टीम इंडिया नवंबर में साउथ अफ्रीका दौरे पर जाएगी:4 टी-20 मैचों की सीरीज खेलेगी

Updated on 22-06-2024 12:18 PM

BCCI और साउथ अफ्रीकी क्रिकेट बोर्ड (CSA) ने कंफर्म कर दिया है कि नवंबर में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 4 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी।

इस सीरीज का पहला टी-20 मैच 8 नवंबर को किंग्समीड स्टेडियम में खेला जाएगा। दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड (CSA) और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने शुक्रवार को एक संयुक्त बयान में इसकी घोषणा की।

दोनों देशों के क्रिकेट बोर्ड के बयान के अनुसार, भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी-20 सीरीज 8 नवंबर को डरबन में किंग्समीड स्टेडियम में शुरू होगी। फिर 10 नवंबर को गक्बेरहा में दूसरा टी-20 मैच। सेंचुरियन में 13 नवंबर को तीसरा टी-20 और 15 नवंबर को जोहान्सबर्ग में चौथा व अंतिम टी-20 मैच खेला जाएगा।

बीसीसीआई और विश्व क्रिकेट को धन्यवाद करना चाहूंगा: लॉसन नायडू
क्रिकेट साउथ अफ्रीका के चेयरपर्सन लॉसन नायडू ने बयान में कहा, "मैं दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट के लगातार समर्थन के लिए बीसीसीआई और विश्व क्रिकेट को धन्यवाद करना चाहूंगा। भारतीय क्रिकेट टीम का हमारी सरजमीं पर दौरा हमेशा रोमांचक होता है। मैं जानता हूं कि हमारे प्रशंसक इस सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे होंगे, जिसमें दोनों टीमों की प्रतिभा दिखेगी"

भारत और दक्षिण अफ्रीका में हमेशा ही मजबूत रिश्ता रहा: जय शाह
बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कहा, "भारत और दक्षिण अफ्रीका में हमेशा ही मजबूत रिश्ता रहा है, जिस पर दोनों देशों को गर्व है। भारतीय क्रिकेट टीम को हमेशा दक्षिण अफ्रीका के प्रशंसकों से सराहना और प्यार मिला है और ऐसा ही व्यवहार भारतीय प्रशसंकों का दक्षिण अफ्रीका टीम के प्रति दिखता है."

दक्षिण अफ्रीका दौरे से पहले होम सीरीज खेलेगी टीम इंडिया
दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जाने से पहले भारतीय क्रिकेट टीम घर पर बांग्लादेश और न्यूजीलैंड से भिड़ेगी। भारत और बांग्लादेश के बीच 2 टेस्ट मैच खेले जाएंगे, जो चेन्नई और कानपुर में होंगे। वहीं 6 से 12 अक्टूबर के बीच दोनों टीम 3 टी-20 मैचों में आमने-सामने होंगी। ये 3 टी-20 मैच धर्मशाला, दिल्ली और हैदराबाद में खेले जाएंगे।

बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज खत्म होने के 4 दिन बाद भारतीय टीम न्यूजीलैंड के साथ 3 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। कीवी टीम 16 अक्टूबर से 1 नवंबर तक भारत के साथ 3 टेस्ट मैच खेलेगी। पहला मैच बेंगलुरु, दूसरा पुणे और तीसरा टेस्ट मैच मुंबई में खेला जाएगा।

2025 के शुरुआत इंग्लिश टीम भारत का दौरा करेगी
2025 के शुरुआत में इंग्लिश टीम टी-20 और वनडे सीरीज खेलने के लिए आएगी। इस दौरान 5 इंग्लैंड की टीम 5 टी-20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 June 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट के मैदान की कुछ कहानियां रिकॉर्ड बुक से ज्यादा दिल में जगह बना लेती हैं। कुछ ऐसी ही दास्तान आयरलैंड की ओर से खेलने वाले जय मूंदड़ा…
 29 June 2026
नई दिल्ली: बेलफास्ट के मैदान पर 28 जून को भारतीय क्रिकेट इतिहास का एक ऐसा काला अध्याय लिखा गया, जिसने करोड़ों भारतीय फैंस के दिलों को तोड़कर रख दिया है।…
 29 June 2026
नई दिल्ली: ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे रोमांचक टेस्ट मैच के चौथे दिन न्यूजीलैंड ने डेरिल मिचेल के शानदार और नाबाद शतक की बदौलत अपनी दूसरी पारी 228/9 के…
 29 June 2026
लंदन: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम का सफर सेमीफाइनल से पहले ही थम गया है। कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में टीम इंडिया 12 देशों के…
 29 June 2026
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग के अपने आखिरी मुकाबले में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए इंग्लैंड को पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से हराया। ली वैली हॉकी…
 29 June 2026
नई दिल्ली: आयरलैंड के बेलफास्ट में खेले गए टी20 मुकाबलों में मेजबान टीम ने बड़ा उलटफेर करते हुए मजबूत भारतीय टीम को 2-0 से क्लीन स्वीप कर दिया। तीन दिनों…
 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
Advt.