कर्नाटक के नतीजों के बाद पीएम मोदी को तानें, बदले में प्रधानमंत्री ने कह दी दिल जीत लेने वाली बात!

Updated on 14-05-2023 08:08 PM
नई दिल्‍ली: कर्नाटक विधानसभा चुनाव (Karnataka Election Result 2023) में कांग्रेस के पक्ष में नतीजे आए हैं। ऐसा होते ही एक सुर में विपक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तानें देने शुरू कर दिए। किसी ने कहा कि इस चुनाव ने दिखाया है कि मोदी अजेय नहीं हैं। वहीं, दूसरे बोले कि व्यक्तिवादी राजनीति का 'अंतकाल' शुरू हो गया है। इसके उलट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने कुछ और ही किया। इसने लोगों का दिल जीत लिया। चुनाव में शानदार जीत दर्ज करने पर पीएम ने कांग्रेस को बधाई दी। साथ ही लोगों की आंकाक्षाओं को पूरा करने के लिए उसे शुभकामनाएं भी दीं। कर्नाटक में बीजेपी के खिलाफ सत्ता विरोधी लहर पर सवार होकर कांग्रेस ने स्पष्‍ट बहुमत हासिल किया है। 224 सदस्यीय विधानसभा में उसने अपने दम पर बहुमत का आंकड़ा हासिल कर लिया है।

विपक्ष के कई नेताओं ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जीत के बाद कांग्रेस की सराहना की। कहा कि यह परिणाम दिखाता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अजेय नहीं हैं। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी की नकारात्मक, सांप्रदायिक और झूठे प्रचार वाली राजनीति का अंत शुरू हो गया है।
जनता दल (जदयू) के अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ऊर्फ ललन सिंह ने ट्वीट कर दावा किया, 'कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने सभी हथकंडे आजमाए। धार्मिक उन्माद चरम सीमा पर पहुंचाकर चुनाव प्रचार किया। आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने तो पद की गरिमा के विरुद्ध जाकर प्रचार किया। लेकिन, वहां की भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार के सामने सब फेल हुआ और कर्नाटक बीजेपी मुक्त हुआ।'

उन्होंने कहा, 'इसके पूर्व-हिमाचल प्रदेश भाजपा मुक्त हुआ, दिल्ली नगर निगम भाजपा मुक्त हुआ। इसी साल मध्यप्रदेश भी भाजपा मुक्त होगा। 2024 लोकसभा चुनाव में देश भाजपा मुक्त होगा...इंतजार कीजिए।'

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के सांसद विनय विश्वम ने कहा, 'मोदी अजेय नहीं हैं। अगर धर्मनिरपेक्ष ताकतें एकजुट होती हैं तो 2024 में भाजपा राज का अंत हो जाएगा।'

तृणमूल कांग्रेस की महुआ मोइत्रा ने ट्वीट किया, 'कर्नाटक का धन्यवाद। बजरंग बली जी के मुद्दे के ऊपर एलपीजी को चुनने के लिए।'

प्रधानमंत्री ने द‍िया इस तरह जवाब
इन तंजों और तानों के उलट प्रधानमंत्री ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में शानदार जीत दर्ज करने पर कांग्रेस को बधाई दी। लोगों की आंकाक्षाओं को पूरा करने के लिए उसे शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने राज्य में बीजेपी का समर्थन करने वालों को धन्यवाद दिया। पार्टी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत करने के लिए सराहना भी की। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, 'कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जीत के लिए कांग्रेस पार्टी को बधाई। लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए उन्हें मेरी शुभकामनाएं।'

उन्होंने कहा, 'मैं उन सभी को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने कर्नाटक चुनाव में हमारा समर्थन किया है। मैं भाजपा कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत की सराहना करता हूं। हम आने वाले समय में और अधिक उत्साह के साथ कर्नाटक की सेवा करेंगे।'

कांग्रेस ने कर्नाटक में सत्ता में आने के पहले दिन ‘पांच गारंटी’ लागू करने का वादा किया है। इन वादों में सभी घरों (गृह ज्योति) को 200 यूनिट मुफ्त बिजली, हर परिवार की महिला मुखिया (गृह लक्ष्मी) को 2,000 रुपये मासिक सहायता, गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) के परिवार (अन्न भाग्य) के प्रत्येक सदस्य को 10 किलोग्राम चावल मुफ्त, बेरोजगार स्नातक युवाओं के लिए हर महीने 3,000 रुपये और बेरोजगार डिप्लोमा धारकों (दोनों 18-25 आयु वर्ग में) को दो साल के लिए 1,500 रुपये (युवा निधि) और सार्वजनिक परिवहन बसों (शक्ति) में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा शामिल हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
BRICS के बढ़ते प्रभाव, भारत-चीन संबंधों, ऊर्जा सुरक्षा और UNSC में सुधार जैसे मुद्दों पर दुनिया की नजर है। ऐसे में भारत के लिए इस मंच की बदलती भूमिका कितनी…
 21 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेंसिव रिविजन ( SIR ) के बाद मतदाता सूची से हटाए गए अनगिनत वोटर शायद एक दशक तक वोट न दे पाएं। ऐसा इसलिए…
 21 September 2026
मृत्युंजय राय: क्या पश्चिमी देशों के वर्चस्व का दौर दुनिया में खत्म हो रहा है और उसकी जगह जो नई तस्वीर उभर रही है, वह कैसी है? सर विंस केबल…
 21 September 2026
मनु पब्बी, नई दिल्ली: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटों से करीबी संबंध रखने वाली एक अमेरिकी ऑटोनॉमस सिस्टम कंपनी ने भारतीय कंपनी के साथ एंटी-ड्रोन सिस्टम बनाने और बेचने का…
 21 September 2026
नई दिल्ली: भारत की प्राइवेट डिफेंस टेक्नोलॉजी कंपनी आईजी डिफेंस ने अपने लंबी दूरी के वन-वे ड्रोन KAL का राजस्थान के पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में फ्लाइट टेस्ट पूरा किया…
 21 September 2026
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में चल रही SIR प्रक्रिया के तहत दी गई जानकारी में "गड़बड़ियों" के कारण जिन वोटरों को नोटिस भेजे जा रहे हैं, उनकी लिस्ट में दिवंगत…
 20 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव में ABVP की शानदार जीत के बाद देश का सियासी पारा भी चढ़ गया है। बीजेपी और एबीवीपी के नेताओं ने कांग्रेस और…
 20 September 2026
सुभद्रा श्रीवास्तव, नई दिल्ली: देश के 180 से अधिक वैज्ञानिकों और इको लॉजिकल एक्सपर्ट ने सुपर अल नीनो को लेकर अलर्ट जारी किया है। उन्होंने रिसर्चर्स और इस क्षेत्र में…
 20 September 2026
गणेश उत्सव आते ही घर-घर में वे कथाएं फिर दोहराई जाने लगती हैं जो बचपन से सुनी हैं। एक बालक है, जिसे माता पार्वती ने द्वार पर बिठाया है। शिवजी…
Advt.