टीम इंडिया ने 280 रन से जीता चेन्नई टेस्ट, लोकल ब्वॉय अश्विन के आगे बांग्लादेश ने चौथे ही दिन टेके घुटने

Updated on 22-09-2024 12:08 PM
चेन्नई टेस्ट में भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 280 रन से हराते हुए शाही जीत दर्ज की। लोकल ब्वॉय रविचंद्रन अश्विन ने मैच में शतक के साथ छह विकेट भी झटके। भारत ने पहली पारी में 376 रन बनाए और दूसरी पारी 287 रन पर पारी घोषित की। इस तरह तीसरे दिन बांग्लादेश को 515 रन का मुश्किल लक्ष्य मिला, जिसके जवाब में बांग्ला टाइगर्स चौथे दिन लंच से पहले 234 रन पर ही सिमट गए। बांग्लादेश ने दिन की शुरुआत चार विकेट पर 158 रन से आगे से करते हुए पहले सत्र के अंदर 76 रन जोड़ कर बाकी बचे छह विकेट गंवा दिए।

बांग्लादेश के खिलाफ नया रिकॉर्ड

किसी भी टीम के खिलाफ भारत ने पहली बार लगातार छह टेस्ट मैच जीते हैं। सीरीज का अगला मैच कानपुर में 27 सितंबर से खेला जाएगा। इस मैच में जीत के साथ भारत ने अपने होम सीजन की जोरदार शुरुआत भी की है। इस श्रृंखला के बाद भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने घर में तीन मैच की टेस्ट सीरीज खेलनी है, इसके बाद ऑस्ट्रेलिया दौरा होगा, जहां बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में दोनों टीम के बीच एकबार फिर प्रतिष्ठा की लड़ाई देखने को मिलेगी। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिहाज से ये दौरा भारत के लिए बेहद अहम होगा।

634 दिन बाद ऋषभ पंत की धमाकेदार वापसी

साल 2022 में इसी बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच खेलने के पांच दिन बाद कार दुर्घटना में बुरी तरह से घायल हुए टेस्ट में टीम इंडिया के ‘एक्स फैक्टर’ पंत की अनुपस्थिति में बीसीसीआई ने विकेटकीपर के तौर पर चार विकल्प आजमाएं, लेकिन कोई भी वो ‘एक्स फैक्टर’ टीम में नहीं जोड़ सका जो पंत में था। उन चारों विकल्पों ने कुल 22 इनिंग्स में सिर्फ 33.44 के एवरेज से रन बनाए और सिर्फ तीन बार ही 50 रन के मार्क को पार कर पाए। ऋषभ पंत ने दूसरी पारी में 128 गेंद पर 13 फोर और चार सिक्स की मदद से 109 रन बनाए।

अश्विन की फिरकी चली

लक्ष्य का पीछा करने उतरे मेहमान टीम के बल्लेबाजों ने पिच से पेसर्स को मदद नहीं मिलते देख तीसरे दिन के आखिरी सेशन में तेजी से रन बटोरने का फैसला किया। जाकिर हसन और शादमान इस्लाम ने रन बटोरे। जसप्रीत बुमराह ने जाकिर को आउट कर इस जोड़ी को तोड़ा। इसके बाद अटैक पर अश्विन आ गए और उन्होंने तीन विकेट निकाल लिए और आज चौथे दिन भी तीन शिकार किए।

रोहित-विराट फ्लॉप गिल का शतक

दोनों पारियों में भारत के कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व कप्तान विराट कोहली फेल साबित हुए। रोहित ने छह और पांच रन बनाए जबकि विराट के बल्ले से छह और 17 रन निकले। दूसरी पारी में शुभमन गिल ने अपने टेस्ट करियर की पांचवीं सेंचुरी ठोकी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी मौजूदा समय में दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट सुपरस्टार नजर आते हैं। वे जहां जाते हैं उनके चाहने वाले पीछे-पीछे अपना कैमरा ले आते हैं। कई…
 01 July 2026
नई दिल्ली: आयरलैंड के खिलाफ हाल ही में खेली गई दो मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय टीम को मिली 2-0 की ऐतिहासिक हार के बाद टीम के प्रदर्शन पर…
 01 July 2026
नई दिल्ली: कलिंगा स्टेडियम में आयोजित हुई 65वीं नेशनल इंटर-स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के आखिरी दिन जेवलिन थ्रो स्पर्धा में रोहित यादव का जलवा देखने को मिला। रोहित ने 87.05…
 01 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट जगत में इन दिनों 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर जबरदस्त हाइप है। उन्हें भारतीय टी20 टीम में शामिल तो कर लिया गया है लेकिन…
 29 June 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट के मैदान की कुछ कहानियां रिकॉर्ड बुक से ज्यादा दिल में जगह बना लेती हैं। कुछ ऐसी ही दास्तान आयरलैंड की ओर से खेलने वाले जय मूंदड़ा…
 29 June 2026
नई दिल्ली: बेलफास्ट के मैदान पर 28 जून को भारतीय क्रिकेट इतिहास का एक ऐसा काला अध्याय लिखा गया, जिसने करोड़ों भारतीय फैंस के दिलों को तोड़कर रख दिया है।…
 29 June 2026
नई दिल्ली: ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे रोमांचक टेस्ट मैच के चौथे दिन न्यूजीलैंड ने डेरिल मिचेल के शानदार और नाबाद शतक की बदौलत अपनी दूसरी पारी 228/9 के…
 29 June 2026
लंदन: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम का सफर सेमीफाइनल से पहले ही थम गया है। कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में टीम इंडिया 12 देशों के…
 29 June 2026
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग के अपने आखिरी मुकाबले में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए इंग्लैंड को पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से हराया। ली वैली हॉकी…
Advt.