
भोपाल । मध्य प्रदेश में मतदान के साथ ही विधानसभा चुनाव का प्रचार खत्म हो गया है। केंद्रीय नेतृत्व ने अब मध्य प्रदेश के भाजपा नेताओं को तेलंगाना चुनाव की कमान सौंपी है। मध्य प्रदेश भाजपा के 22 नेताओं की टीम तेलंगाना के लिए एक-दो दिन में रवाना होगी।
मध्य प्रदेश में हुए विकास को आधार बनाएंगे
मध्य प्रदेश के नेता तेलंगाना की जनता को डबल इंजन की भाजपा सरकार में प्रदेश में हुए विकास को आधार बनाकर अपनी बात रखेगी। साथ ही भाजपा सरकार में अलग-अलग वर्ग के लिए जो काम हुए है, उन्हें बताया जाएगा। केंद्रीय नेतृत्व ने मध्य प्रदेश के सांसद, मंत्री और विधायकों के नामों की सूची जारी कर तेलंगाना रवाना होने के निर्देश दिए हैं।
तेलंगाना में 30 नवंबर को मतदान