प्राचार्यों का कहना है कि प्रत्येक स्कूल से 20-30 शिक्षक
चुनाव के प्रशिक्षण में शामिल हो रहे हैं। ऐसे में सभी कक्षाओं का पाठ्यक्रम पूरा करने के लिए अतिरिक्त कक्षाएं भी लगाई जा रही हैं। सीएम राइज स्कूल निशातपुरा के प्राचार्य आरसी जैन ने बताया कि दशहरा और दीपावली की छुट्टियों में भी बोर्ड के विद्यार्थियों की अतिरिक्त कक्षाएं लगाई जाएंगी।
शिक्षकों को चुनाव ड्यूटी या प्रशिक्षण में लगाया जाना अनिवार्य है, लेकिन इससे स्कूलों की पढ़ाई पर असर नहीं होना चाहिए। सभी स्कूलों को निर्देशित किया गया है कि अतिरिक्त कक्षाएं आयोजित कर पाठ्यक्रम को पूरा किया जाए।
- अंजनी कुमार त्रिपाठी, जिला शिक्षा अधिकारी, भोपाल