बोर्ड परीक्षा से पहले शिक्षकों का संकट, चुनाव ड्यूटी और सीसीएल से पढ़ाई प्रभावित

Updated on 27-12-2025 01:24 PM
भोपाल। मध्यप्रदेश बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में अब महज डेढ़ महीने का समय बचा है। एक तरफ स्कूल शिक्षा विभाग सुपर-प्लान बनाकर रिजल्ट सुधारने का दावा कर रहा है। वहीं, दूसरी ओर जमीनी हकीकत यह है कि राजधानी समेत प्रदेश भर के सरकारी स्कूल शिक्षकों के अभाव में खाली पड़े हैं। प्रदेश के 20 हजार शिक्षक चुनावी कार्य में लगाए गए हैं।इधर, भोपाल की करीब 200 शिक्षिकाएं संतान पालन अवकाश (सीसीएल) पर चली गईं हैं, जिससे कई स्कूलों में पढ़ाई पूरी तरह ठप हो गई है। वहीं, जिले के 400 शिक्षक चुनावी ड्यूटी में लगाए गए हैं, जिससे शैक्षणिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। हालांकि स्कूल शिक्षा विभाग मप्र बोर्ड 10वीं व 12वीं का परिणाम बेहतर करने के लिए प्रयास कर रहा है। इसके लिए शिक्षकों के अवकाश को समाप्त करने की तैयारी में है।

एकल शिक्षक स्कूल प्रभावित

ग्रामीण क्षेत्रों में कई स्कूल ऐसे हैं, जो केवल एक या दो शिक्षकों के भरोसे चल रहे हैं। वहां के शिक्षकों की ड्यूटी चुनावी कार्य में लगने से स्कूलों में ताले लटकने की नौबत आ गई है। वहीं कुछ स्कूल आधे दिन ही लग रहे हैं।

एक स्कूल के 18 शिक्षक बाहर

सांदीपनि विद्यालय गोविंदपुरा के 17 शिक्षक चुनाव ड्यूटी में और एक सीसीएल पर हैं। वहीं सांदीपनि विद्यालय निशातपुरा में शिक्षकों की संख्या 30 है। इसमें गणित, भौतिकी, रसायन शास्त्र, अंग्रेजी, इतिहास, जीवविज्ञान के आठ उच्च माध्यमिक शिक्षकों की ड्यूटी बीएलओ के रूप में लगाई गई है। वहीं चार महिला सीसीएल व मातृत्व अवकाश पर हैं।

इसके अलावा पीएमश्री शासकीय नवीन कन्या स्कूल में आठ शिक्षक स्कूल में नहीं हैं। इसमें पांच बीएलओ ड्यूटी में और तीन मेडिकल लीव पर हैं। इसके अलावा सरोजनी नायडू कन्या तीन शिक्षकों की ड्यूटी सुपरवाइजर के रूप में लगाई गई हैं। वहीं, सांदीपनि विद्यालय कमला नेहरू में छह शिक्षक चुनाव ड्यूटी में और दो शिक्षक सीसीएल पर हैं।

क्या कहते हैं जिम्मेदार

एनके अहिरवार, जिला शिक्षा अधिकारी का कहना है कि "चुनाव ड्यूटी में करीब 400 शिक्षक लगाए गए हैं। वहीं, जितनी शिक्षिकाएं सीसीएल पर हैं, उनकी छुट्टी को शीतकालीन अवकाश के बाद समाप्त किया जा रहा है। फरवरी तक किसी का अवकाश स्वीकृत नहीं होगा।"



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 June 2026
बलौदाबाजार। कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देशानुसार जिला अस्पताल में आम जनता को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में अस्पताल…
 25 June 2026
गुना, भोपाल से जयपुर जा रहे एक दंपती के साथ जोधपुर एक्सप्रेस में नशीला पानी पिलाकर लूट की वारदात हुई है। गुना के पास सामने बैठे एक अज्ञात युवक बेहोश होने…
 25 June 2026
भोपाल, भोपाल में अटल आवास योजना में फ्लैट दिलाने के नाम पर ठगी के मामले में गिरफ्तार प्रमिला तिवारी के फर्जीवाड़े का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है।पुलिस जांच में खुलासा…
 25 June 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों को मिलने वाले अर्जित अवकाश नकदीकरण (लीव इनकैशमेंट) का हिसाब साफ कर दिया है। अब कर्मचारी रिटायरमेंट या सेवा के दौरान मौत होने पर मिलने…
 25 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री दिव्यांगजन शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत लैपटॉप और मोटराइज्ड ट्रायसिकल वितरण प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के लिए नई मॉनिटरिंग व्यवस्था लागू…
 25 June 2026
भोपाल। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत 28 जून को भोपाल जिले में पांच वर्ष तक के तीन लाख 32 हजार से अधिक बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी।…
 25 June 2026
भोपाल। ऐसे कानून जिनकी अब जरूरत नहीं हैं, उनका सभी विभाग ठीक से परीक्षण कर लें और यदि निरस्त किया जाना है तो प्रस्ताव बनाकर भेजें। 20 जुलाई से मानसून…
 25 June 2026
भोपाल। भोपाल मेट्रो के एम्स से सुभाष नगर तक के सात किलोमीटर लंबे प्रायोरिटी कॉरिडोर पर बुधवार को होने वाली तकनीकी जांच टल गई। दरअसल दिल्ली से आने वाली कमिश्नर…
 25 June 2026
भोपाल। ऐशबाग क्षेत्र के वार्ड-40 स्थित बाग उमराव दूल्हा में गैस राहत शासकीय सिविल डिस्पेंसरी का नया भवन बनकर तैयार हुए 39 महीने बीत चुके हैं, लेकिन प्रशासनिक अनदेखी के…
Advt.