मध्यप्रदेश की प्राथमिकताओं के दृष्टिगत तैयार होगा बजट - मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 07-02-2023 04:58 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि जी-20 की बैठकों के अंतर्गत 13-15 फरवरी तक इंदौर में कृषि कार्य समूह की पहली बैठक की बेहतर तैयारी की जाये। बैठक में 200 प्रतिनिधि शामिल होंगे। केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया स्वागत भाषण देंगे। विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया जाएगा। संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर, उपाध्यक्ष अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान के उपाध्यक्ष प्रो. सचिन चतुर्वेदी सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बैठक में नई दिल्ली से वर्चुअली जुड़े केन्द्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया कि इंदौर में पिछले दिनों बड़े इवेन्ट हुए हैं। इंदौर ने योग्यता एवं कुशलता के साथ कार्य किया है। मैं विश्वास दिलाता हूँ कि कार्यक्रम में कोई कमी नहीं होगी। उन्होंने तैयारियों के संबंध में इंदौर कलेक्टर को आवश्यक निर्देश दिए। मुख्यमंत्री श्री चौहान कहा कि संस्कृति का प्रकटीकरण हो। बड़े कार्यक्रमों से मिले अनुभव के साथ ही जी-20 की बैठक सफलता से हो। उन्होंने धार कलेक्टर से भी इस संबंध में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की टीम इंदौर में कृषि कार्य समूह की बैठक बेहतर ढंग से कराएगी।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मध्यप्रदेश के उत्पादों के निर्यात प्रोत्साहन के संबंध में प्रचार सामग्री तैयार कर उपस्थित डेलीगेटस को उपलब्ध करायी जाए। जी-20 में भाग ले रहे सभी डेलीगेटस को मध्यप्रदेश सरकार की ओर से ओडीओपी मेमेंटो दिए जाएं। स्थानीय प्रशासन सार्वजनिक स्थान, स्मारक और बाजारों में प्रतिनिधियों के सहज प्रवेश सुनिश्चित करें।  

अधिकारियों ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय मिलेटस वर्ष-2023 पर केन्द्र सरकार का विशेष जोर है। इस पर केन्द्रित प्रदर्शनी लगाई जाएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
भोपाल, कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) की गलती के कारण विशेष शिक्षक भर्ती परीक्षा में बिना योग्यता के चयनित हुए अभ्यर्थियों की अब जांच होगी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद ईएसबी ने…
 27 June 2026
भोपाल, भोपाल के अरेरा हिल्स स्थित एमएलए रेस्ट हाउस के बाहर कांग्रेस विधायक दिनेश गुर्जर के बेटे देवराज सिंह गुर्जर से मारपीट के मामले में अब नया मोड़ आ गया है।…
 27 June 2026
 भोपाल। जिले के हुजूर तहसील क्षेत्र में केरवा डैम और उसके आसपास विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ जिला प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। एसडीएम विनोद सोनकिया…
 27 June 2026
भोपाल। रेलवे में टिकट जांच का काम केवल टिकट देखना ही नहीं, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा और मानवीय जिम्मेदारी निभाना भी है। इसका उदाहरण पश्चिम मध्य रेल के भोपाल मंडल…
 27 June 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों में बिजली कंपनी की कार्यप्रणाली को लेकर उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आरोप है कि उपभोक्ताओं की गैर-मौजूदगी में और बिना किसी…
 27 June 2026
भोपाल । राजधानी के चंदनपुरा सिटी फॉरेस्ट क्षेत्र के पास एक बार फिर बाघ की मौजूदगी सामने आने से लोगों में चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार शुक्रवार…
 27 June 2026
भोपाल। एनसीईआरटी द्वारा नकली और पायरेटेड पुस्तकों को लेकर जारी किए गए सर्कुलर पर राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने इस मुद्दे को लेकर केंद्र…
 27 June 2026
भोपाल। नियति का क्रूर खेल और बेबसी जब किसी हंसते-खेलते परिवार पर टूटती है, तो पीछे सिर्फ चीखें और कभी न भरने वाले जख्म छोड़ जाती है। राजधानी भोपाल के…
 27 June 2026
भोपाल। वर्ष 2028 में होने वाले उज्जैन सिंहस्थ महापर्व की तैयारियां प्रशासनिक स्तर पर शुरू हो चुकी हैं, लेकिन रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई गंभीर सवाल सामने आ रहे…
Advt.