टी-20 वर्ल्डकप- पाकिस्तान ने आयरलैंड को 3 विकेट से हराया:19वें ओवर में चेज किया 107 रन का टारगेट

Updated on 17-06-2024 02:49 PM

पाकिस्तान ने टी-20 वर्ल्ड कप में अपना सफर जीत के साथ खत्म किया है। 2009 की चैंपियन पाकिस्तान ने रविवार रात आयरलैंड को 3 विकेट से हराया। टीम ने 107 रन का मामूली टारगेट चेज करने में 7 विकेट गंवा दिए और 19वें ओवर में जीत हासिल की।

फ्लोरिडा के लॉडरहिल स्थित सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। आयरलैंड की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 106 रन ही बना सकी। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने 34 बॉल पर नाबाद 32 रन की पारी खेली, जबकि शाहीन अफरीदी 5 बॉल पर 13 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने छक्का जमाकर टीम को जीत दिलाई। अब्बस अफरीदी ने 17 रन का योगदान दिया। बैरी मकार्थी ने 3 विकेट झटके। कर्टिस कैंपर को 2 विकेट मिले।

आयरिश टीम से जेराथ डेलेनी ने सबसे ज्यादा 31 रन बनाए, जबकि मार्क अडायर ने 15 रन का योगदान दिया। दोनों ने 32/6 के स्कोर के बाद 44 रन की अहम साझेदारी करके पारी संभाली। बाद में जोशुआ लिटिल ने नाबाद 22 रन की पारी खेलकर स्कोर 100 पार पहुंच दिया। उन्होंने आखिरी विकेट के लिए बेंज वाइट के साथ नाबाद 26 रन की साझेदारी की।

पाकिस्तान से शाहीन शाह अफरीदी और इमाद वसीम ने 3-3 विकेट लिए। मोहम्मद आमिर को 2 सफलताएं मिलीं। ​​​​​​​हारिस राउफ के हिस्से एक विकेट आया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 June 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट के मैदान की कुछ कहानियां रिकॉर्ड बुक से ज्यादा दिल में जगह बना लेती हैं। कुछ ऐसी ही दास्तान आयरलैंड की ओर से खेलने वाले जय मूंदड़ा…
 29 June 2026
नई दिल्ली: बेलफास्ट के मैदान पर 28 जून को भारतीय क्रिकेट इतिहास का एक ऐसा काला अध्याय लिखा गया, जिसने करोड़ों भारतीय फैंस के दिलों को तोड़कर रख दिया है।…
 29 June 2026
नई दिल्ली: ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे रोमांचक टेस्ट मैच के चौथे दिन न्यूजीलैंड ने डेरिल मिचेल के शानदार और नाबाद शतक की बदौलत अपनी दूसरी पारी 228/9 के…
 29 June 2026
लंदन: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम का सफर सेमीफाइनल से पहले ही थम गया है। कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में टीम इंडिया 12 देशों के…
 29 June 2026
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग के अपने आखिरी मुकाबले में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए इंग्लैंड को पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से हराया। ली वैली हॉकी…
 29 June 2026
नई दिल्ली: आयरलैंड के बेलफास्ट में खेले गए टी20 मुकाबलों में मेजबान टीम ने बड़ा उलटफेर करते हुए मजबूत भारतीय टीम को 2-0 से क्लीन स्वीप कर दिया। तीन दिनों…
 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
Advt.