MP रेरा और अपीलीय न्यायाधिकरण दोनों के अध्यक्ष पद मार्च से खाली

Updated on 26-06-2026 02:23 PM
भोपाल। आवासीय परियोजनाओं की विभिन्न अनुमतियों और उपभोक्ताओं के हितों की चिंता करने वाले राज्य भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (रेरा) में अध्यक्ष का पद पौने तीन माह से रिक्त हैं। एपी श्रीवास्तव का कार्यकाल मार्च में समाप्त हो चुका है। वहीं, रेरा के सदस्य एसएस राजपूत का कार्यकाल भी छह जून को समाप्त हो गया। अब केवल एक सदस्य रश्मि अग्रवाल हैं।वहीं, रेरा के निर्णय के विरुद्ध अपील सुनने वाले अपीलीय न्यायाधिकरण के अध्यक्ष का पद भी मार्च से ही रिक्त है। यहां सेवानिवृत्त न्यायाधीश वीपीएस चौहान अध्यक्ष थे।

हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार से किया अनुरोध

नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार से अनुरोध किया है कि अध्यक्ष के चयन के लिए मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता में बैठक की जानी है, जिसके लिए समय दिलाया जाए। प्रदेश में नई सरकार बनने पर शिवराज सरकार के समय निगम, मंडल, आयोग और प्राधिकरणों में नई नियुक्ति करने के लिए पूर्व के आदेशों को निरस्त किया था।
इसमें रेरा भी शामिल था लेकिन इसकी कानूनी प्रक्रिया अलग होने के कारण ऐसा नहीं हो सका और विवाद की स्थिति बन गई। कामकाज प्रभावित हुआ।

एक सदस्य के भरोसे कामकाज

एपी श्रीवास्तव को लेकर राज्य आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (इओडब्ल्यू) में शिकायत भी हुई। आरोप-प्रत्यारोप के सिलसिले के बीच कार्यकाल समाप्त होने से 23 दिन पहले अध्यक्ष ने सदस्य एसएस राजपूत और रश्मि अग्रवाल के बीच कर दिया और अवकाश पर चले गए।
31 मार्च को उनका कार्यकाल समाप्त हो गया। रेरा में अब केवल एक मात्र सदस्य रश्मि अग्रवाल हैं। इस कारण से कार्य भी प्रभावित हो रहा है।
हाई कोर्ट भी इस मामले में जल्द नियुक्ति के निर्देश दे चुका है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग अध्यक्ष पद के लिए नवंबर 2023 से मार्च 2026 तक सेवानिवृत्त हुए मुख्य सचिव वेतनमान वाले अधिकारियों के नाम भेज चुका है।
चयन समिति की बैठक कराने के लिए हाई कोर्ट से अनुरोध किया गया है क्योंकि समिति के अध्यक्ष मुख्य न्यायाधीश होते हैं। वहीं, हाई कोर्ट से सेवानिवृत्त न्यायाधीश का नाम भी मांगा गया है ताकि अपीलीय न्यायाधिकरण में अध्यक्ष के पद पर नियुक्ति हो सके।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
 20 September 2026
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के छात्रों ने भर्तियों, नर्सिंग शिक्षा, शिक्षक भर्ती, आदिवासी इलाकों की स्वास्थ्य सेवाओं और परीक्षा गड़बड़ियों…
 20 September 2026
पुजारी ने विधायक को याद दिलाया वादाएक मंदिर के पुजारी ने भाजपा विधायक के सामने उनके ही वादे की पोल खोल दी। इतना ही नहीं, उन्हें सबके सामने खरी-खोटी भी…
 19 September 2026
भोपाल। परी बाजार, ईदगाह हिल्स स्थित दिव्यांग व विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के शासकीय विद्यालय का जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुनीत अग्रवाल ने…
 19 September 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अतिथि विद्वानों के आंदोलन ने अब राजनीतिक मोड़ ले लिया है। अतिथि विद्वानों ने ‘विद्वान जनता पार्टी’ (VJP) बनाने का ऐलान किया है। उनका कहना है कि…
 19 September 2026
भोपाल, मप्र में वर्ग-2 और वर्ग-3 शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन आज 30वें दिन पहुंच गया। यानी डीपीआई के सामने शिक्षक अभ्यर्थियों के संघर्ष…
Advt.