प्रदेश के सभी 64 हजार 100 मतदान केंद्र पर मनाया जाएगा 13वाँ राष्ट्रीय मतदाता दिवस

Updated on 24-01-2023 05:11 PM

प्रदेश के सभी 64 हजार 100 मतदान केंद्र पर 25 जनवरी को 13वाँ राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाएगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश श्री अनुपम राजन ने बताया कि राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल के मुख्य आतिथ्य में भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कंवेंशन सेंटर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम दोपहर 12.30 बजे से शुरू होगा। 13वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर प्रदेश के सभी 52 जिलों में कार्यक्रम होंगे। साथ ही प्रदेश के सभी शैक्षणिक संस्थाओं में अध्ययनरत विद्यार्थियों और शासकीय कार्यालयों में कार्यरत अधिकारी-कर्मचारियों को मतदाता शपथ दिलाई जाएगी।

उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को किया जाएगा सम्मानित

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर राज्य-स्तरीय कार्यक्रम में राज्यपाल श्री पटेल द्वारा निर्वाचन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला निर्वाचन अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, निर्वाचक पर्यवेक्षक और बूथ लेवल अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

यह अधिकारी होंगे सम्मानित

श्री राघवेंद्र सिंह कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अलीराजपुर, श्री उमाशंकर भार्गव कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विदिशा, श्री चंद्रमोहन ठाकुर, तत्कालीन कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सीहोर, श्री प्रवीण सिंह अढ़ायच, तत्कालीन कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी बुरहानपुर, श्री रत्नाकर झा, तत्कालीन कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डिंडोरी, श्री तरूण भटनागर, तत्कालीन कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी निवाड़ी, श्री सीएल चनाप, उप जिला निर्वाचन अधिकारी अलीराजपुर, श्रीमती वंदना राजपूत सीहोर, श्रीमती अमृता गर्ग विदिशा, श्री शैलेंद्र सिंह सोलंकी उप जिला निर्वाचन अधिकारी बुरहानपुर, श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा तत्कालीन उप जिला निर्वाचन अधिकारी डिंडोरी, श्री एसके अहिरवार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी निवाड़ी, श्री नितिन टाले, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नर्मदापुरम, सुश्री ज्योति शर्मा तत्कालीन निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी बुरहानपुर, श्री दीपक चौहान, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी बुरहानपुर, श्री विजय राय निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी विदिशा, श्री अमन मिश्रा निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी सीहोर, सुश्री लक्ष्मी गामड़ निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अलीराजपुर, श्री विजय त्रिपाठी, निर्वाचक पर्यवेक्षक सिंगरौली, श्री कैलाश दुबे, निर्वाचक पर्यवेक्षक नर्मदापुरम, श्री संजय खरे, निर्वाचक पर्यवेक्षक शहडोल, श्री राम विलाश मेहरा, बूथ लेवल ऑफिसर जिला अनूपपुर, , श्री भवानी सिंह गहलोद, बूथ लेवल ऑफिसर जिला सिवनी, श्री विनोद अस्टया बूथ लेवल ऑफिसर जिला दतिया, श्रीमती ज्योति पवार आँगनवाड़ी कार्यकर्ता जिला बुरहानपुर, श्री विनोद कुमार पटेल जिला सतना, श्री लखन सिंह किरार जिला मुरैना, श्रीमती लक्ष्मी सिरसट जिला आगर सहित अन्य संभागों से निर्वाचन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को सम्मानित किया जाएगा।

दुर्लभ चित्रों की लगाई जाएगी प्रदर्शनी

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम में वर्ष 1951-52 में हुए प्रथम आम चुनाव से लेकर वर्ष 2018-2019 में हुए निर्वाचनों में मतदाताओं एवं निर्वाचन प्रक्रिया में प्रयुक्त विभिन्न सामग्री के दुर्लभ चित्रों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी।

राष्ट्रीय स्तर पर हुई स्पर्धा में मध्यप्रदेश के 7 प्रतिभागी बनें विजेता

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा स्वीप गतिविधि के तहत राष्ट्रीय स्तर पर मतदाता जागरूकता को लेकर प्रतियोगिता कराई गई थी। निबंध, स्लोगन, गीत, पोस्टर सहित अन्य प्रतियोगिताएँ हुई थीं। देशभर में मध्यप्रदेश के 7 प्रतिभागी विजेता बने। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर भोपाल में राज्य-स्तरीय कार्यक्रम में राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल द्वारा विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र के साथ अवार्ड के रूप नकद राशि प्रदान की जाएगी। विजेता बनने वालों में गीत में श्री सुरवेंद्र कुमार तिवारी 15000 रूपये, वीडियो में श्री कार्तिक त्रिवेदी को 30000 रूपये, पोस्टर मेकिंग में श्री विश्वास कुमार सोनी को 20000 रूपये, गीत में सुश्री अवनि वर्मा को 3000 रूपये, स्लोगन में श्री ललित भाटी, श्री पवन पंसारी और सुश्री आरती दुबे को क्रमश: 2000, 2000 रूपये की अवार्ड राशि से पुरस्कृत किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि 13वाँ राष्ट्रीय मतदाता दिवस इस बार "वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम" थीम पर मनाया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर "मैं भारत हूँ" गीत का शुभारंभ किया जाएगा। मतदाताओं को दी जाने वाली सुविधाएँ, मतदान केंद्र पर मिलने वाली न्यूनतम सुविधाओं सहित मतदाताओं को डाक मतपत्र, ईवीएम वीवीपैट, वोटर हेल्पलाइन एप और नैतिक मतदान के बारे में कार्यक्रम में जानकारी दी जाएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 June 2026
 भोपाल। मध्यप्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग की स्वैच्छिक स्थानांतरण नीति-2026 को लेकर असंतोष सामने आया है। तय समय सीमा पूरी होने के बाद पोर्टल बंद हो गया, जिससे हजारों शिक्षक…
 26 June 2026
भोपाल। अयोध्या बायपास स्थित सैनी इंडेन गैस एजेंसी एक बार फिर विवादों में आ गई है। पिछले छह महीनों में दूसरी बार गैस सिलिंडरों से गैस चोरी का मामला सामने…
 26 June 2026
 भोपाल। प्रदेश में दस साल बाद एक बार फिर पदोन्नति को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। मुख्य सचिव अनुराग जैन के पदोन्नति नियम 2025 पर कोई स्थगन न होने…
 26 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी बंद कमरों में बैठकर आंकड़ेबाजी कर रही है कि स्मार्ट मीटर से उपभोक्ताओं को फायदा हो रहा है, लेकिन जमीन पर यह…
 26 June 2026
 भोपाल। शहर के घरों में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) की आपूर्ति करने वाली कंपनी थिंक गैस ने उपभोक्ताओं की सुरक्षा को लेकर एक बड़ा कदम उठाया है। साल 2024 में…
 26 June 2026
भोपाल । भोपाल मेट्रो के सुभाष नगर से एम्स मेट्रो स्टेशन के बीच बने प्रायोरिटी कॉरिडोर के ट्रैक पर गुरुवार को रफ्तार और सुरक्षा का कड़ा इम्तिहान हुआ। दिल्ली से…
 26 June 2026
भोपाल। भोपाल जिले में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ जिला प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। गुरुवार को बरखेड़ा नाथू, कलखेड़ा और बिलखिरिया क्षेत्र में करीब 28 करोड़ रुपये मूल्य की…
 26 June 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल के टीटी नगर इलाके में मंगलवार की रात एक ऐसा डरावना वाकया सामने आया, जिसे सुनकर किसी भी बाइक सवार के रोंगटे खड़े हो जाएं। रंगमहल चौराहे…
 26 June 2026
भोपाल। आवासीय परियोजनाओं की विभिन्न अनुमतियों और उपभोक्ताओं के हितों की चिंता करने वाले राज्य भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (रेरा) में अध्यक्ष का पद पौने तीन माह से रिक्त हैं। एपी…
Advt.