भोपाल के कोलार से निकली सबसे बड़ी तिरंगा यात्रा:32 किमी दूर बैरागढ़ पहुंची

Updated on 14-08-2025 03:30 PM

भोपाल के कोलार रोड स्थित मदर टेरेसा स्कूल से संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) तक करीब 32 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाई। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश संगठन मंत्री हितानंद भी मौजूद रहे। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने स्वागत भाषण दिया और यात्रा के बारे में जानकारी दी।

दोपहर 12 बजे सीएम, प्रदेश अध्यक्ष और संगठन मंत्री यात्रा स्थल पर पहुंचे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए यहां सैलाब ही उमड़ पड़ा है। यह यात्रा नया रिकॉर्ड बना रही है। प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल ने भी संबोधित किया। इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल, प्रदेश संगठन मंत्री हितानंद ने यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। CM, प्रदेश अध्यक्ष-विधायक खुली जीप में सवार हुए। सीएम खुद हाथों में तिरंगा थामे हुए रहे।

एम्बुलेंस को दिया रास्ता यात्रा को लेकर बड़ी संख्या में लोग सुबह से ही पहुंच गए। इस दौरान सुबह 11.30 बजे एक एम्बुलेंस गुजरी। जिसे लोगों ने रास्ता दिया। एम्बुलेंस में मरीज था। जिससे मरीज को समय पर अस्पताल पहुंचाया जा सका।

विधायक की संस्था 'कर्मश्री' का आयोजन हुजूर विधायक शर्मा की संस्था 'कर्मश्री' यह आयोजन कर रही है। 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत ऑपरेशन सिंदूर को समर्पित यह यात्रा कोलार रोड से शुरू हुई। विधायक शर्मा ने बताया, तिरंगा यात्रा कोलार रोड, चूना भट्‌टी, कोलार गेस्ट हाउस तिराहा, मैनिट, माता मंदिर, अटल पथ, न्यू मार्केट, रोशनपुरा, पॉलीटेक्निक चौराहा, कमला पार्क, वीआईपी रोड, खानूगांव, लालघाटी, बैरागढ़ होते हुए भैंसाखेड़ी स्थित कृषि उपज मंडी पहुंची। जहां यात्रा का समापन हुआ। लोग राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग कर, तिरंगा थामे और भारत माता के जयघोष लगाते हुए निकल रहे थे।

50 हजार से ज्यादा गाड़ियां शामिल इस यात्रा में 50 हजार से अधिक छोटे-बड़े वाहन शामिल हो रहे हैं। यात्रा मार्ग को भी आकर्षक तरीके से सजाया गया। करीब एक हजार जगहों पर स्वागत किया गया। इससे सड़कें फूलों से पट गईं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 July 2026
भोपाल।  सुरखी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बिजपुरी में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने करोड़ों रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन…
 02 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश में ई-अटेंडेंस को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने सख्ती और बढ़ा दी है। अब 90% से कम ई-अटेंडेंस वाले शिक्षकों का वेतन भुगतान कराने वाले संकुल प्राचार्यों पर निलंबन…
 02 July 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल से नोएडा के लिए बुधवार से सीधी हवाई सेवा शुरू हो गई। इंडिगो की पहली फ्लाइट के भोपाल पहुंचने पर एयरपोर्ट पर पारंपरिक वाटर कैनन सलामी देकर स्वागत…
 02 July 2026
भोपाल, दिन में पति-पत्नी का रिश्ता सामान्य था, लेकिन रात होते ही पति के तेज खर्राटे दोनों के बीच तनाव की वजह बन जाते थे। लगातार नींद पूरी न होने से…
 02 July 2026
भोपाल। साइबर अपराधियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। जालसाज अब मोबाइल हैक कर लोगों के बैंक खातों और क्रेडिट कार्डों पर हाथ साफ कर रहे हैं। हाल ही…
 02 July 2026
 भोपाल। शहर में रफ्तार का कहर और बेलगाम भारी वाहनों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजधानी के पॉश इलाके व्यापम चौराहे पर मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात…
 02 July 2026
भोपाल। जिले की शासकीय जमीनों को अतिक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए जिला प्रशासन तकनीक आधारित भूमि प्रबंधन व्यवस्था लागू करने जा रहा है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद…
 02 July 2026
भोपाल। जिले की नगरीय सीमा पर लगे वार्ड व पंचायतों में कृषि भूमि पर बिना किसी अनुमति के अवैध कालोनियों विकसित की जा रही हैं। जिनमें लोगों को तमाम सुविधाओं…
 02 July 2026
भोपाल। भोपाल से नोएडा के जेवर एयरपोर्ट तक सीधी उड़ान बुधवार से शुरू हो गई। एयरपोर्ट अथारिटी ने वाटर सैल्यूट से उड़ान का स्वागत किया। यात्रियों को इस उड़ान का…
Advt.