एसआईआर में गणनापत्रक जमा करने की अंतिम तिथि आज

Updated on 11-12-2025 01:21 PM
भोपाल। प्रत्‍येक मतदान केंद्र पर बूथ लेवल मीटिंग के माध्‍यम से बीएलओ द्वारा नामों का मिलान, सत्‍यापन और विलोपन की प्रकिया की जा रही है । इस बारे मे जानकारी देते हुये भारत निर्वाचन आयोग की स्‍वीप आईकॉन सारिका घारू ने बताया कि 6 से 10 दिसम्‍बर तक सभी मतदान केंद्रों पर विशेष बैठक के आयोजन के दौरान ऐसे मतदाताओं के नाम का वाचन एवं प्रदर्शन किया गया है जो अनुपस्थित , स्‍थानांतरित, दोहरी प्रविष्टि वाले या मृत श्रेणी मे हैं और जिनके फार्म अब तक प्राप्‍त नही हुये हैं । इस श्रेणी को अबसेंट, शिफ्टेड, डेथ और रिपीटेड या एएसडीआर श्रेणी कहा जाता है । सारिका ने बताया कि मुख्‍य निर्वाचन पदाधिकारी संजीव कुमार झा के मार्गदर्शन में एसआईआर जागरूकता कार्यक्रम किया जा  रहा है ।
सारिका ने कहा कि अगर आपको लगता है कि इस सूची में कोई त्रुटि है तो इसे गुरूवार 11 दिसम्‍बर तक अपने बीएलओ के माध्‍यम से अपडेट कराया जा सकता है । इसके बाद प्रारूप मतदाता सूची 16 दिसम्‍बर को प्रकाशित होगी। आप सभी निर्धारित समय मे सूची अवश्‍य देखें और आवश्‍यक सुधार करवायें । एसआईआर अपडेट में मतदाता सूची सुधार की महत्‍वपूर्ण प्रक्रिया मे आवश्‍यक सुधार जरूर करवायें ।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 June 2026
भोपाल। कोलार थाना क्षेत्र स्थित ओमनगर में शनिवार को बच्चों से भरी स्कूल वैन पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने पत्थर से हमला कर दिया और रास्ता रोककर वैन चालक…
 28 June 2026
 भोपाल । मानसून की पहली बारिश ने ही नगर निगम के दावों की पोल खोल दी है। शनिवार रात करीब नौ बजे हुई मानसून की पहली बारिश में शिवनगर, विश्वकर्मा…
 28 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने उपस्थिति व्यवस्था को लेकर बड़ा निर्णय लिया है। अब तक ई-अटेंडेंस (E-Attendance Mandatory) केवल शिक्षकों के लिए लागू थी, लेकिन अब विभाग के…
 28 June 2026
 भोपाल। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत रविवार 28 जून को जिले में पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। इस अभियान के अंतर्गत भोपाल में…
 28 June 2026
भोपाल। वर्ष 2027 में प्रस्तावित नगरीय निकायों के चुनावों के संबंध में कांग्रेस ने संगठनात्मक और रणनीतिक तैयारी प्रारंभ कर दी है। इसे लेकर शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में…
 28 June 2026
भोपाल। ट्रेन में सफर के दौरान एसी खराब होने या पर्याप्त ठंडक नहीं मिलने की समस्या से यात्रियों को जल्द राहत मिल सकती है। यात्रियों को बेहतर और निर्बाध एसी…
 27 June 2026
भोपाल, कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) की गलती के कारण विशेष शिक्षक भर्ती परीक्षा में बिना योग्यता के चयनित हुए अभ्यर्थियों की अब जांच होगी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद ईएसबी ने…
 27 June 2026
भोपाल, भोपाल के अरेरा हिल्स स्थित एमएलए रेस्ट हाउस के बाहर कांग्रेस विधायक दिनेश गुर्जर के बेटे देवराज सिंह गुर्जर से मारपीट के मामले में अब नया मोड़ आ गया है।…
 27 June 2026
 भोपाल। जिले के हुजूर तहसील क्षेत्र में केरवा डैम और उसके आसपास विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ जिला प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। एसडीएम विनोद सोनकिया…
Advt.