Kingdom Of The Planet Of The Apes का टीजर ट्रेलर रिलीज, वानरों की विशाल सेना से जान बचाकर भागते दिख रहे इंसान

Updated on 03-11-2023 03:40 PM
एक बार फिर 'किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स' बड़े पर्दे पर तहलका मचाने के लिए लौट आया है। साल 2017 में 'प्लैनेट ऑफ दी एप्स' की रिलीज के करीब 6 साल बाद 'किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स' का ट्रेलर रिलीज किया गया है। इस टीजर ट्रेलर में ओवेन टीग सीजर का बेटा कॉर्नेलियस लौट आया है और ऐप इंसानों के दुश्मन बनते नजर आ रहे हैं।

करीब 55 साल पुरानी हॉलीवुड की सबसे शानदार फ्रेंचाइजी में से एक 'प्लैनेट ऑफ द एप्स' साल 1968 से ही ऑडियंस का मनोरंजन कर रही है। इससे पहले इस फ्रेंचाइज़ी की 9 सीरीज रिलीज हो चुकी है और ये 10वीं अब होने जा रही है। 'किंग्डम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स'की एक बार फिर से एप्स की दुनिया की शानदार झलकियों को दिखाता नजर आ रहा है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि धरती पर ऐप्स की राज है और इंसान उनसे बचते और छिपने की कोशिश करते दिख रहे हैं।

आ गया है ओवेन टीग सीजर का बेटा कॉर्नेलियस

1 मिनट 51 सेकंड के इस टीजर ट्रेलर में ओवेन टीग सीजर का बेटा कॉर्नेलियस अपनी इस नई दुनिया पर राज करने को कोशिश करता दिख रहा है। टीजर देखकर ऐसा लग रहा है कि डायरेक्टर Wes Ball ने सीज़र के राजकाज के बाद भविष्य में आने वाली कई पीढ़ियों को लिए इस एपिक फ्रेंचाइजी में जैसा जान फूंक दी है। इस दुनिया में जहां वानरों का राज है वहीं इंसानों को इनसे छिपकर जीने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। इसी बीच एक नया और खूंखार अत्याचारी एप आता है और अब वो अपना शासन करना चाहता है और फिर एक यंग एप किसी हीरो की तरह सामने आता है, जो अतीत के बारे में सबकुछ जानता है जो उस अत्याचारी एप से लड़ेगा।

Wes Ball ने किया है फिल्म का निर्देशन

Kingdom of the Planet of the Apes का निर्देशन Wes Ball ने किया है। इस फिल्म नें Owen Teague, Freya Allan, Kevin Durand, Peter Macon, William H. Mac ने एक्टिंग की है। josh Friedman के अलावा Rick Jaffa & Amanda Silver ने स्क्रीनप्ले तैयार किया है । फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा अभी नहीं की गई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.