बेटमा में तहसील कार्यालय और नया कॉलेज खोला जाएगा: मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 14-02-2023 05:05 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि इंदौर के बेटमा में तहसील कार्यालय खोला जाएगा और अगले शिक्षण-सत्र से नया कॉलेज शुरू होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज इंदौर प्रवास के दौरान बेटमा में विकास यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने यहाँ पूर्व मंत्री श्री निर्भय सिंह पटेल की आदमकद प्रतिमा का अनावरण भी किया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जन संवाद करते हुए विकास यात्रा के उद्देश्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास यात्रा का सफल आयोजन हो रहा है। सभी विधानसभा क्षेत्रों में विकास यात्राएँ निकाली जा रही है। इन यात्राओं के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। यह यात्रा विकास की नहीं बल्कि नागरिकों की जिंदगी बदलने का अभियान है। विकास के कार्य एवं जन-कल्याणकारी योजनाएँ जन-जन तक पहुँचाई जा रही है। यात्रा विकास एवं जन-कल्याण का नया इतिहास रच रही है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में शीघ्र ही लाड़ली बहना योजना शुरू होगी। यह गरीब, निम्न एवं मध्यम वर्गीय परिवार की महिलाओं की जिंदगी को संवारेगी। योजना में बहनों को प्रतिमाह एक हजार रूपया दिया जायेगा, जिससे हमारी बहनें आर्थिक रूप से सशक्त होंगी, उनके सम्मान में वृद्धि होगी और उनके पारवारिक रिश्ते भी मजबूत होंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि विकास हमारी प्राथमिकता है। मालवा क्षेत्र में नर्मदा का पानी हर गाँव तक पहुँचाया जा रहा है। देपालपुर क्षेत्र के ऐसे गाँव जहाँ अभी तक नर्मदा का पानी नहीं पहुँचा है, वहाँ नर्मदा का पानी पहुँचाने के लिए सर्वे कराया जाएगा।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पूर्व मंत्री स्व. श्री निर्भय सिंह पटेल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व की जानकारी दी और कहा कि उनमें जनता की सेवा करने का जज्बा और जुनून था। वे लोगों के दिलों में राज करते थे। उनके सपनों को पूरा करने में कोई कसर नहीं रखी जाएगी।

पूर्व विधायक श्री मनोज पटेल ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि विकास यात्रा में जनता का सकारात्मक सहयोग मिल रहा है। गाँव-गाँव में जनता शासन के प्रति कृतज्ञता व्यक्त कर रही है।

सांसद श्री शंकर लालवानी तथा सुश्री कविता पाटीदार, इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री जयपाल सिंह चावड़ा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रीना मालवीय, अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम के अध्यक्ष श्री सावन सोनकर, श्री गौरव रणदिवे तथा श्री राजेश सोनकर सहित जन-प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
भोपाल, कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) की गलती के कारण विशेष शिक्षक भर्ती परीक्षा में बिना योग्यता के चयनित हुए अभ्यर्थियों की अब जांच होगी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद ईएसबी ने…
 27 June 2026
भोपाल, भोपाल के अरेरा हिल्स स्थित एमएलए रेस्ट हाउस के बाहर कांग्रेस विधायक दिनेश गुर्जर के बेटे देवराज सिंह गुर्जर से मारपीट के मामले में अब नया मोड़ आ गया है।…
 27 June 2026
 भोपाल। जिले के हुजूर तहसील क्षेत्र में केरवा डैम और उसके आसपास विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ जिला प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। एसडीएम विनोद सोनकिया…
 27 June 2026
भोपाल। रेलवे में टिकट जांच का काम केवल टिकट देखना ही नहीं, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा और मानवीय जिम्मेदारी निभाना भी है। इसका उदाहरण पश्चिम मध्य रेल के भोपाल मंडल…
 27 June 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों में बिजली कंपनी की कार्यप्रणाली को लेकर उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आरोप है कि उपभोक्ताओं की गैर-मौजूदगी में और बिना किसी…
 27 June 2026
भोपाल । राजधानी के चंदनपुरा सिटी फॉरेस्ट क्षेत्र के पास एक बार फिर बाघ की मौजूदगी सामने आने से लोगों में चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार शुक्रवार…
 27 June 2026
भोपाल। एनसीईआरटी द्वारा नकली और पायरेटेड पुस्तकों को लेकर जारी किए गए सर्कुलर पर राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने इस मुद्दे को लेकर केंद्र…
 27 June 2026
भोपाल। नियति का क्रूर खेल और बेबसी जब किसी हंसते-खेलते परिवार पर टूटती है, तो पीछे सिर्फ चीखें और कभी न भरने वाले जख्म छोड़ जाती है। राजधानी भोपाल के…
 27 June 2026
भोपाल। वर्ष 2028 में होने वाले उज्जैन सिंहस्थ महापर्व की तैयारियां प्रशासनिक स्तर पर शुरू हो चुकी हैं, लेकिन रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई गंभीर सवाल सामने आ रहे…
Advt.