
नीमच जिले में भी संत रविदास जयंती मनाई गई। विभिन्न ग्राम पंचायतों में रविदास जयंती पर कार्यक्रम हुए। नगर परिषद रतनगढ़ में संत रविदास जयंती कार्यक्रम में सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम तथा विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री श्री ओमप्रकाश सखलेचा ने संत शिरोमणि श्री रविदास जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी का संपूर्ण जीवन समाज की भलाई के लिए समर्पित रहा। हम सब संत रविदास जी के सिद्धांतों और उनके द्वारा दी गई सीख को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लें। सभी एक साथ मिलजुल कर रहें।