सिंहस्थ 2028 से पहले बदलेगी शिप्रा घाट की तस्वीर, 30 किमी लंबे घाटों का निर्माण जारी

Updated on 31-12-2025 10:57 AM

भोपाल। सिंहस्थ-2028 के लिए उज्जैन में शिप्रा नदी के दोनों किनारों पर 30 किमी लंबे घाट बनाए जा रहे हैं। इनका निर्माण दिसंबर 2027 तक पूरा हो जाएगा। घाटों में हर दिन पांच करोड़ लोग स्नान कर सकेंगे। घाट बनाने के लिए 12.71 हेक्टेयर सरकारी और 36.99 हेक्टेयर निजी भूमि अधिगृहीत की गई है।

सिंहस्थ से संबंधित सभी कार्यों पर दो हजार 396 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। शासन से स्वीकृति मिल चुकी है। यह बात जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने मंगलवार को भोपाल में विभाग की दो वर्ष की उपलब्धियां बताते हुए कही। उन्होंने कहा कि शिप्रा को निर्मल बनाने के लिए उज्जैन जिले की कान्ह नदी का पानी इसमें लाया जाएगा, जिस पर 919 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

मंत्री ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के नदी जोड़ो के सपने को साकार करने का कार्य प्रारंभ हुआ है। देश की पहली नदी जोड़ो केन-बेतवा लिंक परियोजना के अंतर्गत दौधन बांध का निर्माण प्रारंभ हो चुका है। 22 प्रभावित ग्रामों के भू-अर्जन, पुनर्वास एवं पुनर्व्यवस्थापन के लिए अवार्ड पारित हो गया है।

दूसरी महत्वपूर्ण नदी जोड़ो परियोजना है संशोधित पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक है, इससे प्रदेश के बड़े हिस्से में सिंचाई, पेयजल, उद्योगों के लिए पर्याप्त जल उपलब्ध होगा। तीसरी तापी बेसिन मेगा रिचार्ज परियोजना विश्वभर में अपने आप में अनूठा प्रयास है। इसमें वर्षा के दौरान तापी नदी के अतिरिक्त जल को नियंत्रित तरीके से उपयोग कर भू-जल स्तर में वृद्धि की जाएगी। यहां विभाग के अपर मुख्य सचिव डा. राजेश राजौरा भी उपस्थित थे।

ड्रिप परियोजना से बांधों की होगी मरम्मत

बांधों की सुरक्षा के लिए बांध सुरक्षा अधिनियम 2021 के प्रविधानों को लागू करने के लिए विशेषज्ञ समिति गठित करने वाला मध्य प्रदेश अग्रणी राज्य है। ड्रिप परियोजना के अंतर्गत आगामी पांच वर्षों में 27 बांधों की मरम्मत के कार्य कराए जाएंगे। विश्व बैंक ने इसके लिए 186 करोड की स्वीकृति दी है, जिनमें तीन बांधों पर कार्य प्रारंभ हो गया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 June 2026
बलौदाबाजार। कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देशानुसार जिला अस्पताल में आम जनता को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में अस्पताल…
 25 June 2026
गुना, भोपाल से जयपुर जा रहे एक दंपती के साथ जोधपुर एक्सप्रेस में नशीला पानी पिलाकर लूट की वारदात हुई है। गुना के पास सामने बैठे एक अज्ञात युवक बेहोश होने…
 25 June 2026
भोपाल, भोपाल में अटल आवास योजना में फ्लैट दिलाने के नाम पर ठगी के मामले में गिरफ्तार प्रमिला तिवारी के फर्जीवाड़े का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है।पुलिस जांच में खुलासा…
 25 June 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों को मिलने वाले अर्जित अवकाश नकदीकरण (लीव इनकैशमेंट) का हिसाब साफ कर दिया है। अब कर्मचारी रिटायरमेंट या सेवा के दौरान मौत होने पर मिलने…
 25 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री दिव्यांगजन शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत लैपटॉप और मोटराइज्ड ट्रायसिकल वितरण प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के लिए नई मॉनिटरिंग व्यवस्था लागू…
 25 June 2026
भोपाल। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत 28 जून को भोपाल जिले में पांच वर्ष तक के तीन लाख 32 हजार से अधिक बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी।…
 25 June 2026
भोपाल। ऐसे कानून जिनकी अब जरूरत नहीं हैं, उनका सभी विभाग ठीक से परीक्षण कर लें और यदि निरस्त किया जाना है तो प्रस्ताव बनाकर भेजें। 20 जुलाई से मानसून…
 25 June 2026
भोपाल। भोपाल मेट्रो के एम्स से सुभाष नगर तक के सात किलोमीटर लंबे प्रायोरिटी कॉरिडोर पर बुधवार को होने वाली तकनीकी जांच टल गई। दरअसल दिल्ली से आने वाली कमिश्नर…
 25 June 2026
भोपाल। ऐशबाग क्षेत्र के वार्ड-40 स्थित बाग उमराव दूल्हा में गैस राहत शासकीय सिविल डिस्पेंसरी का नया भवन बनकर तैयार हुए 39 महीने बीत चुके हैं, लेकिन प्रशासनिक अनदेखी के…
Advt.