इस बार चुनाव मैदान में उतरे 46 नए राजनीतिक दलों का भविष्य

Updated on 25-11-2023 01:42 PM

भोपाल। इस विधानसभा चुनाव में अंचलवार मतदाताओं को लुभाने के लिए कई राजनीतिक दल बने और उन्होंने प्रत्याशी भी उतारे। विंध्य क्षेत्र की सीटों पर केंद्रित विंध्य जनता पार्टी का गठन विधायक नारायण त्रिपाठी ने किया। उन्होंने 20 प्रत्याशी मैदान में उतारे। नर्मदा क्षेत्र की विधानसभा सीटों में नर्मदाखंड नवनिर्माण सेना और मालवांचल की कुछ सीटों पर मालवा कांग्रेस ने उम्मीदवारों को चुनाव लड़ाया।

तीन दिसंबर को जब परिणाम आएंगे तब पता लगेगा कि जनता ने इन पर कितना भरोसा जताया। वर्ष 2018 के चुनाव परिणाम के आंकड़े देखें तो छोटे-छोटे दलों के प्रत्याशी भले ही न जीते हों पर सात हजार तक वोट लेकर परिणाम को अवश्य प्रभावित किया।

इस चुनाव में भी ऐसे दल कहीं कांग्रेस तो कहीं भाजपा और बसपा को नुकसान पहुंचाने की स्थिति में नजर आ रहे हैं। इस बार 106 दल चुनाव लड़े, जिसमें 46 नए हैं। वर्ष 2018 के चुनाव में निर्दलीयों के अलावा 119 राजनीतिक दलों ने अपने प्रत्याशी उतारे थे। बुंदेलखंड की विधानसभा सीटों में पहली बार बुंदेलखंड क्रांति दल ने उम्मीदवार उतारे थे। पिछले चुनाव में इसी तरह से बुंदेलखंड मुक्ति मोर्चा ने प्रत्याशी खड़े किए थे।

हालांकि, इस बार यह दल बाहर है। दरअसल, मध्य प्रदेश में अलग-अलग अंचल हैं। इन अंचलों की सियासत राष्ट्रीय और राज्यस्तरीय विषयों के अलावा स्थानीय मुद्दों से भी प्रभावित रहती है। कुछ समस्याएं भी अंचलवार अलग-अलग हैं। ऐसे में यहां के मतदाताओं को लुभाने के लिए अंचल विशेष के हितों वाले दल इस बार सामने आए।

लंबे समय से अलग विंध्य प्रदेश की मांग कर रहे विधायक नारायण त्रिपाठी ने चुनाव के कुछ माह पहले ही विंध्य जनता पार्टी का गठन किया। विंध्य की 30 सीटों में से उन्होंने 20 में प्रत्याशी उतारे। वह खुद मैहर से चुनाव लड़ रहे हैं। पिछले विधानसभा चुनावों के आंकड़े देखें तो लगभग 10 उम्मीदवारों की हार-जीत एक एक हजार से भी कम मतों के अंतर से होती है।

उधर, इन्हीं आंकड़ों में सामने आया है कि कई विधानसभा सीटों में छोटे दलों को मिलने वाले मतों की संख्या एक हजार से ऊपर रही है। वर्ष 2018 के चुनाव में बहुजन संघर्ष दल ने ग्वालियर-चंबल क्षेत्र की सीटों पर सात हजार तक मत लेकर बसपा को नुकसान पहुंचाया था।

इसी क्षेत्र में महान दल के प्रत्याशियों को भी 17 हजार तक मत मिले। भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के प्रत्याशियों को ग्वालियर-चंबल और विंध्य क्षेत्र में तीन हजार तक मत मिले थे। बुंदेलखंड मुक्ति मोर्चा को 500 से 1000 तक मत मिले थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.