मैच देखने आई फैन से आंखें चार, फिर यूं उमड़ा प्यार, ऐसी है सुनील छेत्री की लव स्टोरी

Updated on 16-05-2024 12:40 PM
नई दिल्ली: भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने खेल से संन्यास लेने का मन बना लिया है। उन्होंने गुरुवार, 16 मई को इस बात का ऐलान किया है कि वह 6 जून को कुवेत के खिलाफ फीफा वर्ल्ड कप 2026 के क्वालिफायर मैच के बाद संन्यास ले लेंगे। उन्होंने भारतीय फुटबॉल को एक अलग लेवल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। हालांकि खिलाड़ी होने के साथ-साथ छेत्री एक कमाल के लाइफ पार्टनर भी हैं। उनकी लव स्टोरी किसी हीरो से कम नहीं है। आइये जानते हैं कि अपनी वाइफ सोनम भट्टाचार्य से वह कैसे मिले और उनकी लव स्टोरी कैसे शुरू हुई।

कैसे शुरू हुई दोनों की लव स्टोरी?

कोलकाता में एक मैच के दौरान पहली बार सुनील छेत्री की नजर सोनम पर गई थी। वहीं मैच के बाद फिर दोनों की मुलाकात एक म्यूचल फ्रेंड के जरिए हुई। इसके बाद दोनों ने साथ में वक्त बिताना शुरू कर दिया और फिर एक दूसरे को डेट करने लगे।

2017 में हुई शादी

लंबे समय एक दूसरे को डेट करने के बाद सुनील छेत्री और सोनम भट्टाचार्य ने 4 दिसंबर 2017 को शादी कर ली थी।

एक दूसरे को जमकर करते हैं सपोर्ट

सुनील छेत्री और उनकी वाइफ सोनम भट्टाचार्य एक दूसरे को सपोर्ट करने में कोई कमी नहीं छोड़ते। सोनम छेत्री के मैच देखने स्टेडियम आती हैं और उनका पूरा साथ देती हैं। शादी के 7 साल बाद भी दोनों का प्यार बिल्कुल नया सा लगता है।

दोनों का है एक प्यारा सा बेटा

सुनील छेत्री और सोनम भट्टाचार्य का एक प्यारा सा बेटा भी है, उनका जन्म पिछले साल 31 अगस्त को हुआ। छेत्री और सोनम के शहजादे का नाम ध्रुव है।

बला की खूबसूरत हैं सोनम

सुनील छेत्री की वाइफ सोनम भट्टाचार्य, पूर्व फुटबॉलर सुब्रत भट्टाचार्य की बेटी हैं। हालांकि खूबसूरती में उनका कोई तोड़ नहीं है। वह दिखने में किसी मॉडल से कम नहीं है।

सुनील छेत्री का करियर

39 साल के सुनील छेत्री ने अपने करियर में कुल 145 बार भारत का प्रतिनिधित्व किया है, जिसमें उन्होंने 93 गोल दागे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 June 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट के मैदान की कुछ कहानियां रिकॉर्ड बुक से ज्यादा दिल में जगह बना लेती हैं। कुछ ऐसी ही दास्तान आयरलैंड की ओर से खेलने वाले जय मूंदड़ा…
 29 June 2026
नई दिल्ली: बेलफास्ट के मैदान पर 28 जून को भारतीय क्रिकेट इतिहास का एक ऐसा काला अध्याय लिखा गया, जिसने करोड़ों भारतीय फैंस के दिलों को तोड़कर रख दिया है।…
 29 June 2026
नई दिल्ली: ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे रोमांचक टेस्ट मैच के चौथे दिन न्यूजीलैंड ने डेरिल मिचेल के शानदार और नाबाद शतक की बदौलत अपनी दूसरी पारी 228/9 के…
 29 June 2026
लंदन: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम का सफर सेमीफाइनल से पहले ही थम गया है। कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में टीम इंडिया 12 देशों के…
 29 June 2026
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग के अपने आखिरी मुकाबले में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए इंग्लैंड को पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से हराया। ली वैली हॉकी…
 29 June 2026
नई दिल्ली: आयरलैंड के बेलफास्ट में खेले गए टी20 मुकाबलों में मेजबान टीम ने बड़ा उलटफेर करते हुए मजबूत भारतीय टीम को 2-0 से क्लीन स्वीप कर दिया। तीन दिनों…
 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
Advt.