हाथ से हथकड़ी खिसकाकर थाने से फरार बदमाश ससुराल से गिरफ्तार

Updated on 04-12-2023 01:02 PM

 भोपाल एक हफ्ता पहले सुबह छह बजे हाथ से हथकड़ी खिसकाकर बैरागढ़ थाने से फरार हुए चोरी के आरोपित को पुलिस ने उसकी ससुराल से गिरफ्तार कर लिया है। धोखाधड़ी के एक मामले में आरोपित को सीहोर जेल से पुलिस प्रोटेक्शन वारंट पर लेकर आई थी। लेकिन वह बैरागढ़ पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था।

विदिशा के इंद्रवास गांव का रहने वाला है आरोपित

बैरागढ़ थाना पुलिस के मुताबिक ग्राम इन्द्रवास थाना ग्यारसपुर जिला विदिशा निवासी 26 वर्षीय राजकुमार पुत्र गणेशराम अहिरवार के खिलाफ बैरागढ़ थाने में एक धोखाधड़ी का केस दर्ज है। तलाशी के दौरान पुलिस को पता चला था कि राजकुमार चोरी के एक मामले में सीहोर जेल में बंद है। पुलिस सीहोर न्यायालय से एक दिन का पुलिस रिमांड स्वीकृत कराने के बाद उसे सीहोर जेल से बैरागढ़ थाने ले आई थी। 26 नवंबर को सुबह करीब छह बजे राजकुमार पुलिस हिरासत से फरार हो गया था। पुलिस की टीमें फरार कैदी को पकड़ने के लिए अलग-अलग जगह सर्चिंग कर रही थीं।

मुखबिर से मिली थी सूचना

शनिवार को पुलिस को मुखबिर से पता चला कि फरार बंदी राजकुमार रायसेन जिले के ग्राम देवनगर में अपनी ससुराल में छिपा हुआ है। इस आधार पर पुलिस टीम ने बताए गए ठिकाने पर दबिश दी और उसे घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.