फीस जमा न होने पर बच्चे को ढाई घंटे कक्षा से बाहर खड़ा किया, कलेक्टर जनसुनवाई में पहुंचा मामला

Updated on 17-07-2024 02:55 PM
भोपाल। शहर के रतनपुर 11 मील मिसरोद स्थित महर्षि विद्या मंदिर में पदस्थ शिक्षिका भावना श्रीवास्तव और प्राचार्य की मनमानी की सजा दूसरी कक्षा के एक मासूम छात्र को दी गई। दरअसल बच्चे के पालकों ने फीस जमा नहीं की तो उसे न सिर्फ कक्षा से बाहर खड़ा कर दिया गया, बल्कि दो दिन के लिए स्कूल से निलंबित भी कर दिया। पालकों ने मंगलवार को कलेक्टर की जनसुनवाई में पहुंचकर अपर कलेक्टर भूपेंद्र गोयल को शिकायत दर्ज कराई। अपर कलेक्टर ने मामले की जांच डीपीसी को सौंपी है।
जानकारी के अनुसार झरनेश्वर कालोनी निवासी जीसी नाविक ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनका बेटा युग नाविक महर्षि विद्या मंदिर रतनपुर 11 मील मिसरोद में ए-2 का छात्र है। पिछले दिनों युग की शिक्षिका भावना श्रीवास्तव ने पांच पीरियड तक बच्चे को क्लास से बाहर बैठाया गया। पत्नी माया ने जब प्राचार्य से बात की तो उन्होंने कहा कि आपके बच्चे की फीस जमा नहीं है। ऐसे में जिन बच्चों की फीस जमा नहीं है, उन्हें कक्षा में नहीं बैठाया जाएगा। जबकि बच्चे की फीस पहले ही जमा की जा चुकी है। प्राचार्य ने शिक्षिका की शिकायत करने पर बच्चे को दो दिन के लिए स्कूल से निलंबित कर दिया। पालकों ने शिक्षिका और प्राचार्य के अभद्रता करने का आरोप लगाया है।

बेटे की मौत के बाद सता रही बहू

पार्वती बाई पत्नी दरयाब सिंह निवासी बोरबंद बैरागढ़ ने शिकायत दर्ज कराई है कि मेरे बड़े बेटे की मौत के बाद से बहू घर में बाहरी लोगों को बुलाकर पार्टी करती है। मना करने पर उलटे थाने में शिकायत कर देती है, जिससे थाने में मुझे घंटों बैठाकर रखा जाता है। महीनेभर मैं लोगों के घरों में काम कर कुछ पैसे जुटा पाती हूं, जिसे बहू छीन लेती है। बहू की हरकतों की वजह से ही मेरे बेटे ने फांसी लगाकर खुदकुशी की थी।

एयरपोर्ट प्रबंधन ने हड़पी जमीन

वासदेव सहजवानी पिता किशनचंद निवासी गिदवानी पार्क के पास बैरागढ़ ने शिकायत दर्ज कराई है कि लाउखेड़ी में मैंने रजिस्ट्री और नामांतरण कराकर जमीन खरीदी थी। जिसका खसरे में भी नाम दर्ज है। राजाभोज विमानतल के विस्तार के लिए 101.24 एकड़ जमीन सितंबर 2006 में अधिगृहित की गई। जिसका मुआवजा 1 लाख 40 हजार 694 रुपये दिए गए, लेकिन मौके पर 0.237 हेक्टेयर जमीन पर बाउंड्रीवाल कर दी गई। जिसके बाद कोर्ट में केस दायर किया गया। कोर्ट ने अवार्ड से अधिक जमीन लेने पर शेष जमीन वापस करने के आदेश दिए गए हैं। जमीन मालिक ने कलेक्टर से अपनी जमीन वापस लेने की मांग की है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 July 2026
भोपाल, भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक ने अपनी कथित प्रेमिका के घर में घुसकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता शुक्रवार सुबह तब…
 11 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में पिछले करीब पांच वर्षों से कार्यवाहक पदोन्नति के आधार पर उच्च पदों पर कार्यरत लगभग 15 हजार पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के सामने अब पद…
 11 July 2026
भोपाल, दिल्ली से भोपाल आ रही 12002 नई दिल्ली–रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस में शनिवार सुबह यात्रियों को नाश्ते में एक्सपायरी ब्रेड परोसने का मामला सामने आया।C-4 कोच के करीब 74 यात्रियों,…
 11 July 2026
 भोपाल। राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर इस मानसून में बार-बार उड़ानें डायवर्ट होने की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी। एयरपोर्ट अथारिटी ने अत्याधुनिक कैटेगरी-2 इंस्टूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) की…
 11 July 2026
भोपाल । इंदौर में मप्र युवा संकल्प-2026 दस्तावेज तैयार होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ…
 11 July 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को घेरने के लिए उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में…
 11 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कॉल सेंटर सेवाओं का विस्तार करते हुए नया हेल्पलाइन नंबर 0755-4314165 शुरू किया है। अब…
 11 July 2026
भोपाल। आमतौर पर यह धारणा रहती है कि पढ़े-लिखे और शहरी लोग छोटा परिवार पसंद करते हैं। जनगणना निदेशालय की सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसआरएस) रिपोर्ट 2024 से यह सिद्ध भी…
 11 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशन पर अक्सर ऐसे लोग दिखाई देते हैं, जो कई दिनों या महीनों से वहीं रह रहे होते हैं। इनमें कोई परिवार से बिछड़ जाता है, कोई घर…
Advt.