भारत-पाकिस्तान मैच में आतंकी हमले की धमकी:टी-20 वर्ल्डकप का यह मुकाबला 9 जून को न्यूयॉर्क में होगा, सुरक्षा बढ़ाई गई

Updated on 30-05-2024 12:59 PM

टी-20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान मुकाबले के दौरान आतंकी हमले की धमकी दी गई है। यह मैच 9 जून को न्यूयॉर्क में आइसनहोवर पार्क में बने नसाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। खतरे को देखते हुए शहर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

आतंकी संगठन ISIS खोरासन ने वीडियो जारी करके अपने हमलावरों से 'लोन वुल्फ' अटैक करने को कहा है। लोन वुल्फ अटैक को सिर्फ एक हमलावर अंजाम देता है।

न्यूयॉर्क की गवर्नर ने कहा- कोई गंभीर खतरा नहीं
न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होचल ने कहा- वर्ल्ड कप को लेकर कोई गंभीर खतरा नहीं है। हालांकि, उन्होंने पुलिस डिपार्टमेंट से सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा करने को कहा है। प्रशासन लगातार हर तरह की स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

ISIS-K सबसे पहले 2014 में पूर्वी अफगानिस्तान में एक्टिव हुआ
ISIS खुरासान (ISIS-K) का नाम उत्तरपूर्वी ईरान, दक्षिणी तुर्कमेनिस्तान और उत्तरी अफगानिस्तान में आने वाले क्षेत्र के नाम पर रखा गया है। यह संगठन सबसे पहले 2014 में पूर्वी अफगानिस्तान में एक्टिव हुआ। तब रूस के उग्रवादी समूहों के कई लड़ाके इसमें शामिल होने सीरिया पहुंच गए। इस साल मार्च में रूस की राजधानी मॉस्को में क्रोकस सिटी हॉल पर एक हमला हुआ था, जिसमें 143 लोग मारे गए थे। हमला 22 मार्च को हुआ था। इसकी जिम्मेदारी ISIS-K ने ली थी।

श्रीलंका पर हो चुका है हमला
2009 में श्रीलंका 3 टेस्ट और 5 वनडे मैच खेलने पाकिस्तान गई थी। 3 मार्च 2009 को दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन गद्दाफी स्टेडियम के पास लाहौर में श्रीलंका की बस पर आतंकी हमला हुआ था। 12 आतंकियों ने टीम पर फायरिंग कर दी थी। हमले में टीम के कप्तान महेला जयवर्धने, कुमार संगाकारा समेत 7 खिलाड़ी घायल हो गए थे।

भारत और पाकिस्तान के सभी मैच अमेरिका में होंगे
टी-20 वर्ल्ड कप में 5-5 टीमों को 4 ग्रुप में बांटा गया। भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है। इसी ग्रुप में आयरलैंड, कनाडा और अमेरिका भी हैं। भारत और पाकिस्तान अपने सभी मैच अमेरिका में ही खेलेंगे।

भारत के शुरुआती 3 मैच न्यूयॉर्क और चौथा मैच फ्लोरिडा में होगा। टीम अपना पहला मुकाबला 5 जून को आयरलैंड, दूसरा मुकाबला 9 जून को पाकिस्तान, 12 जून को तीसरा मुकाबला अमेरिका और 15 जून को चौथा मुकाबला कनाडा से खेलेगी।

भारत वॉर्म-अप मैच भी न्यूयॉर्क में ही खेलेगा
भारत वर्ल्ड कप में शुरुआती 3 ग्रुप स्टेज मैच न्यूयॉर्क में खेलेगा। वहीं 1 जून को बांग्लादेश के खिलाफ वॉर्म-अप मैच भी यहीं खेलना है। भारत मंगलवार को अमेरिका पहुंचा और उसने प्रैक्टिस शुरू कर दी है।

अमेरिका में पहली बार होगा ICC टूर्नामेंट
अमेरिका को पहली बार ही किसी ICC टूर्नामेंट की मेजबानी मिली है। 2028 के ओलिंपिक गेम्स भी अमेरिका में ही होंगे, जिसमें क्रिकेट भी शामिल किया गया है। इस इवेंट को देखते हुए ICC ने अमेरिका में टी-20 वर्ल्ड कप कराने को प्राथमिकता दी। अमेरिका के साथ वेस्टइंडीज में भी टी-20 वर्ल्ड कप होगा, यहां 2010 का टूर्नामेंट भी खेला गया था। 2022 में पिछला वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया में हुआ था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 June 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट के मैदान की कुछ कहानियां रिकॉर्ड बुक से ज्यादा दिल में जगह बना लेती हैं। कुछ ऐसी ही दास्तान आयरलैंड की ओर से खेलने वाले जय मूंदड़ा…
 29 June 2026
नई दिल्ली: बेलफास्ट के मैदान पर 28 जून को भारतीय क्रिकेट इतिहास का एक ऐसा काला अध्याय लिखा गया, जिसने करोड़ों भारतीय फैंस के दिलों को तोड़कर रख दिया है।…
 29 June 2026
नई दिल्ली: ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे रोमांचक टेस्ट मैच के चौथे दिन न्यूजीलैंड ने डेरिल मिचेल के शानदार और नाबाद शतक की बदौलत अपनी दूसरी पारी 228/9 के…
 29 June 2026
लंदन: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम का सफर सेमीफाइनल से पहले ही थम गया है। कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में टीम इंडिया 12 देशों के…
 29 June 2026
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग के अपने आखिरी मुकाबले में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए इंग्लैंड को पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से हराया। ली वैली हॉकी…
 29 June 2026
नई दिल्ली: आयरलैंड के बेलफास्ट में खेले गए टी20 मुकाबलों में मेजबान टीम ने बड़ा उलटफेर करते हुए मजबूत भारतीय टीम को 2-0 से क्लीन स्वीप कर दिया। तीन दिनों…
 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
Advt.