प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश है महफूज : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Updated on 12-12-2025 12:00 PM

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज देश महफूज है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और गृहमंत्री श्री अमित शाह के मार्गदर्शन में जनवरी 2026 तक नक्सलवाद की देश से समाप्ति के दृढ़संकल्प के कारण आज मध्यप्रदेश नक्सलवाद से मुक्त हो गया है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की धरती से पुलिस अधिकारी- कर्मचारियों के अदम्य साहस और बलिदान से बालाघाट से लाल सलाम को 11 दिसम्बर को आखरी सलाम कर दिया गया है। आज का दिन मध्यप्रदेश में एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में लिखा जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव की भोपाल से वर्चुअल उपस्थिति में गुरूवार को बालाघाट (मध्यप्रदेश) में मौजूद आखरी 2 नक्सली दीपक उइके और रोहित ने भी आत्म समर्पण कर दिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि 42 दिनों में मध्यप्रदेशमहाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ (एमएमसी)जोन में ऐतिहासिक रूप से 7 करोड़ 75 लाख के इनामी 42 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी और गृह मंत्री श्री शाह के कुशल मार्गदर्शन में आजादी के बाद पहली बार समेकित रूप से नक्सलवाद और माओवादियों के खिलाफ एक अद्भुत और ऐतिहासिक अभियान चलाया गया। केंद्रीय नेतृत्व द्वारा 26 जनवरी 2026 तक नक्सलवाद की समाप्ति के लिए अंतिम समय-सीमा घोषित की गई। नक्सलवादियों के सामने दो ही विकल्प रहे एक नवजीवन का अवसर और दूसरा जीवन की समाप्ति। उन्होंने कहा कि केंद्रीय सशस्त्र बलों और मध्यप्रदेश पुलिस के वीर जांबाज जवानों के समन्वित प्रयासों से मध्यप्रदेश में 11 दिसम्बर को अंतिम दो नक्सलियों के आत्मसमर्पण से प्रदेश नक्सल मुक्त हो गया।

नक्सली आत्मसमर्पण में वर्ष 2025 ऐतिहासिक

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वर्ष 2025 में 10 नक्सलियों को मार गिराया गया। इसके साथ ही इस वर्ष सर्वोधिक 13 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण भी किया। यह विगत 21 वर्षों में ऐतिहासिक उपलब्धि है। मध्यप्रदेश में मौजूद दोनों नक्सलियों ने आज आत्मसमर्पण कर दिया। प्रदेश में सक्रिय सभी नक्सली केडरों को ध्वस्त कर दिया गया है।

प्रदेश के विकास में नक्सलवाद की बाधा हुई खत्म

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में नक्सलवाद के खात्मे के साथ ही मंडलाडिण्डोरी और बालाघाट के विकास की बाधाएं खत्म हो गई हैं। पहले डिण्डोरी फिर मंडला और अब बालाघाट से भी नक्सलवाद खत्म हो गया है। सभी के साथ कदम से कदम मिलाकर विकास की राह पर क्षेत्र को आगे ले जाएंगे। माओवाद को पनपने नहीं देंगे। प्रधानमंत्री श्री मोदी और गृह मंत्री श्री शाह के नेतृत्व में विकास के मार्ग पर आगे बढ़ेंगे।

शहीदों को नमन् कर उनकी कुर्बानियों का किया स्मरण

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नक्सल मुक्त अभियान में कुर्बानी देने वाले सभी शहीदों को नमन कर उनकी कुर्बानियों का स्मरण किया। इस अभियान में 38 पुलिस अधिकारी -कर्मचारियों ने शहादत दी। नक्सल मुक्त अभियान में श्री मोहनलाल जखमोलाश्री प्रेम सिंह रावतश्री तारकेश्वर पांडेश्री अमलानंद कोटवालाश्री जगपाल सिंहश्री मोतीलाल नरवरिया,श्री रामचरणश्री रविंद्र नाथ द्विवेदीश्री देवेंद्र कुमारश्री गंगा प्रसाद मिश्राश्री कन्हैयालालश्री जागेश्वर प्रसाद पांडेश्री वंश बहादुर प्रसादश्री करण सिंहश्री बंजारी लाल मार्कोश्री श्रीकृष्णश्री बेजनाथ सिंह परिहारश्री रमेशकुमार पांडेश्री राजेन्द्र प्रसाद दुबेश्री लल्लुलाल कोलश्री शिव कुमार पर्तेश्री बिहारी लाल श्रीवासश्री हनुमंत सिंहश्री फूलसिंह कुमरेश्री छन्नुलाल बिसेनश्री जीत सिंह टेकामश्री जगदीश्दवंडेश्री दंगल सिंह ठाकुरश्री रूपनारायण बंसलश्री मुन्नालाल बिसेनश्री कृष्णा राजूश्री अर्जुन सिंहश्री सेदनलाल पटलेश्री रक्षित शुक्लाश्री कौशल प्रसाद चौधरी श्री राजेद्र प्रसाद उपाध्याय, श्री हरिचंद्र राहंगडाले और आशीष शर्मा ने अपनी शहादत दी।

सरेंडर पॉलिसी अंतर्गत देंगे नव जीवन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आत्म समर्पण करने वाले नक्सलियों को सरेंडर पॉलिसी अंतर्गत पुनर्वास कर नव जीवन प्रदान किया जाएगा। सरकार मुख्यधारा में लौटने वाले नक्सलियों को पॉलिसी के तहत सुरक्षा के साथ प्रावधानों के मुताबिक अन्य सभी उपाय करने के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने सशस्त्र बलोंपुलिस और प्रशासन को दी बधाई

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश में नक्सल मुक्त करने के अभियान में शामिल सभी सशस्त्र बलों के साथ मैदानी स्तर पर कार्य करने वाले पुलिस और प्रशासन को हार्दिक बधाई दी।

प्रमुख बिंदु

  •  प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और गृहमंत्री श्री अमित शाह के मार्गदर्शन में जनवरी 2026 तक नक्सलवाद की देश से समाप्ति के दृढ़संकल्प के कारण आज मध्यप्रदेश नक्सलवाद से मुक्त हो गया।

  •  मध्यप्रदेश की धरती से पुलिस अधिकारी- कर्मचारियों के अदम्य साहस और बलिदान से बालाघाट से लाल सलाम को 11 दिसम्बर को आखरी सलाम कर दिया।

  •  मुख्यमंत्री डॉ. यादव की भोपाल से वर्चुअल उपस्थिति में गुरूवार को बालाघाट (मध्यप्रदेश) में मौजूद आखरी 2 नक्सली दीपक उइके और रोहित ने भी आत्म समर्पण कर दिया।

  •  42 दिनों में मध्यप्रदेशमहाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ (एमएमसी)जोन में ऐतिहासिक रूप से 7 करोड़ 75 लाख के इनामी 42 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया।

  •  प्रधानमंत्री श्री मोदी और गृह मंत्री श्री शाह के कुशल मार्गदर्शन में आजादी के बाद पहली बार समेकित रूप से नक्सलवाद और माओवादियों के खिलाफ एक अद्भुत और ऐतिहासिक अभियान चलाया गया।

  •  वर्ष 2025 में 10 नक्सलियों को मार गिराया गया। इसके साथ ही इस वर्ष सर्वोधिक 13 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण भी किया।

  •  प्रदेश में सक्रिय सभी नक्सली केडरों को ध्वस्त कर दिया गया है।

  •  प्रदेश में नक्सलवाद के खात्मे के साथ ही मंडलाडिण्डोरी और बालाघाट के विकास की बाधाएं खत्म हो गई।

  •  प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री श्री अमित शाह के नेतृत्व में विकास के मार्ग पर आगे बढ़ेंगे।

  •  मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नक्सल मुक्त अभियान में कुर्बानी देने वाले सभी शहीदों को नमन कर उनकी कुर्बानियों का स्मरण किया।

  •  अभियान में 38 पुलिस अधिकारी -कर्मचारियों ने शहादत दी।

  •  आत्म समर्पण करने वाले नक्सलियों को सरेंडर पॉलिसी अंतर्गत पुनर्वास कर नव जीवन प्रदान किया जाएगा।

  •  सरकार मुख्यधारा में लौटने वाले नक्सलियों को पॉलिसी के तहत सुरक्षा के साथ प्रावधानों के मुताबिक अन्य सभी उपाय करने के लिए प्रतिबद्ध।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 June 2026
भोपाल। कोलार थाना क्षेत्र स्थित ओमनगर में शनिवार को बच्चों से भरी स्कूल वैन पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने पत्थर से हमला कर दिया और रास्ता रोककर वैन चालक…
 28 June 2026
 भोपाल । मानसून की पहली बारिश ने ही नगर निगम के दावों की पोल खोल दी है। शनिवार रात करीब नौ बजे हुई मानसून की पहली बारिश में शिवनगर, विश्वकर्मा…
 28 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने उपस्थिति व्यवस्था को लेकर बड़ा निर्णय लिया है। अब तक ई-अटेंडेंस (E-Attendance Mandatory) केवल शिक्षकों के लिए लागू थी, लेकिन अब विभाग के…
 28 June 2026
 भोपाल। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत रविवार 28 जून को जिले में पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। इस अभियान के अंतर्गत भोपाल में…
 28 June 2026
भोपाल। वर्ष 2027 में प्रस्तावित नगरीय निकायों के चुनावों के संबंध में कांग्रेस ने संगठनात्मक और रणनीतिक तैयारी प्रारंभ कर दी है। इसे लेकर शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में…
 28 June 2026
भोपाल। ट्रेन में सफर के दौरान एसी खराब होने या पर्याप्त ठंडक नहीं मिलने की समस्या से यात्रियों को जल्द राहत मिल सकती है। यात्रियों को बेहतर और निर्बाध एसी…
 27 June 2026
भोपाल, कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) की गलती के कारण विशेष शिक्षक भर्ती परीक्षा में बिना योग्यता के चयनित हुए अभ्यर्थियों की अब जांच होगी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद ईएसबी ने…
 27 June 2026
भोपाल, भोपाल के अरेरा हिल्स स्थित एमएलए रेस्ट हाउस के बाहर कांग्रेस विधायक दिनेश गुर्जर के बेटे देवराज सिंह गुर्जर से मारपीट के मामले में अब नया मोड़ आ गया है।…
 27 June 2026
 भोपाल। जिले के हुजूर तहसील क्षेत्र में केरवा डैम और उसके आसपास विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ जिला प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। एसडीएम विनोद सोनकिया…
Advt.