बिजली कंपनी अब लोड बढ़वाने के लिए अभियान शुरू करेगी

Updated on 24-06-2024 11:40 AM

संत हिरदाराम नगर। बैरागढ़ एवं आसपास के क्षेत्रों में बार-बार बिजली गुल होना स्थाई समस्या बन गई है। लोग इसके लिए बिजली कंपनी के मेंटनेंस पर सवाल खड़े कर रहे हैं वहीं कंपनी के अधिकारियों का कहना है किलोग घरों में एसी, कूलर, गीजर और भारी खपत वाले इलेक्ट्रानिक उपकरण लगाने के बावजूद लोड नहीं बढ़वाते, इस कारण ट्रांसफारमर्स पर दबाव बढ़ जाता है जिससे बिजली बंद हो रही है।

ग्रीष्मकाल में नागरिकों को बार-बार बिजली गुल होने की समस्या से जूझना पड़ा। वर्षा शुरू होने के बाद बिजली की खपत कुछ कम हुई है लेकिन रह रह कर बिजली बंद होने का क्रम जारी है। कुछ इलाकों में ट्रांसफारमर में आग लगने की घटनाएं भी हो चुकी हैं। पिछले दिनों आधी रात को बिजली बंद होने से लोगों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ा।

आक्रोश से आहत जनता ने देर रात को ही बिजली कंपनी के कार्यालय पर प्रदर्शन किया। बाद में कंपनी ने बूढ़ाखेड़ा में अधिक क्षमता वाले ट्रांसफारमर की स्थापना की। अब समस्या कुछ कम हुई है लेकिन सीआरपी, बैरागढ़ कला एवं आसपास के क्षेत्रों में अब भी बिजली गुल हो रही है।

लोड बढ़ाने के लिए अभियान चलाएंगे

बिजली कंपनी अब नागरिकों को यह बता रही है कि लोड बढ़ाने से क्या लाभ है। कंपनी के प्रबंधक नवनीत श्रीवास्तव का कहना है कि कुछ कालोनियों में पिछले दो साल में बिजली की खपत दो गुना से अधिक हो गई है। लोग ईमानदारी से बढ़ी हुई खपत का बिल भी जमा कर रहे हैं लेकिन हमारे रिकार्ड में अब भी पुराना लोड ही दर्ज है, इस कारण ट्रांसफारमर्स की क्षमता बढ़ाने की स्वीकृति नहीं मिल पा रही है। यदि लोग लोड बढ़वाएंगे तो इसी आधार पर हम कालोनी स्तर पर ट्रांसफारमर की क्षमता बढ़ाएंगे। श्रीवास्तव के अनुसार आनलाइन आवेदन देकर आसानी से लोड बढ़ावा जा सकता है। कामर्शियल कनेक्शन में स्वीकृत लोड से अधिक पाए जाने पर जुर्माने का भी प्रविधान है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 July 2026
भोपाल, भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक ने अपनी कथित प्रेमिका के घर में घुसकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता शुक्रवार सुबह तब…
 11 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में पिछले करीब पांच वर्षों से कार्यवाहक पदोन्नति के आधार पर उच्च पदों पर कार्यरत लगभग 15 हजार पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के सामने अब पद…
 11 July 2026
भोपाल, दिल्ली से भोपाल आ रही 12002 नई दिल्ली–रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस में शनिवार सुबह यात्रियों को नाश्ते में एक्सपायरी ब्रेड परोसने का मामला सामने आया।C-4 कोच के करीब 74 यात्रियों,…
 11 July 2026
 भोपाल। राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर इस मानसून में बार-बार उड़ानें डायवर्ट होने की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी। एयरपोर्ट अथारिटी ने अत्याधुनिक कैटेगरी-2 इंस्टूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) की…
 11 July 2026
भोपाल । इंदौर में मप्र युवा संकल्प-2026 दस्तावेज तैयार होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ…
 11 July 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को घेरने के लिए उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में…
 11 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कॉल सेंटर सेवाओं का विस्तार करते हुए नया हेल्पलाइन नंबर 0755-4314165 शुरू किया है। अब…
 11 July 2026
भोपाल। आमतौर पर यह धारणा रहती है कि पढ़े-लिखे और शहरी लोग छोटा परिवार पसंद करते हैं। जनगणना निदेशालय की सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसआरएस) रिपोर्ट 2024 से यह सिद्ध भी…
 11 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशन पर अक्सर ऐसे लोग दिखाई देते हैं, जो कई दिनों या महीनों से वहीं रह रहे होते हैं। इनमें कोई परिवार से बिछड़ जाता है, कोई घर…
Advt.