ब्रूकलिन 99 सीरीज के लिए मशहूर थे, पिछले कई दिनों से बीमार थे 61 साल के एक्टर

Updated on 13-12-2023 04:36 PM

हॉलीवुड की मशहूर टीवी सीरीज ब्रूकलिन 99 में कैप्टन रेयमंड का रोल निभाने वाले हॉलीवुड एक्टर आंद्रे ब्रूघेर का निधन हो चुका है। ब्रूकलिन 99, फैंटेस्टिक फॉर और पैसेंजर्स जैसी फिल्मों और सीरीज में नजर आए एक्टर पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे, जिसके इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

बीबीसी की ने एक्टर आंद्रे ब्रूघेर के पब्लिसिस्ट के हवाले से उनकी मौत का कारण लंबी बीमारी बताई है। बता दें कि आंद्रे अपने कॉमिक रोल के लिए हॉलीवुड में काफी मशहूर हैं। उन्होंने 1993-1999 तक टेलीकास्ट हुई ड्रामा सीरीज होमिसाइडः लाइफ ऑन द स्ट्रीट में पुलिस इंस्पेंक्टर का रोल प्ले किया था, जिससे उन्हें पहचान मिली थी। इसके बाद उन्होंने साल 2013- 2021 तक टेलीकास्ट हुए मशहूर कॉमेडी शो ब्रूकलिन 99 में कैप्टन रेयमंड हॉल्ट का मजेदार रोल प्ले किया था।

आंद्रे ब्रूघेर को 11 बार प्राइम टाइम एमी अवॉर्ड्स में नॉमिनेशन मिला है, जिसमें से दो बार वो एमी विजेता बने हैं। एमी के अलावा ब्रूघेर को 2 गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड के लिए भी नॉमिनेट किया जा चुका है। 1997 में पीपल मैग्जीन ने आंद्रे ब्रूघेर का नाम दुनिया के 50 सबसे ब्यूटीफुल लोगों में शामिल किया था।

1962 में शिकागो में जन्मे आंद्रे ने स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की थी। उन्होंने 1989 की फिल्म ग्लोरी से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। हालांकि उन्हें असल पहचान पुलिस ड्रामा सीरीज होमिसाइडः लाइफ ऑन द स्ट्रीट से मिली थी। सीरीज में उनके डिटेक्टिव फ्रैंक पेंब्लेन का रोल काफी पसंद किया गया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.