साइकिल से गिरकर चलने-फिरने से लाचार हो गया था बालक, बीएमएचआरसी के डाक्टरों ने की स्पाइनल कार्ड की जटिल सर्जरी

Updated on 12-10-2023 12:31 PM
भोपाल । सिलवानी, रायसेन में रहने वाले 11 वर्ष के बालक की साइकिल चलाने के दौरान गिरने से गर्दन और सिर के बीच की हड्डी अपनी जगह से हट गई। और इसने स्पाइनल कार्ड को दबा दिया था। इस कारण से बच्चा लगभग अपंग सा हो गया था। उसके हाथ-पैर ने काम बंद कर दिया था। वह अपने पैरों पर खड़ा भी नहीं हो पा रहा था। इस बच्चे का बीएमएचआरसी (भोपाल मेमोरियल हास्पिटल एंड रिसर्च सेंटर) के न्यूरो सर्जरी विभाग में दो चरण में सफल आपरेशन किया गया है। बच्चा अब पहले से बेहतर है और अपने पैरों पर चलने भी लगा है। डाक्टरों का कहना है कि अगले छह माह में वह पूरी तरह ठीक हो जाएगा। बीएमएचआरसी के अतिरिक्त यह सर्जरी एम्स में ही हो रही है।


पहले चरण में ऐसे की सर्जरी

 न्यूरो सर्जरी विभाग के प्रमुख डा. संदीप सोरते ने बताया कि बच्चे के माता-पिता बीएमएचआरसी उसे लेकर आए थे। सीटी स्कैन और एमआरआइ जांच के बाद बच्चे का दो चरणों में आपरेशन करने का फैसला किया। पहले चरण में स्पाइनल कार्ड पर दबाव बना रही एक हड्डी को मुंह के रास्ते से सर्जरी कर काटा गया। इस पूरे आपरेशन में करीब चार घंटे का समय लगा।

 

दूसरे चरण की सर्जरी में लगे 07-08 घंटे

 न्यूरो सर्जरी विभाग में सहायक प्रोफेसर डा. सौरभ दीक्षित ने बताया कि कुछ दिन बाद दूसरे चरण में गर्दन के पीछे की हड्डी को काटकर बाकी हड्डी को स्क्रू और राड से जोड़ा गया। इस तरह नस स्पाइनल कार्ड पर पड़ रहे दबाव को हटाया गया। इस चरण में कुल 7-8 घंटे का समय लगा। आपरेशन के बाद मरीज की फिजियोथैरेपी शुरू की गई। फिजियोथैरेपिस्ट डा. नेहल शाह ने बताया कि आपरेशन से पहले मरीज की मांसपेशियों में कोई ताकत नहीं थी, जिसके लिए उसे हाथ-पैरों के कुछ व्यायाम करवाए गए। सांस के लिए भी कसरत बताई गई। आपरेशन के बाद मांसपेशियों ने काम करना शुरू किया।

  

इसलिए दो चरणों में करना पड़ा आपरेशन

 

डा. सौरभ दीक्षित ने बताया कि मरीज का एक बार में आपरेशन करना मुमकिन नहीं था, क्योंकि स्पाइन कार्ड पर दबाव बनाने वाली हड्डी को एक बार आगे से काटना था और दूसरी बार पीछे से। बच्चे की उम्र कम थी, इसलिए उसे कितने समय तक बेहोश करके रखना है, इसका ध्यान रखना भी जरूरी था।

 क्यों मुश्किल था आपरेशन

 

निश्चेतना विभाग में प्रोफेसर डा. सारिका कटियार ने बताया कि आपरेशन के लिए मरीज को जनरल एनेस्थीशिया देना होता है। मरीज को बेहोश करने व कृत्रिम सांस देने के लिए एक ट्यूब को मुंह से फेफड़ों तक पहुंचाया जाता है। चूंकि मरीज की स्पाइनल कार्ड गर्दन की हड्डी से दबी हुई थी, इसलिए ट्यूब को अंदर तक पहुंचाना जोखिमपूर्ण था। सर्जरी के बाद इस ट्यूब को बाहर निकालना भी उतना ही मुश्किल होता है। अगर थोड़ी भी गड़बड़ होती है तो मरीज लकवे का शिकार हो सकता है। आपरेशन के दौरान ऐसे मरीजों की हार्ट रेट और ब्लड प्रेशर बढ़ता-घटता रहता है, इसे मेंटेन करना बहुत मुश्किल होता है। सिर और गर्दन का जोड़ काफी नाजुक होता है। इसके आसापास खून की बड़ी और प्रमुख धमनियां होती हैं। आपरेशन के दौरान अधिक ब्लीडिंग होने का खतरा भी होता है। आपरेशन के बाद मरीज के लंबे समय तक वेंटिलेटर सपोर्ट पर चले जाने की आशंका होती है।

 

प्राइवेट अस्पतालों में चार से 4.5 लाख खर्च

प्राइवेट अस्पतालों में इस सर्जरी पर चार से 4.5 लाख रुपये का खर्च आता है, लेकिन बीएमएचआरसी में प्रधानमंत्री जनारोग्य योजना से मरीज की निशुल्क सर्जरी की गई।


इनका कहना है


न्यूरो सर्जरी विभाग के डाक्टरों ने एक बेहद मुश्किल कार्य को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है। मरीज की उम्र और उसकी स्थिति के मद्देनजर यह काफी जटिल सर्जरी थी। बीएमएचआरसी में बच्चों की रीढ़ की हड्डी के आपरेशन की शुरुआत की है। अभी के केस में बच्चे की हालत में सुधार हो रहा है और वह जल्द ही सामान्य हो जाएगा।

                                                               डा. मनीषा श्रीवास्तव, प्रभारी निदेशक, बीएमएचआरसी, भोपाल


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.