धन-वैभव से दमकेगा श्रीमहालक्ष्मी माता का दरबार, नोटों से की जा रही सजावट

Updated on 24-10-2024 11:41 AM

 रतलाम । दीपोत्सव के लिए शहर के माणकचौक स्थित प्रसिद्ध महालक्ष्मी मंदिर में सजावट का सिलसिला तेज हो गया है। बड़ी संख्या में भक्त सजावट के लिए सोने-चांदी के आभूषण, सिक्के, मूर्तियां, हीरे-मोती, नोट, तिजोरी आदि देने पहुंच रहे हैं। अब तक 400 से अधिक भक्त मंदिर में सजावट के लिए नगदी सहित तरह-तरह की सामग्री दे चुके हैं।


मंदिर में सजावट के लिए 28 अक्टूबर तक सामग्री ली जाएगी। वर्तमान में मंदिर में नोटों से सजावट की जा रही है। सजावट का कार्य पूर्ण होने के बाद पांच दिवसीय दीपोत्सव के पहले दिन धनतेरस पर ब्रह्म मुहूर्त में मंदिर के पट खोले जाएंगे।


दीपोत्सव में नोट, सोने-चांदी के आभूषण, हीरे-मोती आदि से होने वाली सजावट को लेकर मंदिर में दर्शन के लिए अनेक स्थानों से भक्त पहुंचेंगे। धनतेरस से शुरू होने वाले विशेष शृंगार के दर्शन श्रद्धालु भाईदूज तक लगातार कर सकेंगे।


इसके बाद श्रद्धालुओं को सामग्री लौटाने का सिलसिला प्रारंभ होगा। उल्लेखनीय है कि माणकचौक महालक्ष्मी मंदिर में भक्तजन अपनी इच्छा से नगदी, सोने-चांदी के जेवर, सिल्ली, हीरे-मोती आदि सामग्री शृंगार के लिए देते हैं। इस सामग्री से होने वाले विशेष शृंगार को लेकर मंदिर देशभर में प्रसिद्ध है।

पूर्व में कुछ ही लोग सामग्री देते थे, लेकिन वर्ष 2008 के बाद से सामग्री देने वाले भक्तों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इससे शृंगार का स्वरूप भी विस्तृत कर दिया गया है। रतलाम के अलावा बांसवाड़ा, दाहोद, पीथमपुर सहित अन्य जिलों से भी भक्त सामग्री देने रतलाम पहुंच रहे हैं। दी जाने वाली सामग्री को रजिस्टर में दर्ज कर श्रद्धालु को टोकन दिया जा रहा है। इसी टोकन से सामग्री वापस लौटाई जाएगी।


सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम


पांच दिवसीय दीपोत्सव के दौरान सुरक्षा के लिए मंदिर समिति व पुलिस प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मंदिर में पुलिस जवान की तैनाती कर दी गई है। त्योहार पर भीड़ बढ़ने के दौरान अतिरिक्त पुलिस बल भी लगाया जाएगा। मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे का डिस्प्ले पास में स्थित माणकचौक थाने पर रहता है।


वहां से मंदिर परिसर में होने वाली सभी गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जाती है। 28 अक्टूबर तक भक्तों से सामग्री ली जाएगी। अब तक 400 से अधिक भक्त तरह-तरह की सामग्री दे चुके हैं। बुधवार को कई भक्तों ने सजावट के लिए सोना-चांदी के आभूषण, रजत श्रीफल, सोने का बिस्किट, चांदी का पासा आदि सामग्री दी।


भाईदूज के बाद रजिस्टर में दर्ज फोटो, टोकन आदि के आधार पर सामग्री संबंधित को लौटाई जाएगी। मान्यता है कि मंदिर में सजावट के लिए दी गई सामग्री को घर-प्रतिष्ठान की तिजोरी आदि जगह रखने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। इसीलिए श्रद्धालु भी दीपावली पर्व का बेसब्री से इंतजार करते हैं।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 July 2026
भोपाल, भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक ने अपनी कथित प्रेमिका के घर में घुसकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता शुक्रवार सुबह तब…
 11 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में पिछले करीब पांच वर्षों से कार्यवाहक पदोन्नति के आधार पर उच्च पदों पर कार्यरत लगभग 15 हजार पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के सामने अब पद…
 11 July 2026
भोपाल, दिल्ली से भोपाल आ रही 12002 नई दिल्ली–रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस में शनिवार सुबह यात्रियों को नाश्ते में एक्सपायरी ब्रेड परोसने का मामला सामने आया।C-4 कोच के करीब 74 यात्रियों,…
 11 July 2026
 भोपाल। राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर इस मानसून में बार-बार उड़ानें डायवर्ट होने की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी। एयरपोर्ट अथारिटी ने अत्याधुनिक कैटेगरी-2 इंस्टूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) की…
 11 July 2026
भोपाल । इंदौर में मप्र युवा संकल्प-2026 दस्तावेज तैयार होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ…
 11 July 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को घेरने के लिए उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में…
 11 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कॉल सेंटर सेवाओं का विस्तार करते हुए नया हेल्पलाइन नंबर 0755-4314165 शुरू किया है। अब…
 11 July 2026
भोपाल। आमतौर पर यह धारणा रहती है कि पढ़े-लिखे और शहरी लोग छोटा परिवार पसंद करते हैं। जनगणना निदेशालय की सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसआरएस) रिपोर्ट 2024 से यह सिद्ध भी…
 11 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशन पर अक्सर ऐसे लोग दिखाई देते हैं, जो कई दिनों या महीनों से वहीं रह रहे होते हैं। इनमें कोई परिवार से बिछड़ जाता है, कोई घर…
Advt.