रत्याशी विश्वास सारंग के पक्ष में आमसभा को संबोधित करते हुए कही है। उनके साथ ही सभा में शामिल सांसद मनोज तिवारी ने भी आमसभा को संबोधित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा नेता, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।