देवास के हाटपीपल्या में पानी की टंकी से कूदी किशोरी, इलाज के दौरान हुई मौत

Updated on 09-10-2024 11:49 AM

 देवास। देवास जिला मुख्यालय से करीब 45 किलोमीटर दूर स्थित हाटपीपल्या नगर में मंगलवार रात को अज्ञात कारणों के चलते एक किशोरी पानी की टंकी पर चढ़ गई। कुछ देर तक वह टंकी में खड़ी रही, नीचे लोग एकत्रित हुए उसे आवाज भी लगाई लेकिन उसने किसी की बात नहीं सुनी और कुछ देर में नीचे कूद गई।


उसे नगर के अस्पताल ले जाया गया जहां से इंदौर रेफर कर दिया गया। इंदौर में उपचार के दौरान बुधवार अल सुबह उसने दम तोड़ दिया। मामले में किशोरी के मानसिक रूप से बीमार होने की बात सामने आई है। उसका काफ़ी समय से उपचार भी चल रहा था। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है।


जानकारी के अनुसार पुलिस थाने से कुछ दूरी पर नेवरी रोड स्थित पानी की टंकी के समीप नवरात्र उत्सव के तहत कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान एक किशोरी पानी की टंकी पर चढ़ गई, उसे कुछ लोगों ने देखा तो आवाज लगाई। बाद में आयोजन वाले स्थल से माइक से अनाउंसमेंट भी किया गया कि आपके माता-पिता परेशान हो रहे हैं नीचे उतर आइये, कुछ लोगों ने पानी की टंकी में चढ़ने के प्रयास शुरू किये लेकिन उससे पहले किशोरी नीचे कूद गई।


माता-पिता को पहचान भी नहीं पाती थी


टीआई अभिनव शुक्ला के अनुसार किशोरी का नाम जागृति है और उसकी उम्र करीब 17 वर्ष के आसपास है। किशोरी के पिता ने बताया करीब 1 साल से वह बीमार थी, कई बार हम लोगों को पहचान भी नहीं पाती थी। इंदौर और उसके पास सांवेर में उसका उपचार करवाया जा रहा था, हालत में कुछ सुधार हो रहा था लेकिन अचानक उसने ऐसा कदम उठा लिया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 July 2026
भोपाल, भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक ने अपनी कथित प्रेमिका के घर में घुसकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता शुक्रवार सुबह तब…
 11 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में पिछले करीब पांच वर्षों से कार्यवाहक पदोन्नति के आधार पर उच्च पदों पर कार्यरत लगभग 15 हजार पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के सामने अब पद…
 11 July 2026
भोपाल, दिल्ली से भोपाल आ रही 12002 नई दिल्ली–रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस में शनिवार सुबह यात्रियों को नाश्ते में एक्सपायरी ब्रेड परोसने का मामला सामने आया।C-4 कोच के करीब 74 यात्रियों,…
 11 July 2026
 भोपाल। राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर इस मानसून में बार-बार उड़ानें डायवर्ट होने की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी। एयरपोर्ट अथारिटी ने अत्याधुनिक कैटेगरी-2 इंस्टूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) की…
 11 July 2026
भोपाल । इंदौर में मप्र युवा संकल्प-2026 दस्तावेज तैयार होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ…
 11 July 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को घेरने के लिए उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में…
 11 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कॉल सेंटर सेवाओं का विस्तार करते हुए नया हेल्पलाइन नंबर 0755-4314165 शुरू किया है। अब…
 11 July 2026
भोपाल। आमतौर पर यह धारणा रहती है कि पढ़े-लिखे और शहरी लोग छोटा परिवार पसंद करते हैं। जनगणना निदेशालय की सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसआरएस) रिपोर्ट 2024 से यह सिद्ध भी…
 11 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशन पर अक्सर ऐसे लोग दिखाई देते हैं, जो कई दिनों या महीनों से वहीं रह रहे होते हैं। इनमें कोई परिवार से बिछड़ जाता है, कोई घर…
Advt.