राजगढ़ के गांव में 8 तेंदुओं का आतंक, जानवरों के साथ इंसानों का जीना मुहाल, घर में घुसकर किया महिला का शिकार

Updated on 26-10-2024 11:45 AM
राजगढ़: जिले के ब्यावरा क्षेत्र के महाराजखेड़ा गांव में तेंदुआ के आतंक फैला हुआ है। तेंदुए के हमले से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों की मानें तो तेंदुए आए दिन जानवरों को अपना शिकार बना रहे हैं। अब ये इंसानों पर भी हमला करने लगे हैं।

महिला को बनाया शिकार


हाल ही में तेंदुए ने घर पर काम कर रही महिला रूपा बाई अहिरवार पर हमला कर दिया, जिससे वो घायल हो गईं। परिजन उन्हें सिविल अस्पताल लेकर भागे। जहां महिला को प्राथमिक उपचार के बाद राजगढ़ रेफर कर दिया गया। वहीं सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम भी गांव पहुंचकर तेंदुए की तलाश में जुटी है।

गांव में आतंक मचा रहे 8 तेंदुए


गांव के जमना लाल अहिरवार ने बताया कि गांव में लगातार तेंदुए का आंतक देखने को मिल रहा है। गांव में करीब 8 तेदूंए हैं, जो आए दिन गायों, हिरण सहित अन्य जानवरों को शिकार बना रहे हैं। अब‌ ये जानवरों पर भी हमला करने लगे हैं। तेंदुए के गांव में होने को लेकर पूर्व में भी प्रशासन को अवगत कराया गया था। हालांकि प्रशासन के द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई। जब महिला पर हमला किया, तब प्रशासन जागा और वन विभाग की टीम सर्चिंग के लिए गांव पहुंची।

ग्रामीणों ने बनाया वीडियो


महाराजखेड़ा गांव में तेंदुआ सामने आने के बाद ट्रैक्टर पर सवार एक युवक ने इसका वीडियो बना लिया, जिसे वन विभाग की टीम को भी दिया गया है। वन विभाग की टीम इसी के आधार पर पूरे इलाके में छान-बीन कर रही है।

वन विभाग की टीम कर रही गांव में सर्चिंग


वन‌ विभाग के रेंजर गौरव गुप्ता ने बताया कि महाराज खेड़ा गांव में तेंदुए की सूचना मिली है। इस पर वन विभाग की टीम को सर्चिंग के लिए भेजा गया हैं। टीम पूरे इलाके में सर्चिंग कर रही है। तेंदुए को पकड़ने को लेकर पिंजरा भी लगाया जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 July 2026
भोपाल, भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक ने अपनी कथित प्रेमिका के घर में घुसकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता शुक्रवार सुबह तब…
 11 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में पिछले करीब पांच वर्षों से कार्यवाहक पदोन्नति के आधार पर उच्च पदों पर कार्यरत लगभग 15 हजार पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के सामने अब पद…
 11 July 2026
भोपाल, दिल्ली से भोपाल आ रही 12002 नई दिल्ली–रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस में शनिवार सुबह यात्रियों को नाश्ते में एक्सपायरी ब्रेड परोसने का मामला सामने आया।C-4 कोच के करीब 74 यात्रियों,…
 11 July 2026
 भोपाल। राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर इस मानसून में बार-बार उड़ानें डायवर्ट होने की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी। एयरपोर्ट अथारिटी ने अत्याधुनिक कैटेगरी-2 इंस्टूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) की…
 11 July 2026
भोपाल । इंदौर में मप्र युवा संकल्प-2026 दस्तावेज तैयार होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ…
 11 July 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को घेरने के लिए उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में…
 11 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कॉल सेंटर सेवाओं का विस्तार करते हुए नया हेल्पलाइन नंबर 0755-4314165 शुरू किया है। अब…
 11 July 2026
भोपाल। आमतौर पर यह धारणा रहती है कि पढ़े-लिखे और शहरी लोग छोटा परिवार पसंद करते हैं। जनगणना निदेशालय की सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसआरएस) रिपोर्ट 2024 से यह सिद्ध भी…
 11 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशन पर अक्सर ऐसे लोग दिखाई देते हैं, जो कई दिनों या महीनों से वहीं रह रहे होते हैं। इनमें कोई परिवार से बिछड़ जाता है, कोई घर…
Advt.