थलापति विजय ने 'गदर 2' समेत इन 5 फिल्मों को दी धोबी पछाड़, 500 करोड़ की दहलीज पर दस्‍तक

Updated on 26-10-2023 02:50 PM
'गदर 2', 'जवान' और 'पठान' के बाद जिस फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर रौनक दिखी है, वह है थलापति विजय की 'लियो'। 19 अक्टूबर को रिलीज हुई फिल्म 6 दिन में वर्ल्डलाइड 500 करोड़ के नजदीक पहुंच चुकी है। वहीं देशभर में 250 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। और तो और इस फिल्म ने सनी देओल की 'गदर 2' और 'जेलर' को भी पछाड़ दिया है। लेकिन एक सच यह भी है कि 'लियो' की कमाई लगातार गिरती जा रही है। सातवें दिन यानी 25 अक्टूबर को 'लियो' के कलेक्शन में जबरदस्त गिरावट आई।

लोकेश कनगराज के सिनेमैटिक यूनिवर्स की फिल्म Leo ने सातवें दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है और 'गदर 2' को कैसे पीछे छोड़ा है, यहां जानिए:

Leo Collection Day 7

LCU की तीसरी फिल्म 'लियो' इस यूनिवर्स की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। यह थलापति विजय के करियर की भी हाइएस्ट ग्रॉसर मूवी बन चुकी है। फिल्म आए दिन कुछ न कुछ रिकॉर्ड बना रही है। पर इसकी कमाई भी लगातार गिर रही है। छठे दिन यानी पहले मंगलवार को फिल्म ने 32.7 करोड़ रुपये कमाए थे, लेकिन सातवें दिन कमाई दोगुनी तेजी से गिर गई। Sacnilk के मुताबिक, 'लियो' ने 25 अक्टूबर को 12.50 करोड़ का ही कलेक्शन किया। ये शुरुआती आंकड़े हैं। फाइनल आंकड़े अभी कुछ देर बाद आएंगे।

यूं गिरती गई 'लियो' की कमाई

पांचवे दिन यानी पहले सोमवार को 'लियो' की कमाई 14.08 पर्सेंट गिरी। वहीं छठे दिन फिल्म की कमाई में 8.40 पर्सेंट की गिरावट दर्ज की गई। सातवें दिन (25 अक्टूबर को) 'लियो' का और बुरा हाल हो गया। फिल्म ने 12.50 करोड़ कमाए। हालांकि फिल्म सात दिनों में ही देशभर में 262.30 करोड़ रुपये कमा चुकी है।

यूं गिरती गई 'लियो' की कमाई

पांचवे दिन यानी पहले सोमवार को 'लियो' की कमाई 14.08 पर्सेंट गिरी। वहीं छठे दिन फिल्म की कमाई में 8.40 पर्सेंट की गिरावट दर्ज की गई। सातवें दिन (25 अक्टूबर को) 'लियो' का और बुरा हाल हो गया। फिल्म ने 12.50 करोड़ कमाए। हालांकि फिल्म सात दिनों में ही देशभर में 262.30 करोड़ रुपये कमा चुकी है।

Leo Worldwide collection

'लियो' ने 6 दिनों में वर्ल्डवाइड 458.80 करोड़ का कलेक्शन किया था। सातवें दिन इसने 470 करोड़ के आसपास कमाए।'लियो' में थलापति विजय के अलावा संजय दत्त, त्रिशा कृष्णन, अर्जुन सरजा और प्रिया आनंद हैं। फिल्म में कमल हासन, कार्ति और सूर्या का कैमियो भी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.