भोपाल। जिला प्रशासन ने युवा मतदाताओं के नाम
मतदाता सूची में जोड़ने और उन्हें जागरूक करने के लिए अनूठी पहल शुरू की है। इसके लिए युवाओं को मनपसंद फिल्म के टिकट दिए जाएंगे, उन्हें एक नहीं, बल्कि दो टिकट दिए जाएंगे। बस उन्हें ऐसे व्यक्तियों के नाम जिला प्रशासन को बताने होंगे, जो 18 साल के हो गए हैं, लेकिन उनका नाम मतदाता सूची में नहीं है। वहीं ऐसे व्यक्ति जिनकी मृत्यु हो गई हो या फिर जिनके नाम एक से अधिक बार सूची में जुड़े हैं, उनकी भी जानकारी दी जा सकती है। इसके लिए वाट्सएप नंबर 99263-90491 जारी किया गया है।