टीचर ने 3 साल की बच्ची से रेप किया:भोपाल में स्कूल से लौटी तो शरीर पर चोट के निशान दिखे

Updated on 18-09-2024 03:15 PM

भोपाल में एक प्राइवेट स्कूल के टीचर पर 3 साल की बच्ची से रेप की एफआईआर दर्ज की गई है। बच्ची की मां की शिकायत के बाद पुलिस ने टीचर कासिम रेहान को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, बच्ची की मां ने सोमवार को शिकायत की थी कि उनकी 3 साल की बेटी के साथ टीचर ने गलत काम किया है। दो दिन पहले बच्ची स्कूल से घर पहुंची तो उसके प्राइवेट पार्ट पर चोट के निशान थे। इसकी शिकायत करने वे स्कूल पहुंचीं। उन्होंने टीचर का नाम भी बताया, लेकिन स्कूल प्रबंधन ने शिकायत पर ध्यान नहीं दिया।

डीसीपी प्रियंका शुक्ला ने बताया कि थाने में शिकायत के बाद पुलिस ने स्कूल पहुंचकर आरोपी टीचर कासिम की जानकारी जुटाई। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी को कड़ी सजा दी जाएगी

स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को कड़ी सजा दी जाएगी, स्कूल सिस्टम के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। किसी व्यक्ति विशेष को यह न लगे कि उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है। चिंता से इस विषयों को लिया जा रहा है।

जंगलराज क्या होता है, एमपी में देख रहे: जीतू 

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा, आज राष्ट्रपति महोदय का मध्यप्रदेश दौरा है, प्रदेश की राजधानी में 3 साल की मासूम के साथ बलात्कार हुआ है। राष्ट्रपति को मध्यप्रदेश की बेटियों की स्थिति को लेकर मैंने पत्र भेजा था कि मैं उनसे मिलकर उन्हें इस बारे में अवगत कराऊं। मुझे आशा थी कि मुझे मिलने का समय मिलेगा, पर मैं मीडिया के माध्यम से राष्ट्रपति जी से अनुरोध करना चाहता हूं कि रोज बहनों के साथ बलात्कार होते हैं।

भोपाल में 3 साल की मासूम के साथ रेप हुआ। इस बारे में प्रदेश की सरकार और गृह मंत्रालय सोया हुआ है। बद से बदतर स्थिति हो चुकी है। जंगल राज क्या होता है, महिलाओं की आबरू किस तरह लूटी जाती है। इसका प्रत्यक्ष उदाहरण रोज एमपी में देखने को मिलता है।

केस दर्ज कर गिरफ्तार किया 

आरोपी स्कूल शिक्षक पर दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज किया लिया है और उसको गिरफ्तार कर लिया गया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 July 2026
भोपाल, भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक ने अपनी कथित प्रेमिका के घर में घुसकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता शुक्रवार सुबह तब…
 11 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में पिछले करीब पांच वर्षों से कार्यवाहक पदोन्नति के आधार पर उच्च पदों पर कार्यरत लगभग 15 हजार पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के सामने अब पद…
 11 July 2026
भोपाल, दिल्ली से भोपाल आ रही 12002 नई दिल्ली–रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस में शनिवार सुबह यात्रियों को नाश्ते में एक्सपायरी ब्रेड परोसने का मामला सामने आया।C-4 कोच के करीब 74 यात्रियों,…
 11 July 2026
 भोपाल। राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर इस मानसून में बार-बार उड़ानें डायवर्ट होने की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी। एयरपोर्ट अथारिटी ने अत्याधुनिक कैटेगरी-2 इंस्टूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) की…
 11 July 2026
भोपाल । इंदौर में मप्र युवा संकल्प-2026 दस्तावेज तैयार होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ…
 11 July 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को घेरने के लिए उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में…
 11 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कॉल सेंटर सेवाओं का विस्तार करते हुए नया हेल्पलाइन नंबर 0755-4314165 शुरू किया है। अब…
 11 July 2026
भोपाल। आमतौर पर यह धारणा रहती है कि पढ़े-लिखे और शहरी लोग छोटा परिवार पसंद करते हैं। जनगणना निदेशालय की सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसआरएस) रिपोर्ट 2024 से यह सिद्ध भी…
 11 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशन पर अक्सर ऐसे लोग दिखाई देते हैं, जो कई दिनों या महीनों से वहीं रह रहे होते हैं। इनमें कोई परिवार से बिछड़ जाता है, कोई घर…
Advt.