पाकिस्तान के कई शहरों में 50°C के करीब पारा:कराची में 20 घंटों की बिजली कटौती, लोगों ने विरोध में टायर फूंके, सड़कें जाम कीं

Updated on 30-05-2024 12:36 PM

पाकिस्तान में गुरुवार को लरकाना, मोहनजोदड़ो का तापमान 50°C तक पहुंच सकता है। वहीं, सिंध के जकोबाबाद का तापामान बुधवार को 48°C हो गया। पाकिस्तान में तेज गर्मी के बीच कई शहरों में 20 घंटों तक की ​बिजली कटौती की जा रही है। पाकिस्तानी न्यूज चैनल जियो न्यूज के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से कराची और पेशावर में इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।

पाकिस्तान के मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में और ज्यादा गर्मी बढ़ने की बात कही है। कराची, थट्टा, बदीन और सुजावल में लू चलने की भी संभावना जताई है। ऐसे में बिजली कटौती से लोगों की मुश्किलें बढ़ती रही हैं।

कराची के गोलिमार में बुधवार को दो घंटे तक लोगों ने शहर की मुख्य सड़क को जाम कर दिया, जिससे वहां भीषण जाम लग गया। लोगों का कहना है कि वहां 20 घंटों से लाइट नहीं आ रही है। सरकार को बिजली कटौती कम करनी चाहिए। इससे पहले सिंध प्रांत के मोहनजोदड़ो में सोमवार को पारा 52 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया था।

PoK में 12 घंटे ही आ रही बिजली
PoK के गिलगित-बाल्टिस्तान में लोगों ने बिजली कटौती के खिलाफ शहर में दुकानों पर ताले जड़ दिए थे। यहां दिनभर में केवल 12 घंटे ही बिजली आ रही है। लोगों ने शहर के मुख्य चौराहे पर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। पाकिस्तान के सिंध के नौ जिलों में इंटरमीडिएट की परीक्षा दे रहे छात्रों को भी बिना बिजली के पेपर देना पड़ रहा है। मटियारी जिले में 12-18 घंटे की कटौती की जा रही है।

पाकिस्तानी अधिकारियों का कहना है कि जलवायु परिवर्तन के कारण तापमान बढ़ रहा है। हीटवेव से कराची, हैदराबाद, लरकाना और जैकोबाबाद में कई लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

इससे एक दिन पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बिजली अधिकारियों को कटौती न करने का आदेश दिया था। साथ ही बिजली चोरी की घटनाओं पर सख्ती से निपटेगी की बात कही थी। कराची की एकमात्र बिजली आपूर्तिकर्ता ने कहा है कि यदि लोग बिजली के बिलों का भुगतान नहीं करते हैं, तो वह बिजली की कटौती करते रहेंगे।

पाकिस्तान में मोहनजोदड़ो सबसे गर्म जगह
पाकिस्तान में भीषण गर्मी की वजह से हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। यहां सिंध प्रांत के मोहनजोदड़ो में सोमवार को पारा 52 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया था। इसी के साथ यह इस साल पाकिस्तान का सबसे गर्म दिन बन गया। हीटवेव के बीच यहां कई इलाकों में बिजली भी गुल हो गई है।

सिंधु घाटी सभ्यता के समय 2500 BC में बने इस शहर में हीटवेव की वजह से दुकानें बंद कर दी गई। जो दुकाने खुली थी, वहां गर्मी के चलते ग्राहक नहीं पहुंच रहे हैं। पाकिस्तान के मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि अगले कुछ दिन तक पाकिस्तान में अधिकतम तापमान नॉर्मल टेम्परेचर से 3-4 डिग्री ज्यादा रिकॉर्ड किया जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) सुधारों का भारत समेत G4 के सभी सदस्यों ने समर्थन किया है। न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के दौरान G4…
 24 September 2026
वॉशिंगटन: भारत 'मिडिल पावर्स' (मध्यम दर्जे की ताकतों) के एक नए मल्टीलेटरल (बहुपक्षीय) ग्रुप में शामिल हुआ है। यह ग्रुप पार्टनर्स फॉर मल्टीलेटरलिज्म (P4M) है। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने…
 24 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने मक्का समझौते के जरिए सऊदी अरब और तुर्की के साथ रक्षा संबंध मजबूत किए हैं। साथ ही खाड़ी देशों की सुरक्षा में बड़ी भूमिका निभाने की उसकी…
 24 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भारत के दोस्त ने साइप्रस ने तुर्की को करारा जवाब दिया है। तुर्की के राष्ट्रपति ने निकोस क्रिस्टोलाइट्स ने महासभा को संबोधित…
 24 September 2026
तेहरान: ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची की न्यूयॉर्क में ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ के साथ सीधी बातचीत पर तेहरान में कट्टरपंथी भड़क गए हैं। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड…
 24 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर दुनिया के सामने सिंधु जल संधि (IWT) का मामला उठाया गया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने OIC (ऑर्गनाइजेशन ऑफ…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के इतर 'ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन' (OIC) के जम्मू-कश्मीर कांटेक्ट ग्रुप की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। न्यूयॉर्क में हुई इस…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक को संबोधित करते हुए कश्मीर का राग अलापा। उन्होंने कश्मीर पर बातचीत करने और…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने भारत के साथ अपनी अटूट दोस्ती को एक बार फिर दुनिया के सामने रखा है। पीएम…
Advt.