पंचर की दुकान में आग सब खाक करने को तैयार थी पर JCB ने दिखाया दीवार तोड़ एक्शन, फिर जो हुआ सोच नहीं सकते

Updated on 03-10-2024 11:21 AM
नीमच: एमपी के नीमच में जवासा चौराहे पर बुधवार सुबह एक पंचर की दुकान में भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि बाइक में गैस भरते समय धमाका हुआ और आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि उसकी लपटें और धुआं एक किलोमीटर दूर तक दिखाई दे रहा था। 3 दमकल गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

यह घटना बुधवार सुबह करीब 9 बजे की है। जवासा चौराहे पर स्थित नरेंद्र राठौर की पंचर की दुकान में एक बाइक में गैस भरते समय अचानक धमाका हुआ और आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें इतनी ऊंची उठ रही थीं कि आसपास के लोग दहशत में आ गए।

मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड


घटना की सूचना मिलते ही जवासा चौकी पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी तेज थी कि वह आसानी से काबू में नहीं आ रही थी। आग को बुझाने में लगभग एक घंटे का समय लगा।

लाखों का नुकसान हुआ


दुकान मालिक नरेंद्र राठौर ने बताया कि आग से उन्हें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि दुकान में रखी सारी सामग्री जलकर नष्ट हो गई है। इस दौरान दुकान में रखे टायर, ट्यूब, तेल के डिब्बे, ग्रीस और अन्य सामान जलकर खाक हो गया।


मंगवानी पड़ी जेसीबी


आग पर काबू पाने के लिए दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। आग इतनी तेज थी कि दुकान के छोटे से दरवाजे से पानी की बौछार करने पर भी उस पर काबू पाना मुश्किल हो रहा था। इसीलिए जेसीबी मशीन की मदद से दुकान की पीछे की दीवार तोड़ी गई, ताकि धुआं बाहर निकल सके और आग पर जल्दी काबू पाया जा सके।


पुलिस कर रही कारणों की जांच


पुलिस ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया यह घटना गैस रिसाव के कारण होना प्रतीत होता है। पुलिस ने आसपास के लोगों से भी पूछताछ की है।


लोगों में दहशत का माहौल


आग लगने की घटना के बाद से ही इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने बताया कि आग की लपटें इतनी ऊंची उठ रही थीं कि उन्हें लगा कि कहीं आसपास की दुकानों में भी आग न लग जाए। घटना के बाद से ही पीड़ित दुकानदार को सांत्वना देने के लिए लोग उसके पास पहुंच रहे हैं।
रिपोर्ट- राकेश राठौर

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 July 2026
भोपाल, भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक ने अपनी कथित प्रेमिका के घर में घुसकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता शुक्रवार सुबह तब…
 11 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में पिछले करीब पांच वर्षों से कार्यवाहक पदोन्नति के आधार पर उच्च पदों पर कार्यरत लगभग 15 हजार पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के सामने अब पद…
 11 July 2026
भोपाल, दिल्ली से भोपाल आ रही 12002 नई दिल्ली–रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस में शनिवार सुबह यात्रियों को नाश्ते में एक्सपायरी ब्रेड परोसने का मामला सामने आया।C-4 कोच के करीब 74 यात्रियों,…
 11 July 2026
 भोपाल। राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर इस मानसून में बार-बार उड़ानें डायवर्ट होने की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी। एयरपोर्ट अथारिटी ने अत्याधुनिक कैटेगरी-2 इंस्टूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) की…
 11 July 2026
भोपाल । इंदौर में मप्र युवा संकल्प-2026 दस्तावेज तैयार होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ…
 11 July 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को घेरने के लिए उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में…
 11 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कॉल सेंटर सेवाओं का विस्तार करते हुए नया हेल्पलाइन नंबर 0755-4314165 शुरू किया है। अब…
 11 July 2026
भोपाल। आमतौर पर यह धारणा रहती है कि पढ़े-लिखे और शहरी लोग छोटा परिवार पसंद करते हैं। जनगणना निदेशालय की सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसआरएस) रिपोर्ट 2024 से यह सिद्ध भी…
 11 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशन पर अक्सर ऐसे लोग दिखाई देते हैं, जो कई दिनों या महीनों से वहीं रह रहे होते हैं। इनमें कोई परिवार से बिछड़ जाता है, कोई घर…
Advt.