3 रुपए का स्टाम्प और फर्जी आदेश पर तहसीलदार ने रची बुजुर्ग की जमीन हड़पने की साजिश, जबलपुर SDM ने ऐसे खोली पोल

Updated on 13-09-2024 11:45 AM
जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 95 साल के बुजुर्ग शिवचरण पांडे की जमीन हड़पने के गंभीर आरोप में तहसीलदार समेत 7 लोगों पर एफआईआर दर्ज हुई है। वहीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अधारताल के तहसीलदार हरिसिंह धुर्वे को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं। आरोप है कि तहसीलदार ने अपने पद का दुरुपयोग करके फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बुजुर्ग की जमीन का मालिकाना हक बदल दिया।

यह पूरा मामला सामने तब आया जब अधारताल एसडीएम शिवाली सिंह ने अपनी जांच में पाया कि तहसीलदार धुर्वे ने 8 अगस्त 2023 को एक आदेश जारी कर शिवचरण पांडे की 1.01 हेक्टेयर जमीन को श्याम नारायण चौबे के नाम कर दिया। यह जमीन पिछले 50 सालों से उनके नाम पर दर्ज थी। चौंकाने वाली बात यह है कि श्याम नारायण चौबे की बेटी दीपा दुबे, अधारताल तहसील कार्यालय में ही संविदा कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत है।

एसडीएम की जांच ने खोले घोटाले के तार


एसडीएम की जांच में यह भी सामने आया कि दीपा दुबे और पटवारी जगेंद्र पिपरे ने मिलकर फर्जी दस्तावेज तैयार किए। इसके बाद तहसीलदार से फर्जी आदेश जारी करवाया। इन लोगों ने एक कूटरचित वसीयतनामा के आधार पर श्याम नारायण चौबे का नाम जमीन पर दर्ज करवाया। इसके बाद श्याम नारायण चौबे की मृत्यु के तुरंत बाद दीपा दुबे और उसके भाइयों ने फौती के आधार पर संपत्ति अपने नाम करवा ली और उसे बेच दिया।

तीन रुपए का बनाया वसीयतनामा


इस मामले में एक सबसे चौंकाने वाली बात निकलकर सामने आई है। जमीन की हेराफेरी के लिए सिर्फ तीन रुपए के स्टाम्प पेपर पर वसीयतनामा तैयार किया गया था। इसे अदालत में पेश किया गया।

तहसीलदार ने अधिकार क्षेत्र से बाहर दिया फर्जी आदेश


जांच में यह भी पता चला कि जिस समय यह फर्जीवाड़ा हुआ, उस समय अतिरिक्त तहसीलदार राजेश कौशिक के पास अधारताल तहसील का प्रभार था। इसके बाद भी तहसीलदार धुर्वे ने अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर इस मामले में हस्तक्षेप किया और फर्जी आदेश पारित किया।

आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज


एसडीएम शिवाली सिंह ने अपनी जांच के बाद तहसीलदार धुर्वे के आदेश को गैरकानूनी करार देते हुए रद्द कर दिया। उन्होंने 95 वर्षीय शिवचरण पांडे की जमीन हड़पने की साजिश रचने और इसमें शामिल सभी आरोपियों, दीपा दुबे, उसके भाई रविशंकर चौबे, अजय चौबे और जमीन खरीदार हर्ष पटेल के खिलाफ विजय नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

तहसीलदार गिरफ्तार पर बाकी आरोपी फरार


पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 229, 318, 336, 338 के तहत मामला दर्ज कर तहसीलदार हरिसिंह धुर्वे को गिरफ्तार कर लिया है और बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 July 2026
भोपाल, भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक ने अपनी कथित प्रेमिका के घर में घुसकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता शुक्रवार सुबह तब…
 11 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में पिछले करीब पांच वर्षों से कार्यवाहक पदोन्नति के आधार पर उच्च पदों पर कार्यरत लगभग 15 हजार पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के सामने अब पद…
 11 July 2026
भोपाल, दिल्ली से भोपाल आ रही 12002 नई दिल्ली–रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस में शनिवार सुबह यात्रियों को नाश्ते में एक्सपायरी ब्रेड परोसने का मामला सामने आया।C-4 कोच के करीब 74 यात्रियों,…
 11 July 2026
 भोपाल। राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर इस मानसून में बार-बार उड़ानें डायवर्ट होने की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी। एयरपोर्ट अथारिटी ने अत्याधुनिक कैटेगरी-2 इंस्टूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) की…
 11 July 2026
भोपाल । इंदौर में मप्र युवा संकल्प-2026 दस्तावेज तैयार होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ…
 11 July 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को घेरने के लिए उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में…
 11 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कॉल सेंटर सेवाओं का विस्तार करते हुए नया हेल्पलाइन नंबर 0755-4314165 शुरू किया है। अब…
 11 July 2026
भोपाल। आमतौर पर यह धारणा रहती है कि पढ़े-लिखे और शहरी लोग छोटा परिवार पसंद करते हैं। जनगणना निदेशालय की सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसआरएस) रिपोर्ट 2024 से यह सिद्ध भी…
 11 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशन पर अक्सर ऐसे लोग दिखाई देते हैं, जो कई दिनों या महीनों से वहीं रह रहे होते हैं। इनमें कोई परिवार से बिछड़ जाता है, कोई घर…
Advt.