इंदौर की ओर आने-जाने वाली ट्रेनों के इंजन की दिशा भोपाल स्टेशन पर आकर बदलनी पड़ रही

Updated on 18-06-2024 01:01 PM

एक साल पहले 6 करोड़ रुपए में बनकर तैयार निशातपुरा रेलवे स्टेशन से ट्रेनों का संचालन शुरू नहीं हो पा रहा है। इस स्टेशन पर इंदौर तरफ आवागमन करने वाली ट्रेनों का स्टापेज दिया जाना है, लेकिन निशातपुरा पर स्टापेज के बाद मेन स्टेशन पर ट्रेन रोकी जाए या नहीं, इसको लेकर अब तक कोई निर्णय नहीं हो पाया है।

दरअसल, रेलवे ने निशातपुरा रेलवे स्टेशन के निर्माण की अनुमति ही इस आधार पर दी थी कि इंदौर तरफ आवागमन करने वाली ट्रेनों को भोपाल स्टेशन तक लाने के बजाय निशातपुरा से आगे बढ़ाया जाएगा। वर्तमान स्थिति में इन ट्रेनों को भोपाल स्टेशन आने के बाद इंदौर की तरफ जाने के लिए इंजन की दिशा बदलना पड़ती है। यदि निशातपुरा स्टेशन बनने के बाद भी यह ट्रेनें भोपाल आईं तो यही स्थिति रहेगी।

शहर के विस्तार के चलते निर्माण- भोपाल के विस्तार को देखते हुए अन्य महानगरों की तरह अलग-अलग दिशा की ट्रेनों के लिए अलग-अलग स्टेशन जरूरी हैं। निशातपुरा स्टेशन इसी विस्तार योजना के तहत बनाया गया है।

नहीं बदलनी पड़ेगी इंजन की दिशा: मालवा, ओवरनाइट एक्सप्रेस जैसी 4 से ज्यादा ऐसी ट्रेनें हैं, जिनके स्टॉपेज भोपाल स्टेशन पर हैं। यदि इन ट्रेनों के हाल्ट भोपाल में खत्म कर इन्हें निशातपुरा तक सीमित किया जाता है, तो इनके इंजन की दिशा नहीं बदलना पड़ेगी और उन्हें सीधे इंदौर-उज्जैन-रतलाम तरफ रवाना करना आसान हो जाएगा। इन ट्रेनों के भोपाल आवागमन के समय आधे-आधे घंटे से ज्यादा का समय इंजन की दिशा बदलने में लगता है, वह बचेगा।

डीआरएम ने देखे निशातपुरा स्टेशन में सेफ्टी स्टेंडर्ड

डीआरएम देवाशीष त्रिपाठी ने सोमवार को निशातपुरा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निशातपुरा स्टेशन यार्ड के निरीक्षण के दौरान सेफ्टी संबंधी स्टेंडर्ड मुख्य रूप से देखे। साथ ही सुरक्षित ट्रेन संचालन के लिए रेलवे ट्रैक, पॉइंट और क्रासिंग, सिग्नलिंग सिस्टम आदि की स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने निशातपुरा डी केबिन से यार्ड तक ट्रैक का निरीक्षण किया।

इन ट्रेनों के हाल्ट का नोटिफाइड

  • इंदौर-पटना-इंदौर एक्सप्रेस (अप/डाउन)
  • डॉ. आम्बेडकर नगर-प्रयागराज जंक्शन
  • भुज-शालीमार-भुज एक्सप्रेस
  • अहमदाबाद-पटना-अहमदाबाद
  • इंदौर-बरेली-इंदौर
  • इंदौर-हावड़ा-इंदौर क्षिप्रा एक्सप्रेस।

निशातपुरा स्टेशन पर ट्रेनों का संचालन शुरू करने के लिए स्थानीय स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। ट्रेनों के स्टापेज व संचालन का निर्णय मुख्यालय से होता है। रेल मंत्रालय से आदेश मिलते ही स्टेशन शुरू कर दिया जाएगा। 

-सौरभ कटारिया,सीनियर डीसीएम



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 July 2026
भोपाल, भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक ने अपनी कथित प्रेमिका के घर में घुसकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता शुक्रवार सुबह तब…
 11 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में पिछले करीब पांच वर्षों से कार्यवाहक पदोन्नति के आधार पर उच्च पदों पर कार्यरत लगभग 15 हजार पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के सामने अब पद…
 11 July 2026
भोपाल, दिल्ली से भोपाल आ रही 12002 नई दिल्ली–रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस में शनिवार सुबह यात्रियों को नाश्ते में एक्सपायरी ब्रेड परोसने का मामला सामने आया।C-4 कोच के करीब 74 यात्रियों,…
 11 July 2026
 भोपाल। राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर इस मानसून में बार-बार उड़ानें डायवर्ट होने की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी। एयरपोर्ट अथारिटी ने अत्याधुनिक कैटेगरी-2 इंस्टूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) की…
 11 July 2026
भोपाल । इंदौर में मप्र युवा संकल्प-2026 दस्तावेज तैयार होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ…
 11 July 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को घेरने के लिए उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में…
 11 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कॉल सेंटर सेवाओं का विस्तार करते हुए नया हेल्पलाइन नंबर 0755-4314165 शुरू किया है। अब…
 11 July 2026
भोपाल। आमतौर पर यह धारणा रहती है कि पढ़े-लिखे और शहरी लोग छोटा परिवार पसंद करते हैं। जनगणना निदेशालय की सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसआरएस) रिपोर्ट 2024 से यह सिद्ध भी…
 11 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशन पर अक्सर ऐसे लोग दिखाई देते हैं, जो कई दिनों या महीनों से वहीं रह रहे होते हैं। इनमें कोई परिवार से बिछड़ जाता है, कोई घर…
Advt.