भोपाल । कोहेफिजा की पाश बीडीए कालोनी में रहने वाले एक कपड़ा कारोबारी ने गुरुवार सुबह फांसी लगा ली। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। इसलिए फिलहाल
खुदकुशी की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। शुरुआती पूछताछ में स्वजन ने पुलिस को बताया कि व्यवसाय में मंदी आने के कारण वह अवसाद में चल रहे थे। उधर, इसी इलाके में एक युवक ने भी खुद को फंदे से लटकाते हुए अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। उसकी तीन माह पहले ही शादी हुई थी। पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।