मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ तंजानिया के प्रतिनिधि-मंडल ने पौध-रोपण किया

Updated on 30-01-2023 05:04 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट पार्क में तंजानिया के अतिथियों के साथ स्मार्ट पार्क (वाटर विजन पार्क) में पीपल, बरगद, खिरनी, गुलमोहर, नीम और जामुन के पौधे लगाए सांसद श्री वी.डी. शर्मा भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पौधे लगाने के बाद मीडिया प्रतिनिधियों से कहा कि प्राचीन समय से भारत और तंजानिया के मधुर संबंध हैं। अटल जी ने इन संबंधों को प्रगाढ़ बनाने का कार्य किया। उन्होंने तंजानिया के विद्यार्थियों, किसानों आदि को मध्यप्रदेश आने के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बताया कि तंजानिया के प्रतिनिधि-मंडल के सदस्यों को मध्यप्रदेश और भोपाल के प्राकृतिक सुंदरता पसंद आई है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि तंजानिया की सीसीएम पार्टी के पदाधिकारियों का एक उच्चतरीय प्रतिनिधि-मंडल आज मध्यप्रदेश आया है। श्री अब्दुल रहमान किनाना सीसीएम पार्टी के वाइस प्रेसीडेंट हैं। उनके साथ राष्ट्रीय कार्यकारिणी और संसदीय समिति के सदस्य अबदुल्ला म्वीनी श्री मसाफिरी विल्बर्ट, श्री थाडेओ बुरटन और सलुम बकारी सूमा भी आएं हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के नेतृत्व में इन संबंधों को गहराई मिल रही है। मध्यप्रदेश में हो रहे विशेषकर महिला सशक्तिकरण, गरीब कल्याण, कृषि सहित प्रदेश के विकास के बारे में उन्हें बताया गया। मुझे खुशी है कि तंजानिया के प्रतिनिधि-मंडल के सदस्य लाड़ली लक्ष्मी योजना से बहुत प्रभावित हुए है।

प्रतिनिधि-मंडल के प्रमुख श्री अब्दुल रहमान किनाना ने बताया कि वे मध्यप्रदेश में किसान वर्ग, बहन और बेटियों को सहायता देने की योजनाओं से प्रभावित हैं। विशेष रूप से लाड़ली लक्ष्मी योजना काफी उपयोगी योजना है। मध्यप्रदेश आकर उन्हें प्रसन्नता हो रही है। यह स्वच्छता की दृष्टि से भी अच्छा प्रदेश है। इन्दौर विश्व के स्वच्छतम शहरों में एक है।तंजानिया के प्रतिनिधि-मंडल के सदस्यों ने उद्यान में पौधे लगाए और मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ श्रमदान भी किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
भोपाल, कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) की गलती के कारण विशेष शिक्षक भर्ती परीक्षा में बिना योग्यता के चयनित हुए अभ्यर्थियों की अब जांच होगी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद ईएसबी ने…
 27 June 2026
भोपाल, भोपाल के अरेरा हिल्स स्थित एमएलए रेस्ट हाउस के बाहर कांग्रेस विधायक दिनेश गुर्जर के बेटे देवराज सिंह गुर्जर से मारपीट के मामले में अब नया मोड़ आ गया है।…
 27 June 2026
 भोपाल। जिले के हुजूर तहसील क्षेत्र में केरवा डैम और उसके आसपास विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ जिला प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। एसडीएम विनोद सोनकिया…
 27 June 2026
भोपाल। रेलवे में टिकट जांच का काम केवल टिकट देखना ही नहीं, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा और मानवीय जिम्मेदारी निभाना भी है। इसका उदाहरण पश्चिम मध्य रेल के भोपाल मंडल…
 27 June 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों में बिजली कंपनी की कार्यप्रणाली को लेकर उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आरोप है कि उपभोक्ताओं की गैर-मौजूदगी में और बिना किसी…
 27 June 2026
भोपाल । राजधानी के चंदनपुरा सिटी फॉरेस्ट क्षेत्र के पास एक बार फिर बाघ की मौजूदगी सामने आने से लोगों में चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार शुक्रवार…
 27 June 2026
भोपाल। एनसीईआरटी द्वारा नकली और पायरेटेड पुस्तकों को लेकर जारी किए गए सर्कुलर पर राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने इस मुद्दे को लेकर केंद्र…
 27 June 2026
भोपाल। नियति का क्रूर खेल और बेबसी जब किसी हंसते-खेलते परिवार पर टूटती है, तो पीछे सिर्फ चीखें और कभी न भरने वाले जख्म छोड़ जाती है। राजधानी भोपाल के…
 27 June 2026
भोपाल। वर्ष 2028 में होने वाले उज्जैन सिंहस्थ महापर्व की तैयारियां प्रशासनिक स्तर पर शुरू हो चुकी हैं, लेकिन रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई गंभीर सवाल सामने आ रहे…
Advt.